Responsive Scrollable Menu

'अब पछताने का क्या फायदा, छोड़ तो सकती नहीं ना...', गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने फिर कह डाली ऐसी बात

Sunita Ahuja on Govinda: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच रिश्ता काफी समय से ठीक नहीं चल रहा है. पिछले कुछ साल से कभी उनके तलाक की खबरें आती हैं, तो कभी उन्हें अफवाह करार दिया जाता है. कभी सुनीता पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती हैं, तो कभी उन्हें माफ करने की बात भी कहती हैं. अब एक बार फिर सुनीता ने गोविंदा के बारे में की और ये भी बताया कि क्यों वो एक्टर को छोड़ नहीं पा रही हैं.

गोविंदा के जैसा पति नहीं चाहती सुनीता

सुनीता आहूज कई बार कह चुकी हैं कि वो गोविंदा के जैसा पति नहीं चाहती हैं. अब हाल ही में उन्होंने फिर इस बारे में बात की. अभिषेक व्यास संग बातचीत में सुनीता ने कहा- 'गोविंदा एक अच्छे बेटे हैं, एक अच्छे भाई भी हैं, लेकिन एक पति के तौर पर वह उतने अच्छे नहीं हैं.मुझे क्या चाहिए, मुझे पार्टी करने का शौक है, बाहर डिनर के लिए लेकर जाओ, हॉलीडे के लिए ले जाओ, उनकी जिंदगी परिवार की सेवा में गुजर रही है. गोविंदा 60 साल के हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने लिए जिंदगी नहीं जी.मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए.'

सुनीत ने बताया क्यों गोविंदा को नहीं छोड़ सकती

वहीं, अपनी बात को आगे रखते हुए सुनीता ने बताया कि अब वो क्यों गोविंदा को छोड़ नहीं सकती हैं. उन्होंने कहा- 'अब पछताने का क्या ही फायदा? छोड़ तो सकती नहीं ना? 40 साल गुजर गए हैं और अब तो सोचना भी गुनाह है.' अपनी इस बातचीत में सुनीता ने बार-बार जोर दिया कि उन्हें गोविंदा के लिए बुरा लगता है, क्योंकि इतने बड़े सुपरस्टार होकर उन्होंने खुद की जिंदगी नहीं जी. बता दें, सुनीता कई बार कह चुकी है कि  गोविंदा का सर्कल सही नहीं है और एक्टर को गलत गाइडेंस मिल रही है.

ये भी पढ़ें- 'इतने बड़े सुपरस्टार होकर...' सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर फिर दिया बयान

गोविंदा को माफ करने की कही थी बात

इसके अलावा आपको बता दें कि सुनीता यूट्यूब चैनल पर व्लॉग बनाती है. वहीं, कुछ महीने पहले सुनीताने अपने व्लॉग में गोविंदा को माफ करने की बात कही थी. उ्नहोंने कहा था कि अगर गोविंदा बदल जाते हैं और उनके मन मुताबिक अपनी जिंदगी जीते हैं, तो वह उन्हें माफ कर देंगी. सुनीता ने ये भी कहा था कि गोविंदा को सिर्फ अपनी मां से डर लगता था और उनके गुजर जाने के बाद से वह बेफिक्र हो गए हैं. सुनीता ने एक्टर पर अफेयर का आरोप लगाया है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी भी गोविंदा को रंगे हाथों नहीं पकड़ा तो वो इस पर कुछ नहीं कहेंगी.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते के बारे में बात करे तो कपल ने 1987 में चुपचाप शादी कर ली थी क्योंकि गोविंदा ने उसी समय बॉलीवुड में एंट्री की थी. दोनों ने अपनी शादी को छिपाकर रखा था और बेटी टीना के जन्म पर दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था. जब गोविंदा की शादी हुई थी तो सुनीता बेहद छोटी थी. वो कई बार बता चुकी हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी एक्टर पर निछावर कर दी है. शादी के बाद ही गोविंदा सुपरस्टार बने थे. वहीं, अब कपल के दो बच्चे हैं एक बेटा और बेटी. और एक्टर का बेटा यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला है.

ये भी पढ़ें- गोविंदा के अफेयर पर सुनीता आहूजा ने दे डाली धमकी, गुस्से में कहा- 'खुखरी निकाल दूंगी, सतर्क हो जा बेटा'

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 27 April 2026: आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 27 April 2026: आज 27 अप्रैल 2026, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन सोमवार है. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. साथ ही आज मोहिनी एकादशी तिथि का व्रत भी किया जाएगासनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  27 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 27 अप्रैल 2026 
वार- सोमवार
तिथि - वैशाख शुक्ल एकादशी शाम 06 बजकर 16 मिनट तक उसके बाद द्वादशी होगी.
नक्षत्र-  पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात 09 बजकर 18 मिनट तक उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी होगा.
योग-  ध्रुव योग और व्याघात योग
करण-  वणिज, विष्टि और बव करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा 
दिशा शूल उपाय- मसूर की दाल खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में सुबह 03 बजकर 35 मिनट तक उसके बाद कन्या राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 47 पर हुआ है.
 सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 46 मिनट पर होगा. 
चंद्रोदय- 27 अप्रैल दोपहर 03.11 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 28 अप्रैल को सुबह 03.41 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.23 मिनट से 05.11 मिनट तक.
अमृत काल- दोपहर 02.40 मिनट से दोपहर 04.19 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.58 मिनट से दोपहर 12.50 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 10.48 बजे से दोपर 12.24 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 02.00 मिनट से दोपहर 03.36 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 01.41 मिनट तक और दोपहर 03.23 मिनट से शाम 04.14 मिनट तक

व्रत- मोहिनी एकादशी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज बगलामुखी जयंती-दुर्गा अष्टमी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

चिन्नास्वामी स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध: तोड़फोड़ के कारण 240 कैमरे हुए बंद, 2 लोगों को पुलिस ने दबोचा

M Chinnaswamy Stadium security breach: आईपीएल 2026 के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा में सेंध से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मैच वाले दिन दो लोगों ने कथित तौर पर स्टेडियम के सुरक्षा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया, जिससे 240 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए। इस घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 24 अप्रैल को हुई, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जा रहा था। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने जानबूझकर नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर सिस्टम और जरूरी फाइबर ऑप्टिक लिंक को नुकसान पहुंचाया। इसके चलते स्टेडियम के 240 से अधिक कैमरे अचानक ऑफलाइन हो गए और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध लग गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 साल के मंजूनाथ और 19 साल के अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। मंजूनाथ कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर का रहने वाला है, जबकि अब्दुल कलाम उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। दोनों एक सब-वेंडर कंपनी के कर्मचारी थे, जिसे स्टेडियम की डिजिटल और निगरानी सेवाओं का काम दिया गया था।

इस मामले की शिकायत गुरुग्राम स्थित एआई सर्विलांस कंपनी स्टैक्यू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी आदित्य भट्ट ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि दोनों आरोपी बिना अनुमति सीसीटीवी कंट्रोल रूम में घुसे और वहां मौजूद उपकरणों को नुकसान पहुंचाया।

जांच एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें दोनों आरोपी कंट्रोल रूम और पार्किंग के पास लगे कनेक्शन बॉक्स के आसपास जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तोड़फोड़ के पीछे असली वजह क्या थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 10 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर दोनों कर्मचारी नाराज थे। बताया गया है कि कई बार भुगतान की मांग करने के बाद भी रकम नहीं मिली, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। उधर, आईपीएल 2026 में आरसीबी के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इस सीजन के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। टीम के बाकी दो घरेलू मैच पहले से तय व्यवस्थाओं के तहत रायपुर में कराए जाएंगे।

Mon, 27 Apr 2026 11:56:31 +0530

  Videos
See all

America के नियमों को मान रही है China की कंपनी #aajtak #usiranwar #usiranconflict #usirantension #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:13:04+00:00

Arvind Kejriwal का Justice Swaran Kanta पर सवाल....Virendra Sachdeva का करारा हमला | BJP | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:12:16+00:00

Salary Hike: अब इस टाइम तक बढ़ेगी सैलरी! | DA Hike Update | Top News | 8th Pay Commission | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:13:48+00:00

US Iran Peace Talks: ट्रंप ने पाकिस्तान को दिखाई औकात! | Iran America War | Hormuz | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers