रिंकू सिंह को बचपन से ही बहुत पसंद है ये खास चीज, मैच जिताने के बाद खुद कर दिया खुलासा
IPL 2026 का पहला सुपर ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में हुआ. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रिंकू सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से KKR ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की, जो इस सीजन उनकी दूसरी जीत रही. कोलकाता को मैच जिताने के लिए रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जहां, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें बचपन से ही क्या सबसे ज्यादा पसंद है. आइए जानते हैं स्टार क्रिकेटर ने क्या-क्या कहा...
रिंकू सिंह ने अपनी पारी पर क्या कहा?
LSG के साथ खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 155 रन बोर्ड पर लगाए थे. कोलकाता की ओर से रिंकू सिंह ने एक बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 51 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के लगाए. रिंकू सिंह की इस पारी की बदौलत ही KKR 155 के स्कोर तक पहुंच पाई थी.
क्या हमें आपका नाम बदलकर रिंकू संकटमोचन कर देना चाहिए? इसका जवाब देते हुए रिंकू सिंह ने कहा, "नहीं, रिंकू ही ठीक है. जब भी मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं और टीम 3-4 विकेट खो चुकी होती है, तो मेरा ध्यान इस बात पर होता है कि कैसे खेल को कंट्रोल करते हुए आगे बढ़ाया जाए. मैं स्ट्राइक रोटेट करने, सिंगल और डबल रन लेने और बाउंड्री लगाने के बारे में सोचता हूं. मेरा मुख्य लक्ष्य हमेशा खेल को अंत तक ले जाना होता है."
A 6️⃣-hitting exhibition that almost took you back in time ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
Rinku Singh establishing himself as a raging six-hitter in the final over ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/D2SRHxvOES
योजना के बारे में बताया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की. LSG के खिलाफ योजना के बारे में बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा, "योजना सीधी-सादी थी... विकेट गिरने के कारण, मैंने सुरक्षित खेलने, सिंगल/डबल रन लेकर पारी को आगे बढ़ाने और खराब गेंद मिलने पर बाउंड्री लगाने पर फोकस किया. आखिरी ओवरों के लिए शॉट बचाकर रखने जैसी कोई तय योजना नहीं थी. मैंने बस स्थिति के अनुसार प्रतिक्रिया दी. बाद में मुझे पता चला कि स्पिनर गेंदबाजी कर रहा है, इसलिए मैंने उसी के अनुसार बदलाव किया."
Catch 'em like Rinku Singh ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
???? Hear from @KKRiders' match-winner himself on his clutch fielding tonight, including THAT catch in the Super Over ????????#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/jTeAGtfndM
रिंकू सिंह को बचपन से है पसंद
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि रिंकू सिंह एक खतरनाक फिनिशर होने के साथ-साथ कमाल के फील्डर हैं. गेंद अगर उनके पास आती है, तो वह उसे लपकने में चूक नहीं करते. LSG के साथ खेले गए मैच में सुपर ओवर में एडेन मार्करम को आउट करने के लिए रिंकू ने कमाल का कैच लपका, जिसके चलते लखनऊ की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना पाई.
फील्डिंग की बात करते हुए कहा, "मुझे बचपन से ही फील्डिंग बहुत पसंद है. मैं शारीरिक रूप से फिट हूं, इसलिए मैं तेज दौड़ सकता हूं और मैदान को अच्छी तरह से कवर कर सकता हूं. मुझे फील्डिंग करना बहुत पसंद है."
क्या आप सुपर ओवर में कैच के लिए तैयार थे? इसपर रिंकू ने कहा, "सच कहूं तो, मैं उस कैच के लिए तैयार नहीं था. मुझे लगा था कि गेंद कहीं और जाएगी, लेकिन अचानक वह मेरी तरफ आई और मैंने उसे पकड़ लिया."
ये भी पढ़ें: डबल हेडर मुकाबलों के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप-4 में शामिल ये टीमें, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम
'अब पछताने का क्या फायदा, छोड़ तो सकती नहीं ना...', गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने फिर कह डाली ऐसी बात
Sunita Ahuja on Govinda: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच रिश्ता काफी समय से ठीक नहीं चल रहा है. पिछले कुछ साल से कभी उनके तलाक की खबरें आती हैं, तो कभी उन्हें अफवाह करार दिया जाता है. कभी सुनीता पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती हैं, तो कभी उन्हें माफ करने की बात भी कहती हैं. अब एक बार फिर सुनीता ने गोविंदा के बारे में की और ये भी बताया कि क्यों वो एक्टर को छोड़ नहीं पा रही हैं.
गोविंदा के जैसा पति नहीं चाहती सुनीता
सुनीता आहूज कई बार कह चुकी हैं कि वो गोविंदा के जैसा पति नहीं चाहती हैं. अब हाल ही में उन्होंने फिर इस बारे में बात की. अभिषेक व्यास संग बातचीत में सुनीता ने कहा- 'गोविंदा एक अच्छे बेटे हैं, एक अच्छे भाई भी हैं, लेकिन एक पति के तौर पर वह उतने अच्छे नहीं हैं.मुझे क्या चाहिए, मुझे पार्टी करने का शौक है, बाहर डिनर के लिए लेकर जाओ, हॉलीडे के लिए ले जाओ, उनकी जिंदगी परिवार की सेवा में गुजर रही है. गोविंदा 60 साल के हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने लिए जिंदगी नहीं जी.मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए.'
सुनीत ने बताया क्यों गोविंदा को नहीं छोड़ सकती
वहीं, अपनी बात को आगे रखते हुए सुनीता ने बताया कि अब वो क्यों गोविंदा को छोड़ नहीं सकती हैं. उन्होंने कहा- 'अब पछताने का क्या ही फायदा? छोड़ तो सकती नहीं ना? 40 साल गुजर गए हैं और अब तो सोचना भी गुनाह है.' अपनी इस बातचीत में सुनीता ने बार-बार जोर दिया कि उन्हें गोविंदा के लिए बुरा लगता है, क्योंकि इतने बड़े सुपरस्टार होकर उन्होंने खुद की जिंदगी नहीं जी. बता दें, सुनीता कई बार कह चुकी है कि गोविंदा का सर्कल सही नहीं है और एक्टर को गलत गाइडेंस मिल रही है.
ये भी पढ़ें- 'इतने बड़े सुपरस्टार होकर...' सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर फिर दिया बयान
गोविंदा को माफ करने की कही थी बात
इसके अलावा आपको बता दें कि सुनीता यूट्यूब चैनल पर व्लॉग बनाती है. वहीं, कुछ महीने पहले सुनीताने अपने व्लॉग में गोविंदा को माफ करने की बात कही थी. उ्नहोंने कहा था कि अगर गोविंदा बदल जाते हैं और उनके मन मुताबिक अपनी जिंदगी जीते हैं, तो वह उन्हें माफ कर देंगी. सुनीता ने ये भी कहा था कि गोविंदा को सिर्फ अपनी मां से डर लगता था और उनके गुजर जाने के बाद से वह बेफिक्र हो गए हैं. सुनीता ने एक्टर पर अफेयर का आरोप लगाया है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी भी गोविंदा को रंगे हाथों नहीं पकड़ा तो वो इस पर कुछ नहीं कहेंगी.
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते के बारे में बात करे तो कपल ने 1987 में चुपचाप शादी कर ली थी क्योंकि गोविंदा ने उसी समय बॉलीवुड में एंट्री की थी. दोनों ने अपनी शादी को छिपाकर रखा था और बेटी टीना के जन्म पर दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था. जब गोविंदा की शादी हुई थी तो सुनीता बेहद छोटी थी. वो कई बार बता चुकी हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी एक्टर पर निछावर कर दी है. शादी के बाद ही गोविंदा सुपरस्टार बने थे. वहीं, अब कपल के दो बच्चे हैं एक बेटा और बेटी. और एक्टर का बेटा यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला है.
ये भी पढ़ें- गोविंदा के अफेयर पर सुनीता आहूजा ने दे डाली धमकी, गुस्से में कहा- 'खुखरी निकाल दूंगी, सतर्क हो जा बेटा'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















