Responsive Scrollable Menu

CSK को झटका: पहले मिली हैदराबाद से हार, फिर धाकड़ खिलाड़ी पर पड़ी मार, आगे की राह हुई मुश्किल

Ayush Mhatre injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। टीम को अब एक और झटका लगा। 18 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए, जिससे उनके लंबे समय तक बाहर रहने की आशंका।

म्हात्रे इस सीजन चेन्नई के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने शानदार शुरुआत की। वह इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरे और सिर्फ 12 गेंदों में 30 रन बनाकर शानदार लय में दिख रहे थे। लेकिन एक रन लेते समय अचानक उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ और वह दर्द से कराहते नजर आए। उन्होंने हेलमेट उतारकर दर्द जाहिर किया और फिजियो की मदद लेनी पड़ी।

आयुष चोटिल हुए
इलाज के बाद वह फिर बल्लेबाजी के लिए लौटे लेकिन साफ दिख रहा था कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने खेल जारी रखा और अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। मैच के बाद सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी ने कहा कि यह हैमस्ट्रिंग टियर है और इसकी गंभीरता का पता स्कैन के बाद ही चलेगा। उन्होंने माना कि यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है क्योंकि म्हात्रे शानदार फॉर्म में थे। इस सीजन वह 201 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.87 रहा है।

म्हात्रे लंबे वक्त के लिए बाहर रह सकते
म्हात्रे की जगह अब टीम को नए विकल्प तलाशने होंगे। बेंच पर मौजूद उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है, जिन्होंने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। हसी ने कहा कि यह दूसरे खिलाड़ियों के लिए मौका है, हालांकि टीम को म्हात्रे की कमी जरूर खलेगी।

इस बीच पूर्व सीएसके प्लेयर आर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चोटिल होने के बाद भी म्हात्रे को खेलने दिया गया,वह समझ से परे है। अश्विन ने कहा कि खिलाड़ी लंगड़ा रहे थे,ऐसे में उन्हें रिटायर्ड आउट कर देना चाहिए था। उन्होंने इसे चौंकाने वाला करार दिया।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि म्हात्रे कितने समय के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन हैमस्ट्रिंग टियर के मामले में रिकवरी में 3 से 6 महीने तक का समय लग सकता। यह चेन्नई के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम पहले ही संघर्ष कर रही। हैदराबाद के खिलाफ मैच में सीएसके को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जहां उसने 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है।

Continue reading on the app

LSG vs PBKS: अजेय पंजाब किंग्स का घर में लखनऊ से मुकाबला, टेबल टॉपर लगाएगा जीत की हैट्रिक?

LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन अब टीम लय से भटकती नजर आ रही। लगातार दो हार के बाद टीम दबाव में है और अब उसका सामना टॉप पर चल रही पंजाब किंग्स से होने जा रहा, जो इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी। ऐसे में यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आसान नहीं रहने वाला।

LSG की सबसे बड़ी चिंता उसकी बल्लेबाजी है। टीम का रन रेट 8.1 है, जो इस सीजन सबसे धीमा है। मुकुल चौधरी 127 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, लेकिन इनमें से 54 रन उन्होंने कोलकाता के खिलाफ एक ही मैच में बनाए थे। इससे साफ है कि टीम की बल्लेबाजी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही।

ऋषभ पंत पूरी तरह फिट
टीम के लिए राहत की खबर यह है कि कप्तान ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हैं। पिछले मैच में उनके बाएं कोहनी पर चोट लगी थी और उन्होंने विकेटकीपिंग भी नहीं की थी, जिससे चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब वे पूरी तरह खेलने के लिए तैयार हैं।

पंजाब किंग्स अब तक अजेय
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है। टीम का रन रेट 10.9 है, जो LSG के मुकाबले काफी बेहतर है। पावरप्ले में भी पंजाब किंग्स का प्रदर्शन दमदार रहा, जहां उनका रन रेट 11.5 है। सलामी बैटर्स प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने टीम को तेज शुरुआत दी जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ओवर्स में लगातार रन बना रहे। अय्यर इस सीजन तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 197 है।

पंजाब ने 2 बार 200 प्लस रन चेज किया
पंजाब किंग्स ने इस सीजन दो बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य भी आसानी से चेज किया। श्रेयस अय्यर ने हर बार ओपनर्स की अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदला। आईपीएल 2025 के बाद से सफल रन चेज में उनके 447 रन सबसे ज्यादा हैं।

नई गेंद से लखनऊ की गेंदबाजी अच्छी
LSG के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी नई गेंद से गेंदबाजी मजबूत रही है। मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने पावरप्ले में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। अगर वे शुरुआती विकेट निकालते हैं, तो पंजाब किंग्स को दबाव में ला सकते हैं, क्योंकि उनका मिडिल ऑर्डर अभी ज्यादा टेस्ट नहीं हुआ है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव की गुंजाइश कम
टीम न्यूज की बात करें तो पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को देखते हुए टीम में बदलाव नहीं करेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भी ज्यादा बदलाव के मूड में नहीं है, हालांकि अब्दुल समद की खराब फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं, जिससे उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं।

पंजाब किंग्स (शुरुआती 12): 1 प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), 2 प्रियांश आर्य, 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 मार्कस स्टोइनिस, 6 शशांक सिंह, 7 मार्को जेनसन, 8 जेवियर बार्टलेट, 9 विजयकुमार वैश्यक, 10 अर्शदीप सिंह, 11 युजवेंद्र चहल, 12 नेहाल वढेरा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (शुरुआती 12): 1 एडेन मार्करम, 2 मिशेल मार्श, 3 ऋषभ पंत (कप्तान), 4 आयुष बदोनी, 5 निकोलस पूरन, 6 अब्दुल समद, 7 मुकुल चौधरी, 8 जॉर्ज लिंडे, 9 मोहम्मद शमी, 10 आवेश खान, 11 प्रिंस यादव, 12 मयंक यादव/दिग्वेश राठी।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच और मौसम भी मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ की नई पिच पर होगा, जहां पहले कोई मैच नहीं खेला गया है। पिछले साल यहां की पिचों ने अलग-अलग तरह का व्यवहार दिखाया था, कहीं कम स्कोर बने तो कहीं हाई स्कोर। मौसम गर्म रहेगा, तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है और ओस भी असर डाल सकती है।

कुल मिलाकर, यह मुकाबला एलएसजी के लिए करो या मरो जैसा है। अगर बल्लेबाज नहीं चले, तो सिर्फ गेंदबाजी के भरोसे मैच जीतना मुश्किल होगा। वहीं PBKS अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी।

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह ने तोड़ा एमएस धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, नंबर-6 पर आकर रच दिया इतिहास

rinku singh broke ms dhoni record: रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी से उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का 15 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रिंकू आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 पर आकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 2011 से यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था. Sun, 26 Apr 2026 23:40:37 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Donald Trump पर हमलों की सच्चाई क्या है ? सुरक्षा खतरा या सियासी नैरेटिव ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T22:05:00+00:00

Trump Assassination Attempt: Donald Trump पर हमले के पीछे किसका हाथ? क्या ये कोई बड़ी साजिश है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T22:00:47+00:00

Washington shooting: Why did suspected gunman Cole Tomas Allen target President Trump | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T21:51:29+00:00

Raghav Chadha Quits AAP : 4 बजते ही राघव चड्ढा ने पलट दी बाज़ी! | Arvind Kejriwal | AAP | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T22:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers