JAC Class 10 Topper 2026: दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99.60% के साथ बना रिकॉर्ड, चार छात्रों ने किया टॉप, देखिए लिस्ट
JAC Class 10 Topper 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि, इस साल, लगभग 7.48 लाख छात्र 2026 में JAC बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
टॉपर लिस्ट के अनुसार, चार छात्रों ने 500 में से 498 अंक (99.60%) हासिल करके पहला स्थान साझा किया है। टॉपर्स में हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी और सिमडेगा की शिवांगी कुमारी के साथ-साथ रांची के प्रेम कुमार साहू और रांची के ही सन्नी कुमार वर्मा शामिल हैं।
JAC 10वीं 2026 टॉपर्स की लिस्ट
रैंक 1 - (498 अंक/ 99.60%)
- प्रियंशु कुमारी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
- शिवांगी कुमारी – S S हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा
- प्रेम कुमार साहू – प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची
- सनी कुमार वर्मा – सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची
रैंक 2 - (496 अंक/ 99.20%)
- दिव्यांशु उरांव – सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला
- खिलेश साहू – सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला
- वैष्णवी श्री – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हज़ारीबाग
- जुलिता मिंज – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हज़ारीबाग
रैंक 3 - (494 अंक/ 98.80%)
- महताब अंसारी – सेंट जॉन हाई स्कूल, नवातर
- प्रीत राज – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी
- अमीषा कुमारी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हज़ारीबाग
- दीप्ति रानी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हज़ारीबाग
इन वेबसाइट पर चेक करें JAC 10वीं के नतीजे
ऐसे डाउनलोड करें 10वीं की मार्कशीट
JAC 10वीं 2026 के नतीजे देखने और 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- JAC Class 10 Result 2026 या JAC Class 12 Result 2026 पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें
- अपना नतीजा देखें और डाउनलोड करें
क्या चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे: मोदी सरकार ने किया साफ, जानें क्या कहा?
नई दिल्ली. देश के अलग-अलग राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही हैं कि इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। हालांकि, इस तरह की खबरों को लेकर सरकार ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि ईंधन के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल सरकार के पास नहीं।
मंत्रालय ने मीडिया में चल रही उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें चुनाव के बाद कीमतें बढ़ने की बात कही जा रही थी। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कुछ खबरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की बात कही जा रही, जो पूरी तरह गलत। सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं। मंत्रालय ने इन खबरों को शरारतपूर्ण और भ्रामक बताते हुए कहा कि इनका मकसद लोगों के बीच डर और भ्रम पैदा करना।
FAKE NEWS
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 23, 2026
There are some news reports suggesting a price hike of petrol and diesel. It is hereby clarified that there is no such proposal under consideration by the Government.
Such news items are designed to create fear and panic amongst the citizens and are mischievous and… pic.twitter.com/yTAfJdah2o
सरकार ने यह भी साफ किया कि भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां पिछले चार सालों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने लगातार ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे आम लोगों पर बोझ न बढ़े।
बयान में कहा गया कि सरकार का फोकस आम नागरिकों को राहत देने पर है और इसी वजह से वैश्विक कीमतों के असर को सीमित रखने की कोशिश की गई है। मंत्रालय ने लोगों से अपील भी की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें हमेशा से आम लोगों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा रही हैं, क्योंकि इनका सीधा असर महंगाई और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ता है। ऐसे में सरकार की इस सफाई के बाद फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

.jpg)




