Aaj Ka Panchang 27 April 2026: आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 27 April 2026: आज 27 अप्रैल 2026, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन सोमवार है. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. साथ ही आज मोहिनी एकादशी तिथि का व्रत भी किया जाएगासनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 27 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 27 अप्रैल 2026
वार- सोमवार
तिथि - वैशाख शुक्ल एकादशी शाम 06 बजकर 16 मिनट तक उसके बाद द्वादशी होगी.
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात 09 बजकर 18 मिनट तक उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी होगा.
योग- ध्रुव योग और व्याघात योग
करण- वणिज, विष्टि और बव करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा
दिशा शूल उपाय- मसूर की दाल खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में सुबह 03 बजकर 35 मिनट तक उसके बाद कन्या राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 47 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 46 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 27 अप्रैल दोपहर 03.11 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 28 अप्रैल को सुबह 03.41 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.23 मिनट से 05.11 मिनट तक.
अमृत काल- दोपहर 02.40 मिनट से दोपहर 04.19 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.58 मिनट से दोपहर 12.50 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 10.48 बजे से दोपर 12.24 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 02.00 मिनट से दोपहर 03.36 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 01.41 मिनट तक और दोपहर 03.23 मिनट से शाम 04.14 मिनट तक
व्रत- मोहिनी एकादशी व्रत
आपका दिन मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज बगलामुखी जयंती-दुर्गा अष्टमी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
इजरायल ने पहली बार विदेशी धरती पर तैनात किया आयरन डोम, ईरान से जंग के बीच ऐसे की UAE की मदद
Iron Dome: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल ने यूएई को बचाने के लिए अपनी सबसे बड़ी ताकत 'आयरन डोम' सौंप दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच यह खुफिया सैन्य समझौता खाड़ी में बढ़ते मिसाइल हमलों को रोकने के लिए हुआ है. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने भी अब ईरान को बातचीत का खुला ऑफर दिया है.
The post इजरायल ने पहली बार विदेशी धरती पर तैनात किया आयरन डोम, ईरान से जंग के बीच ऐसे की UAE की मदद appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















