Responsive Scrollable Menu

बदलाव: कोविड के बाद 2026 सिनेमा के लिए सबसे अच्छा:जेन-जी से दुनियाभर के सिनेमाघरों में लौटी रौनक, बॉक्स ऑफिस मजबूत

सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना जा रहा है। दुनियाभर के सिनेमाघरों में रौनक फिर लौट आई है, जिसकी बड़ी वजह जेन जी है। फैन्डैंगो के सर्वे में 87% जेन जी (1997–2012) ने पिछले 12 महीनों में कम से कम एक फिल्म सिनेमाघर में जरूर देखी। इसके बाद मिलेनियल्स (1981 से 1996) 82% रहे। इस मामले में जेनरेशन ‘एक्स’(1965 से 1980) 70% व 1946 से 1964 के बीच जन्मे बूमर्स 58% रहे। सर्वे के अनुसार, जेन-जी साल में औसतन 7 बार सिनेमाघर जाता है। यह बाकी समूहों से ज्यादा है। जेन-जी स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के साथ बड़ी हुई, लेकिन अब कई युवा एल्गोरिदम वाले डिजिटल माहौल से थक रहे हैं। ‘टॉक ऑफ द टाउनसेंड्स’ पॉडकास्ट के होस्ट बेनेडिक्ट और हन्ना टाउनसेंड के अनुसार, इंटरनेट अब परेशान करने वाला लगने लगा है, इसलिए जेन जी स्क्रीन से बाहर सामाजिक अनुभव चाहती है, जिसमें सिनेमा अहम भूमिका निभा रहा है। 22 वर्षीय टिकटॉकर फ्लोरेंस रोज कहती हैं कि थिएटर जाना दोस्तों से जुड़ने का तरीका बन गया है, जहां कुछ समय के लिए फोन से दूरी बनाई जा सकती है। भारत में टिकट खरीदने वालों में 60% से अधिक युवा भारत में सिनेमा आज भी ‘ग्रुप इवेंट’ की तरह है। भारतीय मल्टीप्लेक्स चेन (पीवीआर-आईनॉक्स) के आंकड़ों के अनुसार, सिनेमा टिकट खरीदने वाले 60% से अधिक लोग 15 से 30 वर्ष की आयु के हैं। उधर, बुकमाय शो की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 75% मूवी टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं और इनमें ज्यादातर बुकिंग 18-25 साल के युवा करते हैं। कॉन्सर्ट के मुकाबले सिनेमा अब भी सस्ता महंगे कॉन्सर्ट और क्लबिंग के मुकाबले सिनेमा अब भी सस्ता है। यूके नाइट टाइम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अनुसार 68% युवा ज्यादा खर्च की वजह से सिनेमा को प्राथमिकता दे रहे हैं। लैटरबॉक्स्ड जैसे एप्स ने सिनेमा का क्रेज बढ़ाया है, जहां यूजर फिल्म रिव्यू शेयर करते हैं। इसके यूजर 2020 में 17 लाख थे जो 2026 में बढ़कर 2.6 करोड़ हो गए। वहीं बार्बी एप पर ही 11 लाख से ज्यादा रिव्यू आ चुके हैं, जो फिल्मों को लेकर उत्साह दिखाता है।

Continue reading on the app

‘थाने से बोल रहा हूं मैं, पैसा भेजो नहीं तो…’, फर्जी पुलिस वाले ने छात्रा से हड़पी स्कॉलरशिप, 3 दिन तक ऐसे देता रहा टॉर्चर

बिहार के मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक छात्रा को ब्लैकमेल किया और उससे 63 हजार रुपये की ठगी की. छात्रा ने अपने दोस्त से पैसे उधार लेकर ठगों को दिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को अभी टीम इंडिया में डेब्यू करने नहीं देना... बीसीसीआई को मिला स्पेशल मैसेज, ब्रायन लारा जैसा बर्ताव करो

वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कार्लोस ब्रेथवेट ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई से खास अपील की है. उन्होंंने कहा कि फिलहाल उनको डेब्यू का मौका नहीं देना चाहिए. टीम के सीनियर के साथ समय बिताने का मौका दिया जाए जैसा कभी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ब्रायन लारा के साथ किया था. Sun, 26 Apr 2026 15:11:37 +0530

  Videos
See all

New Zeeland के वाणिज्य मंत्री Todd McClay ने किया ताज का दीदार | #latestnews #hindinews #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:34:58+00:00

Donald Trump Attack News Updates | क्या Iran ने रची थी Donald Trump पर हमले की साजिश ? Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:37:13+00:00

Odisha में अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई | Illegal Gas Racket | Police Action | Gas Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:34:25+00:00

AAP Political Crisis: पंजाब में गिर जाएगी AAP सरकार? Raghav Chadha Join BJP? | Big Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers