Responsive Scrollable Menu

CBRN खतरों से निपटने की तैयारी, AIIMS गोरखपुर की अनूठी पहल, जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एम्स गोरखपुर ने CBRN आपदाओं पर एक दिवसीय CME व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जो केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर खतरों से बचाव की तैयारी को सशक्त बनाता है. कार्यक्रम में व्यावहारिक प्रशिक्षण और एक हैंडबुक का विमोचन हुआ. यह किसी एम्स द्वारा आम जनता और गैर-सैन्य कर्मियों के लिए ऐसा पहला प्रशिक्षण है, जो आपदा प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

Continue reading on the app

Dharmendra Pradhan ने गांववालों संग सुनी PM Modi की Mann Ki Baat, बोले- गर्व से चौड़ा हुआ सीना

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को ओडिशा के अपने पैतृक गांव नालामा (अंगुल जिला) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण सुना। इस दौरान उनके साथ गांव वाले और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बात की, जिसमें देश के वैज्ञानिकों की सफलता और सबसे प्रमुख रूप से आगामी 'जनगणना 2027' को लेकर देशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील शामिल रही।

धर्मेंद्र प्रधान ने गांव के लोगों के साथ सुना कार्यक्रम

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि अपने गांव नालामा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' सुनना एक गर्व का पल था। उन्होंने कहा, "हमारे वैज्ञानिकों की परमाणु कार्यक्रम में सफलता, गणित के क्षेत्र में हमारी बेटियों का शानदार प्रदर्शन और भारतीय पनीर की दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता के बारे में जानकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया।"


इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने गिनाईं Energy Sector की उपलब्धियां, राष्ट्र निर्माण और संस्कृति पर भी रखें विचार


मन की बात में पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में भारत की ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए दो बड़ी उपलब्धियों की सराहना की, उन्होंने कलपक्कम में स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा 'क्रिटिकैलिटी' हासिल करने को ऐतिहासिक बताया और पवन ऊर्जा क्षमता में भारत के दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचने की प्रशंसा की।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी IPL 2026 में क्यों नहीं दिख रहे? सच में खत्म हो गया 'कैप्टन कूल' का चैप्टर?

MS Dhoni IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन अपने आधे पड़ाव तक पहुंच चुका है, लेकिन फैंस अभी भी एक ही चीज का इंतजार कर रहे हैं. एमएस धोनी की मैदान पर वापसी. 'कैप्टन कूल' को लेकर इस सीजन शुरुआत में उम्मीद थी कि वह पिंडली की चोट से जल्दी रिकवर कर लेंगे और मैदान पर एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे. प्रैक्टिस सेशन के कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिससे फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. लेकिन अब जो ताजा अपडेट आया है, उसने चिंता बढ़ा दी है. सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मुताबिक, वार्म-अप के दौरान धोनी ने कुछ ज्यादा ही जोर लगा दिया, जिसके बाद उनकी चोट फिर से बढ़ गई. यानी रिकवरी प्रोसेस उतना आसान नहीं रहा जितना पहले सोचा जा रहा था. 44 साल की उम्र में बार-बार चोट लगना और रिकवरी में ज्यादा समय लगना अब टीम और फैंस दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है. सबसे बड़ा सवाल अब यही उठ रहा है क्या ये एमएस धोनी के आईपीएल करियर के आखिरी पड़ाव की शुरुआत है? फैंस अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि धोनी जल्द फिट होकर मैदान पर उतरेंगे और एक बार फिर अपने फिनिशिंग अंदाज से मैच खत्म करेंगे. Tue, 28 Apr 2026 15:57:36 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Police Action: बाबा केदार के दरबार में आतिशबाजी? पुलिस ने लिया सख्त एक्शन! Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T11:15:01+00:00

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर, लोग परेशान, तापमान और बढ़ेगा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T11:17:01+00:00

Ghazipur News | गाजीपुर मौत मामले में SP Chief Akhilesh Yadav का बड़ा बयान आया सामने | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T11:10:36+00:00

BJP में शामिल होते ही Swati Maliwal ने PM Modi और Amit Shah पर क्या बोलकर चौंकाया |Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T11:08:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers