Responsive Scrollable Menu

Yamaha की मार्च सेल में 52 प्रतिशत उछाल, Ray ZR सबसे आगे! XSR 155 ने बनाई टॉप-5 में जगह

मार्च 2026 में Yamaha ने भारतीय बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 52% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है. इस दौरान RayZR सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जबकि FZ, MT15 और R15 की डिमांड भी तेजी से बढ़ी. खास बात ये है कि नई XSR155 ने भी टॉप-5 में जगह बना ली है. आखिर किन मॉडलों ने मारी बाज़ी और कौन रहा फिसड्डी? पूरी रिपोर्ट जानने के लिए पढ़ें ये खबर.

Continue reading on the app

पब्लिसिटी स्टंट या पागलपन? जापानी इन्फ्लुएंसर की इस हरकत को इंटरनेट ने बताया ‘घिनौना’

Hari Matsumoto: जापान की अंडरग्राउंड आइडल हारी मात्सुमोतो ने फैंस के लिए 'आर्मपिट-स्निफिंग' पर्क शुरू की है. इसमें उनके चाहने वाले पैसे देकर उनके बगल की खुशबू सूंघ सकते हैं. इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है. लोगों ने इसे घिनौना और पागलपन करार दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: केकेआर के बैटर ने आउट देने पर खोया आपा, मैदान पर की गलत हरकत; BCCI ने लिया एक्शन

Angkrish Raghuvanshi Fined: कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर बड़ी कार्रवाई हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रघुवंशी पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया।

आईपीएल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रघुवंशी ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनाई गई आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन किया। उन पर आर्टिकल 2.2 के तहत कार्रवाई की गई। यह नियम मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, मैदान के सामान या अन्य फिटिंग्स के दुरुपयोग या नुकसान से जुड़ा।

अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना
यह घटना मैच के 5वें ओवर में हुई। रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया गया था। फैसले के बाद वह काफी नाराज नजर आए। मैदान से लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपने बैट से बाउंड्री कुशन पर जोर से वार किया। इसके बाद उन्होंने डगआउट में हेलमेट भी आक्रामक अंदाज में फेंक दिया।

बाउंड्री कुशन पर मारा था बल्ला
मैदान पर उनके इस व्यवहार को मैच रेफरी ने गंभीरता से लिया। जांच के बाद रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा मान ली। इसी कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ी और तुरंत जुर्माना लगाया गया।

अंगकृष 'ऑब्स्ट्रेक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट दिए गए  
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने की उम्मीद की जाती है। युवा खिलाड़ी रघुवंशी प्रतिभाशाली माने जाते हैं, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया कि दबाव के बीच संयम रखना भी उतना ही जरूरी है।

केकेआर के लिए यह मैच अहम था, लेकिन रघुवंशी का इस तरह आउट होना टीम के लिए झटका साबित हुआ। अब टीम चाहेगी कि वह अगले मुकाबलों में बेहतर मानसिक मजबूती के साथ वापसी करें। आईपीएल में पहले भी कई खिलाड़ी गुस्से में उपकरण फेंकने या खराब व्यवहार के कारण दंडित हो चुके हैं। रघुवंशी के लिए यह घटना सीख की तरह देखी जा रही है।

Mon, 27 Apr 2026 12:16:07 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal का Justice Swaran Kanta पर सवाल....Virendra Sachdeva का करारा हमला | BJP | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:12:16+00:00

Salary Hike: अब इस टाइम तक बढ़ेगी सैलरी! | DA Hike Update | Top News | 8th Pay Commission | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:13:48+00:00

Shorts | सूरत में पति की खौफनाक करतूत #surat #murdernews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:13:43+00:00

US Iran Peace Talks: ट्रंप ने पाकिस्तान को दिखाई औकात! | Iran America War | Hormuz | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T07:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers