Responsive Scrollable Menu

Assam HS Result 2026: 28 अप्रैल को जारी होगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट , CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा 

Assam Higher Secondary Results 2026: असम बोर्ड के 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। असम हायर सेकेंडरी रिजल्ट (Assam HS Result 2026) को 28 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा, जिसकी आधिकारिक पुष्टि राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने की है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट  ahsec.assam.gov.in पर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से चेक कर सकेंगे।

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले resultsassam.nic.in या ahsec.assam.gov.in पर जाएं
  • Assam HS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, रोल कोड और कैप्चा कोड दर्ज करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

DigiLocker से रिजल्ट कैसे देखें

  • DigiLocker ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर जाएं
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • “Education” सेक्शन में जाएं
  • Assam Higher Secondary Education Council (AHSEC) चुनें
  • Class 12 Marksheet पर क्लिक करें
  • नाम, रोल नंबर और वर्ष (2026) दर्ज करें
  • मार्कशीट डाउनलोड करके सेव करें। 

SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें

  • मोबाइल में SMS ऐप खोलें
  • मैसेज टाइप करें: ASSAM12
  • इसे 56263 या 5676750 पर भेजें
  • बोर्ड की तरफ से रिप्लाई का इंतजार करें
  • आपको SMS के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा

ऐप के जरिए रिजल्ट कैसे देखें

  • ASSEB Results App: Google Play Store से ऐप डाउनलोड करें
  • “HS (Class 12) Result” चुनें
  • रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • “Get Results” पर क्लिक करें

Upolobdha App:

  • Play Store से “Upolobdha” ऐप डाउनलोड करें
  • “Assam HS Result 2026” चुनें
  • लॉगिन डिटेल्स डालें
  • मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
  • मार्कशीट में क्या होगा शामिल

रिजल्ट में विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस शामिल होगा, जो आगे एडमिशन के लिए जरूरी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और किसी गलती पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

Continue reading on the app

तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 24150 के करीब

मुंबई. घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक संकेत कमजोर रहने और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के कारण निवेशकों का भरोसा डगमगाया। दोपहर करीब 12:30 बजे सेंसेक्स 836 अंक यानी 1.07 प्रतिशत टूटकर 77680 के स्तर पर आ गया था जबकि निफ्टी भी 200 अंक गिरकर 24178 के आसपास कारोबार करता दिखा। हालांकि, सेंसेक्स ने डे लो से करीब 500 अंक की रिकवरी की लेकिन बाजार बंद होते-होते दोबारा सेंसेक्स और निफ्टी ने गोता लगा दिया। 

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रही। ब्रेंट क्रूड लगातार चौथे दिन बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अटकने और आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण तेल बाजार में दबाव बना हुआ है। इसका सीधा असर भारत जैसे आयातक देशों के बाजार पर पड़ा।

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत नहीं 
वैश्विक बाजारों से भी अच्छे संकेत नहीं मिले। एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग के प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। वहीं अमेरिकी बाजार के संकेत भी कमजोर रहे, जिससे निवेशकों का मूड और बिगड़ा।

16 में से 12 सेक्टर गिरावट में रहे
सेक्टर की बात करें तो 16 में से 12 सेक्टर गिरावट में रहे। ऑटो सेक्टर करीब 1.3 फीसदी टूट गया और सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों पर भी दबाव दिखा, जहां आईसीआईसीआई बैंक 1.6 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 0.8 प्रतिशत तक फिसले। हालांकि फार्मा सेक्टर में मजबूती देखने को मिली और यह करीब 2.3 प्रतिशत चढ़ा, क्योंकि इस क्षेत्र में ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है।

भारतीय रुपये में भी कमजोरी जारी
रुपये में भी कमजोरी जारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार चौथे दिन गिरकर 94.12 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया। बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2078 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने का खतरा है।

तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी के लिए 24500 का स्तर मजबूत रुकावट बना हुआ है जबकि नीचे की ओर 24150 से 23980 तक गिरावट की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने के संकेत हैं।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

ओवर की हर गेंद पर चौका... 19 साल के आईपीएल इतिहास में सिर्फ 3 बल्लेबाज बना पाए ये रिकॉर्ड, तीनों ही भारतीय

ipl records: आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन बार ही ऐसा हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर चौके लगाए हैं. 2012 में ऐसा पहली बार हुआ, दूसरी बार 2021 में ऐसा देखने को मिला. वहीं, तीसरी बार मौजूदा सीजन में एक ओवर में 6 चौके लगे. दिलचस्प यह है कि ये कमाल करने वाले तीनों ही बल्लेबाज भारतीय हैं. Mon, 27 Apr 2026 18:20:51 +0530

  Videos
See all

Bengal Elections 2026 : दीदी का ‘चौका’ या बंगाल में बीजेपी को पहला मौका ? | BJP Vs TMC | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T13:11:50+00:00

Viral Video: “यू शट अप, यू शट अप…” प्रिंसिपल ने पार की सारी हदें | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T13:12:23+00:00

सत्याग्रह या राजनीतिक ढाल ? Arvind Kejriwal | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T13:10:08+00:00

Goonj With Rubika Liyaquat : केजरीवाल का बड़ा यू-टर्न? घोटाले से ‘सत्याग्रह’ तक की कहानी! AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T13:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers