Responsive Scrollable Menu

पंजाब के हर जिले में जोदार विरोध प्रदर्शन, AAP ने रखी मांग; सांसदों की राज्यसभा मेंबरशिप रद्द की जाए

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों के विरुद्ध पंजाब के हर जिले में जोदार विरोध प्रदर्शन किया. इसे पंजाब के जनादेश के साथ ऐसा धोखा बताया गया जिसे माफ़ नहीं किया जा सकता. जिला हेडक्वार्टर से लेकर औद्योगिक केंद्रों तक, जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप के बाहर राजिंदर गुप्ता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन भी शामिल था. आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किए. प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया और उन लोगों की खुलकर निंदा की जिन्होंने कथित तौर पर राजनीतिक फायदे के लिए पंजाबियों के भरोसे को कुचला है.

पंजाब के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे

दलबदल को पंजाब की मिट्टी और आत्म-सम्मान के साथ बड़ा धोखा बताते हुए, आप ने मांग की कि इन सांसदों  की राज्यसभा मेंबरशिप को तुरंत रद्द किया जाए. पार्टी ने स्पष्ट किया कि जो लोग दबाव और मौकापरस्ती की वजह से भाजपा का पक्ष लिया हैं, उन्हें पंजाब के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे. पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दलबदलुओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्यसभा का मतलब संसद में राज्य की आवाज बनना   है. इन सदस्यों को पंजाब के मुद्दे उठाने के लिए भेजा गया था, लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय वे  भाजपा के साथ जा मिले. यह शर्मनाक काम तीन करोड़ पंजाबियों के साथ धोखा है. 

मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह सांसद आप विधायकों के सहयोग से पंजाब के हितों को प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए थे. पंजाब की आवाज उठाने के बजाय उन्होंने राज्य और पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है. लहरागागा में विरोध प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि इन लोगों के जाने से पंजाब की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन इनके असली चेहरे लोगों के सामने आ गए हैं. 

विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने कहा कि आप ने उन्हें पहचान और पद दिए, लेकिन वे उस भरोसे को बनाए रखने में नाकाम रहे. पंजाब के लोग इस धोखे को कभी माफ नहीं करेंगे और ऐसे नेता राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ जाएंगे. विधायक मनिंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि इन सांसदों को लोगों ने सीधे नहीं चुना था, बल्कि आप को मिले जनादेश से नॉमिनेट किया गया था. 

गैर-लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा का दामन थामा

आप नेताओं ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पार्टी को ऐतिहासिक फतवा दिया था, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सात सदस्य राज्यसभा के लिए चुने गए थे. लेकिन, उनमें से छह ने अब सेंट्रल एजेंसियों के दबाव में आकर और अपने फायदे के लिए गैर-लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा का दामन थाम लिया हैं. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, आप के एक कार्यकर्ता ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ गए हैं, उन्हें पंजाब के लोग जल्द ही भूल जाएंगे, जैसे पुराने दलबदलू राजनीतिक रूप से गुमनामी में चले गए थे. उन्होंने न केवल पार्टी बल्कि पूरे राज्य के साथ गद्दारी की है.

Continue reading on the app

पार्टी में मचेगी धूम! 700W ऑडियो वाले धांसू साउंडबार लाया boAt, फुल चार्ज पर चलेगा 12 घंटे; इतनी है कीमत

अगर आप अपनी पार्टी या मूवी नाइट को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं, तो boAt का नया boAt Aavante Prime X आपके लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है। 700W के दमदार ऑडियो आउटपुट और 7.1.4 Dolby Atmos सपोर्ट के साथ यह साउंडबार घर को मिनी थिएटर में बदल देता है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह वायरलेस सेटअप के साथ आता है और फुल चार्ज पर करीब 12 घंटे तक चल सकता है, जिससे पार्टी या बिंज-वॉचिंग बिना किसी रुकावट के जारी रहती है। कीमत भी प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है, लेकिन फीचर्स इसे खास बनाते हैं।  

कीमत और उपलब्धता
boAt Aavante Prime X की शुरुआती कीमत ₹37,999 ($405) रखी गई है, जो पहले दो दिनों के लिए है। इसके बाद इसकी कीमत ₹39,999 ($426) हो जाएगी। यह साउंडबार boAt की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।  

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 
boAt Aavante Prime X एक पावरफुल 7.1.4-चैनल साउंडबार है, जिसमें Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है और यह 700W RMS का दमदार ऑडियो आउटपुट प्रदान करता है। इसमें मौजूद up-firing ड्राइवर्स 3D साउंड एक्सपीरियंस देते हैं, जिससे आपको थिएटर जैसा फील मिलता है, वहीं वायरलेस सबवूफर गहरा और मजबूत बेस सुनिश्चित करता है। इस साउंडबार की खासियत इसके डिटेचेबल वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर्स हैं, जिन्हें आप आसानी से कहीं भी प्लेस कर सकते हैं। ये स्पीकर्स ऑटोमैटिकली कनेक्ट हो जाते हैं और इन्हें साउंडबार में डॉक करके या USB-C के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth v5.3, HDMI (eARC), Optical, AUX और USB जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप इसे TV, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। boAt ने इसे मॉडर्न होम सेटअप को ध्यान में रखते हुए मिनिमल डिजाइन में तैयार किया है। साउंडबार का साइज 920mm x 118mm x 78mm है, जबकि सबवूफर और स्पीकर्स कॉम्पैक्ट हैं और आसानी से सेट किए जा सकते हैं।

यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें चार EQ मोड्स — Movie, Music, Sports और News — दिए गए हैं, जिन्हें कंटेंट के हिसाब से बदला जा सकता है। बैटरी की बात करें तो यह साउंडबार Dolby Atmos (HDMI eARC) के साथ करीब 12 घंटे तक प्लेबैक देता है, जबकि नॉन-Dolby कंटेंट पर लगभग 7 घंटे तक चलता है। यह लंबा बैटरी बैकअप मूवी देखने या गेमिंग के दौरान बिना रुकावट के शानदार अनुभव देता है।

 

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 2 फुल-टॉस पर नो-बॉल, फिर कार्तिक त्यागी क्यों नहीं हुए बैन? जानिए क्या कहता है नियम

कार्तिक त्यागी ने लखनऊ की पारी का आखिरी ओवर डाला था लेकिन उसमें उन्होंने लगातार 2 नो-बॉल डाली, जिसके बाद माना जा रहा था कि उन्हें बॉलिंग से हटाया जाएगा. मगर ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने ही बॉलिंग की. Mon, 27 Apr 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Attacked: हमलावर ने उगला सारा सच, White House में मची खलबली! Trump News | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T20:30:06+00:00

Trump Shooting: VIP Dinner में अचानक फायरिंग से हड़कंप? | Washington Hilton Firing | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T21:00:32+00:00

Crime News: शक में पति बना 'हैवान'! पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या! Murder Case | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T21:00:01+00:00

Trump Shooting: गोलियों की ठांय-ठांय...कैसे बचे अमेरिकी VVIP? | Washington Hilton Firing | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T20:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers