Responsive Scrollable Menu

UPI Payments Tips: क्या UPI के लिए अलग बैंक अकाउंट जरूरी? जानिए इसके फायदे और नुकसान

UPI Payments Tips: डिजिटल भुगतान के दौर में यूपीआई ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी। अब छोटे से लेकर बड़े खर्च तक, हर लेन-देन कुछ सेकंड में हो जाता। लेकिन इसी सुविधा के साथ एक नया सवाल भी सामने आ रहा है कि क्या यूपीआई पेमेंट के लिए अलग बैंक खाता रखना जरूरी?

विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादातर लोग एक ही बैंक खाते का इस्तेमाल करते, जिसमें सैलरी आती है और उसी से बिल, ट्रांसफर और यूपीआई पेमेंट भी होते। यह तरीका आसान जरूर लगता है, लेकिन इसमें जोखिम भी छिपा होता। अगर किसी वजह से फ्रॉड हो जाए या ऐप से जुड़ी कोई गड़बड़ी हो जाए, तो पूरा पैसा एक साथ खतरे में आ सकता।

यहीं पर अलग खाते का विकल्प काम आता। अगर यूपीआई के लिए अलग खाता रखा जाए, तो उसमें सिर्फ उतना ही पैसा ट्रांसफर किया जाता है, जितना रोजमर्रा के खर्च के लिए जरूरी। बाकी बचत दूसरे खाते में सुरक्षित रहती है। ऐसे में अगर कोई गड़बड़ी होती भी है, तो नुकसान सीमित रहता है और पूरा बैलेंस प्रभावित नहीं होता।

सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, यह तरीका खर्च पर नियंत्रण रखने में भी मदद करता। जब यूपीआई खाते में सीमित पैसा होता है, तो खर्च करते समय व्यक्ति को ज्यादा सतर्कता रहती। खाते में पैसा कम होने पर वह सोच-समझकर खर्च करता है, जिससे फालतू खर्च पर रोक लगती है। वहीं एक ही खाते में ज्यादा बैलेंस दिखने पर लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं।

हालांकि, अलग खाता रखने के कुछ नुकसान भी हैं। इसमें समय-समय पर पैसे ट्रांसफर करने पड़ते और दोनों खातों का बैलेंस मैनेज करना होता है। कुछ लोगों के लिए यह अतिरिक्त झंझट लग सकता है। इसलिए यह पूरी तरह व्यक्ति की जरूरत और आदत पर निर्भर करता है।

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल कभी-कभार करते हैं, तो अलग खाता रखने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन जो लोग रोजाना कई बार यूपीआई से भुगतान करते हैं, जैसे खाना, यात्रा या छोटी खरीदारी, उनके लिए यह तरीका ज्यादा सुरक्षित और उपयोगी साबित हो सकता है।

कुल मिलाकर, यह फैसला सुविधा और नियंत्रण के बीच संतुलन का है। अलग खाता रखने से जोखिम कम किया जा सकता है और खर्च पर बेहतर पकड़ बनाई जा सकती है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

JAC Class 10 Topper 2026: दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99.60% के साथ बना रिकॉर्ड, चार छात्रों ने किया टॉप, देखिए लिस्ट

JAC Class 10 Topper 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि, इस साल, लगभग 7.48 लाख छात्र 2026 में JAC बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

टॉपर लिस्ट के अनुसार, चार छात्रों ने 500 में से 498 अंक (99.60%) हासिल करके पहला स्थान साझा किया है। टॉपर्स में हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी और सिमडेगा की शिवांगी कुमारी के साथ-साथ रांची के प्रेम कुमार साहू और रांची के ही सन्नी कुमार वर्मा शामिल हैं।

JAC 10वीं 2026 टॉपर्स की लिस्ट

रैंक 1 - (498 अंक/ 99.60%)

  • प्रियंशु कुमारी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
  • शिवांगी कुमारी – S S हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा
  • प्रेम कुमार साहू – प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची
  • सनी कुमार वर्मा – सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची

रैंक 2 - (496 अंक/ 99.20%)

  • दिव्यांशु उरांव – सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला
  • खिलेश साहू – सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला
  • वैष्णवी श्री – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हज़ारीबाग
  • जुलिता मिंज – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हज़ारीबाग

रैंक 3 - (494 अंक/ 98.80%)

  • महताब अंसारी – सेंट जॉन हाई स्कूल, नवातर
  • प्रीत राज – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी
  • अमीषा कुमारी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हज़ारीबाग
  • दीप्ति रानी – इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हज़ारीबाग

इन वेबसाइट पर चेक करें JAC 10वीं के नतीजे

ऐसे डाउनलोड करें 10वीं की मार्कशीट
JAC 10वीं 2026 के नतीजे देखने और 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • JAC Class 10 Result 2026 या JAC Class 12 Result 2026 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें
  • अपना नतीजा देखें और डाउनलोड करें

Continue reading on the app

  Sports

भैया नहीं ब्रदर.., रिंकू सिंह ने मां और बहन को सुनील नारायण से मिलवाया, देखें वीडियो

लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराने के बाद केकेआर टीम बेहद खुश है। इस जीत के बाद रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां वह अपनी मां और बहन को अपने साथी खिलाड़ी सुनील नारायण से परिचय करवाते हुए दिख रहे हैं। जब जीत के बाद केकेआर के सभी खिलाड़ी होटल के कमरे में आराम कर रहे थे। उसी दौरान रिंकू के घर से उनकी मां और बहन का वीडियो कॉल आ गया। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार को नारायण से भी रूबरू करवाया। Mon, 27 Apr 2026 13:41:40 +0530

  Videos
See all

Sanjay Singh का BJP पर हमला, "अशोक मित्तल भ्रष्ट थे तो BJP में कैसे?" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:38:12+00:00

West Bengal Election 2026: बंगाल में PM Modi की आखिरी चुनावी रैली | BJP | Mamata Banerjee | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:39:11+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump पर हमला करने वाला कौन? #trump #attack #whitehouse #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:45:01+00:00

TMC Worker के घर के पीछे बगीचे से बम मिलने पर मचा हड़कंप। West Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:43:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers