Air India Emergency Landing | भोपाल हवाईअड्डे पर एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: तकनीकी खराबी के बाद 175 यात्री सुरक्षित
मुंबई से भोपाल आ रहे एअर इंडिया के एक विमान में रविवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद उसे राजा भोज हवाईअड्डे पर प्राथमिकता (Priority) के आधार पर उतारा गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 175 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अनुसार, एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 633 ने मुंबई से उड़ान भरी थी। भोपाल पहुँचने से पहले ही पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना दी।
इसे भी पढ़ें: US-Iran Tensions | ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने Pakistan लौटने के बाद सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात की
अधिकारी ने बताया कि विमान को भोपाल से मुंबई के लिए वापस लौटना था लेकिन उड़ान रद्द कर दी गई। इस उड़ान के लिए 178 यात्रियों की बुकिंग हुई थी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित भोपाल हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 633 ने मुंबई से भोपाल की उड़ान के दौरान हवाई यातायात्रा नियंत्रण (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी। बयान में कहा गया है कि तत्काल सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया और एटीसी, विमानन कंपनी के जमीन पर मौजूद दल , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भोपाल हवाई अड्डे के अग्निशमन एवं बचाव दल के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित किया गया।
इसे भी पढ़ें: West Bengal | PM Modi की रैली से पहले बंगाल के North 24 Parganas में भारी हिंसा, बमबाजी और गोलीबारी में BJP नेता व CISF जवान घायल
हवाई अड्डा संचालक ने बताया कि 166 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों सहित 175 लोगों को लेकर विमान अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर भोपाल हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे और विमानन कंपनी की टीमों द्वारा उड़ान चालक दल की आवश्यकताओं के अनुसार सभी आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान किया गया था। बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को आगे उड़ान भरने के लायक नहीं पाया गया, लिहाजा एहतियात के तौर पर विमानन कंपनी ने विस्तृत निरीक्षण और मरम्मत के लिए वापसी उड़ान एआई-634 (भोपाल से मुंबई) को रद्द कर दिया।
जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी
टोक्यो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।
जापान टुडे के अनुसार, जापान मौसम एजेंसी ने सुनामी की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप जापान के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई।
वहीं पीएम ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज सुबह करीब 5:24 बजे, होक्काइडो के टोकाची इलाके के दक्षिणी हिस्से में भूकंप का केंद्र था और होक्काइडो के उराहोरो टाउन में जापानी सीस्मिक स्केल पर सबसे ज्यादा 5-कम इंटेंसिटी का तेज झटका महसूस किया गया। सुनामी की कोई चिंता नहीं है।
उन्होंने आगे लिखा, सरकार के तौर पर, भूकंप के तुरंत बाद, हमने प्राइम मिनिस्टर ऑफिस क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर और प्राइम मिनिस्टर ऑफिस कम्युनिकेशन रूम बनाया और मेरे निर्देशों के आधार पर, हम नुकसान की स्थिति को समझने और जनता को सही जानकारी देने जैसे रिस्पॉन्स के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। जिन इलाकों में झटके तेज थे, हम उनसे अपील करते हैं कि आप इसी तरह की तीव्रता वाले भूकंप की संभावना के लिए अलर्ट रहें।
जापान की मॉनिटरिंग एजेंसी के अधिकारी ने चेतावनी दी कि जिन इलाकों में तेज झटके महसूस हुए, वहां चट्टानें गिरने और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले हफ्ते में इस इलाके में इसी तरह की ताकत वाले और भूकंप आने की बहुत ज्यादा संभावना है।
जापान में एक हफ्ते पहले, 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद जापान ने देश के उत्तर-पूर्वी तटीय इलाकों में मेगाक्वेक के थोड़े ज्यादा खतरे की एडवाइजरी जारी की थी।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















