Responsive Scrollable Menu

जोफ्रा-आर्चर सब पड़े फीके, 25 साल के भारतीय गेंदबाज ने किया पर्पल कैप पर कब्जा

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कभी बल्लेबाज तहलका मचाते नजर आ रहे हैं, तो कभी गेंदबाज कहर बरपाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में गेंद और बल्ले के बीच कड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है. पर्पल कैप की रेस भी काफी रोमांचक हो चली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. इस लिस्ट में युवा से लेकर अनुभवी गेंदबाजों के नाम शुमार हैं...

पांचवें नंबर पर हैं कगिसो रबाडा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. रबाडा ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 22.62 के औसत से 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

रबाडा ने इस सीजन अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3-3 विकेट निकाले हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ और पंजाब किंग्स के खिलाफ 1-1 विकेट हासिल किए हैं.

चौथे नंबर पर हैं प्रिंस यादव

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर प्रिंस यादव का नाम आता है. प्रिंस ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18.62 के औसत से 13 विकेट निकाले हैं. 24 साल के इस तेज गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर के खिलाफ 3 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2-2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1-1 विकेट निकाले हैं.

तीसरे नंबर पर हैं जोफ्रा आर्चर

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार पेसर जोफ्रा आर्चर का नाम आता है. आर्चर ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 17.92 के औसत से 13 विकेट निकाले हैं. आर्चर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 विकेट निकाले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2-2 विकेट निकाले हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1-1 विकेट झटके.

एहसान मलिंगा नंबर-3 पर काबिज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज एहसान मलिंगा का नाम आता है. मलिंगा ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबलों में 18.21 के औसत से 14 विकेट निकाले हैं. एहसान मलिंगा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट हॉल लिया. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2-2 विकेट निकाले और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट निकाला.

अंशुल कंबोज के पास है पर्पल कैप

IPL 2026 में पर्पल कैप मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास है. 24 साल के अंशुल ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 16.93 के औसत से 14 विकेट झटके हैं. अंशुल ने दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3-3 विकेट लिए. इसके अलावा, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2-2 विकेट निकाले. वहीं, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खिलाफ 1-1 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए किसके सिर पर सजी है ऑरेंज कैप

Continue reading on the app

'बंगाल की दशा और दिशा बदलने वाली है', बैरकपुर की रैली में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार यानी 29 अप्रैल को मतदान होगा. जिसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में पीएम मोदी ने भी बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में बंगाल के बैरकपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 1957 में इसी बैरकपुर की धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी. पीएम मोदी ने कहा कि यही धरती आज बंगाल में परिवर्तन की राह को और प्रशस्त्र कर रही है.

बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी इतनी दूर-दूर से और सुबह सुबह हमें आशीर्वाद देने आए हैं मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं. पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में वैसे ये मेरी आखिरी सभा है और बंगाल में मैं जहां जहां गया हूं बंगाल के लोगों का जो मैंने मिजाज देखा है मैं इस विश्वास के साथ वापस जा रहा हूं कि चार मई के नतीजों के बाद बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है. इसलिए मेरा उत्साह और बढ़ जाता है.

'आपके बीच रहने में मुझे सुकून मिलता है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन चार दशक से मैं देश के कोने-कोने में जाता रहा हूं. राजनीति में आने के बाद, बीजेपी में आने के बाद मैं बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी जो भी काम कहती है मैं करता हूं, चुनाव की जिम्मेदारियां संभालना भी इसी का एक हिस्सा रहा है. मैं ना दिन देखता हूं और ना रात, ना मौसम देखता हूं चल पड़ता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि जब से घर छोड़ा है मुझे आप सबके बीच रहने में सुख मिलता है और आप ही मेरा परिवार हैं.

ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये रोड शो मेरे लिए एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहा. मैं अनुभव करता था कि ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था तो संभवतः इसलिए मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थी. पीएम ने कहा कि जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था तो उससे पहले मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था. व्रत किया था मैं दक्षिण भारत के अनेक मंदिरों में गया था देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया था. इस चुनाव में भी मुझे वैसी ही अनुभूति हुई है. जैसी अनुभूति किसी देवी मंदिर के दर्शन से होती है.

Continue reading on the app

  Sports

उसके आउट होते ही सब उदास हो जाते हैं, मेरे मम्मी पापा, वैभव सूर्यवंशी के नंबर-1 फैन, आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बताया कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. उनके घर में माता पिता इस बल्लेबाज के नंबर एक फैन हैं. वो राजस्थान रॉयल्स का हर एक मैच बैठकर देखते हैं. वैभव के आउट होने के बाद निराश हो जाते हैं. Mon, 27 Apr 2026 13:58:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump पर हमला करने वाला कौन? #trump #attack #whitehouse #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:45:01+00:00

West Bengal Election 2026: बंगाल में PM Modi की आखिरी चुनावी रैली | BJP | Mamata Banerjee | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:39:11+00:00

PM Modi : West Bengal में पीएम मोदी की रैली | Election Phase 2 I BJP | TMC | India | Kolkata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:41:51+00:00

Sanjay Singh का BJP पर हमला, "अशोक मित्तल भ्रष्ट थे तो BJP में कैसे?" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:38:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers