क्या चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे: मोदी सरकार ने किया साफ, जानें क्या कहा?
नई दिल्ली. देश के अलग-अलग राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही हैं कि इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। हालांकि, इस तरह की खबरों को लेकर सरकार ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि ईंधन के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल सरकार के पास नहीं।
मंत्रालय ने मीडिया में चल रही उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें चुनाव के बाद कीमतें बढ़ने की बात कही जा रही थी। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कुछ खबरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की बात कही जा रही, जो पूरी तरह गलत। सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं। मंत्रालय ने इन खबरों को शरारतपूर्ण और भ्रामक बताते हुए कहा कि इनका मकसद लोगों के बीच डर और भ्रम पैदा करना।
FAKE NEWS
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 23, 2026
There are some news reports suggesting a price hike of petrol and diesel. It is hereby clarified that there is no such proposal under consideration by the Government.
Such news items are designed to create fear and panic amongst the citizens and are mischievous and… pic.twitter.com/yTAfJdah2o
सरकार ने यह भी साफ किया कि भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां पिछले चार सालों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने लगातार ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे आम लोगों पर बोझ न बढ़े।
बयान में कहा गया कि सरकार का फोकस आम नागरिकों को राहत देने पर है और इसी वजह से वैश्विक कीमतों के असर को सीमित रखने की कोशिश की गई है। मंत्रालय ने लोगों से अपील भी की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें हमेशा से आम लोगों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा रही हैं, क्योंकि इनका सीधा असर महंगाई और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ता है। ऐसे में सरकार की इस सफाई के बाद फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
Assam HS Result 2026: 28 अप्रैल को जारी होगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट , CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा
Assam Higher Secondary Results 2026: असम बोर्ड के 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। असम हायर सेकेंडरी रिजल्ट (Assam HS Result 2026) को 28 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा, जिसकी आधिकारिक पुष्टि राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने की है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से चेक कर सकेंगे।
Higher Secondary results will be declared on 28th April.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 23, 2026
My best wishes to all students appearing for the exam.
ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले resultsassam.nic.in या ahsec.assam.gov.in पर जाएं
- Assam HS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, रोल कोड और कैप्चा कोड दर्ज करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
DigiLocker से रिजल्ट कैसे देखें
- DigiLocker ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर जाएं
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- “Education” सेक्शन में जाएं
- Assam Higher Secondary Education Council (AHSEC) चुनें
- Class 12 Marksheet पर क्लिक करें
- नाम, रोल नंबर और वर्ष (2026) दर्ज करें
- मार्कशीट डाउनलोड करके सेव करें।
SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें
- मोबाइल में SMS ऐप खोलें
- मैसेज टाइप करें: ASSAM12
- इसे 56263 या 5676750 पर भेजें
- बोर्ड की तरफ से रिप्लाई का इंतजार करें
- आपको SMS के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा
ऐप के जरिए रिजल्ट कैसे देखें
- ASSEB Results App: Google Play Store से ऐप डाउनलोड करें
- “HS (Class 12) Result” चुनें
- रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- “Get Results” पर क्लिक करें
Upolobdha App:
- Play Store से “Upolobdha” ऐप डाउनलोड करें
- “Assam HS Result 2026” चुनें
- लॉगिन डिटेल्स डालें
- मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
- मार्कशीट में क्या होगा शामिल
रिजल्ट में विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस शामिल होगा, जो आगे एडमिशन के लिए जरूरी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और किसी गलती पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















