भारत का वो रेलवे स्टेशन, जहां आज भी है अंग्रेजों का कब्जा, 99% लोग नहीं जानते होंगे पूरा सच!
Indian Railway Unknown Fact: महाराष्ट्र में अमरावती से मुर्तजापुर तक फैला यह ट्रैक करीब 190 किलोमीटर लंबा था. इस रूट पर लंबे समय तक शकुंतला पैसेंजर नाम की ट्रेन चलती थी.
स्टेटहुड-सिक्स्थ शेड्यूल विवाद के बीच 30 अप्रैल को अमित शाह का लद्दाख दौरा, 22 मई को सब-कमेटी की बैठक
लद्दाख में स्टेटहुड और 6th शेड्यूल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच गृह मंत्री Amit Shah 2 दिनों के दौरे पर 30 अप्रैल को लेह पहुंचेंगे. लद्दाख के हाल ही में बने एलजी V. K. Saxena ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा की है. एलजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अमित शाह 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि देंगे और 1 मई से 14 मई के बीच Sacred Exposition के आध्यात्मिक महत्व को लेकर अपने विचार लोगों के सामने रखेंगे. एलजी ने यह भी कहा है कि गृह मंत्री का यह दौरा सरकार की लद्दाख के विकास को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
22 मई को सब-कमेटी की बैठक
दूसरी तरफ गृह मंत्री के दौरे से पहले बड़ी खबर यह है कि गृह मंत्रालय द्वारा लद्दाख के मुद्दों को लेकर बनाई गई सब-कमेटी की 22 मई को बैठक होगी. इसकी जानकारी एलजी वीके सक्सेना ने अमित शाह के दौरे वाले ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद ट्विटर पर साझा की है. राजनीतिक संवाद के लिए बनाई गई यह कमेटी लद्दाख के सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करेगी और कोशिश करेगी कि उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतर सके. एलजी के इस ट्वीट के बाद एक बात साफ है कि लद्दाख में अलग-अलग संगठनों द्वारा की जा रही मांगों को लेकर जो बातचीत का सिलसिला रुका था, वह फिर से शुरू होने जा रहा है. यही कारण है कि अमित शाह का यह दौरा बातचीत से पहले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
2023 से चल रहा आंदोलन
लद्दाख में पिछले काफी लंबे समय से चल रहे आंदोलन की बात करें तो लद्दाख में स्टेटहुड और 6th शेड्यूल की मांग को लेकर 2023 के बाद से यह आंदोलन लगातार जारी है. क्लाइमेट संरक्षण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk के नेतृत्व में इस मुहिम की शुरुआत की गई थी. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई सब-कमेटी और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका. पिछले साल सितंबर में चल रहे आंदोलन के दौरान कुछ हिंसक घटनाएं भी देखने को मिली थीं.
अमित शाह के दौरे से उम्मीद
इसके बाद एक बार फिर अब लद्दाख में बातचीत के रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद सोनम वांगचुक भी कह चुके हैं कि अगर सरकार कई मुद्दों पर बातचीत को तैयार है तो उन्हें भी कुछ मुद्दों पर लचीलापन दिखाना होगा. ऐसे में साफ है कि गृह मंत्री अमित शाह का लद्दाख दौरा अहम माना जा रहा है और अब देखना यह होगा कि उनके इस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात किन-किन लोगों से होती है और क्या कोई ठोस समाधान निकल पाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















