Responsive Scrollable Menu

Firing On Trump : गोली चलने पर लड़खड़ाकर गिरे ट्रंप.. मची भगदड़! | Trump | Shehbaz Sharif |

Firing On Trump : गोली चलने पर लड़खड़ाकर गिरे ट्रंप.. मची भगदड़! | Trump | Shehbaz Sharif | #iranamericawar #trump #khamenei #breakingnews #latestnews #topnews #trump #strateofhormuz #iranuswar ट्रंप के डिनर पर फायरिंग के बाद ऐसे मची भगदड़, गोली चलने पर लड़खड़ाकर गिरे ट्रंप..आई डरावनी तस्वीरें..देखिए पूरी वीडियो.. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

'यूपी में खत्म हुआ माफियाराज', सिपाही पासिंग आउट परेड में बोले CM योगी आदित्यनाथ

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेर राज्य के पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन और प्रशिक्षण केंद्रों पर रविवार को एक साथ आरक्षी नागरिक पुलिस की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम योगी ने भी शिरकत की. इस अवसर पर सीएम योगी ने लखनऊ पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली. जहां उन्होंने नव आरक्षियों और उनके परिजनों को बधाई दी. सीएम योगी ने बेटियों के प्रदर्शन की भी जमकर सराहना की.

यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने स्थापित किए गए- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण के बाद यह बल तैयार हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस बल को लेकर कहा जाता है कि 'ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, उतना कम खून बहेगा' और अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं और पीएसी की तीन महिला बटालियन का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है. सीएम योगी ने कहा कि आज दंगे नहीं होते, माफिया राज खत्म हो गया है. पुलिस बल का मनोबल ऊपर है.

2.18 लाख से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती

सीएम योगी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के अंदर 10 पुलिस प्रतिष्ठानों 73 जनपदों की पुलिस लाइन 29 पीएसी बटालियन में कुल 112 रिक्रूटर ट्रेनिंग सेंटर में आज आरक्षी दीक्षांत परेड का एक साथ आयोजन किया जा रहा है. सीएम योगी ने कहा कि जिस यूपी पुलिस के सामने 2017 से पहले अपना खुद का संकट था आज हमने उस यूपी पुलिस को आज देश की बेहतरीन के रूप में स्थापित किया है. सीएम ने कहा कि 218000 से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती एक लाख से अधिक पुलिस कार्मिकों को उन्हें अलग-अलग फेज में प्रमोशन देने की कार्रवाई.

यूपी में पुलिस प्रशिक्षण केंद्री की संख्या में हुआ इजाफा

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में पुलिस की ट्रेनिंग की क्षमता सिर्फ 3000 थी. सीएम योगी ने कहा कि आज मैं बड़े गौरव के साथ कह सकता हूं कि हमने 60244 यूपी पुलिस आरक्षियों का प्रशिक्षण एक साथ यूपी के ही केंद्रों में पूरा किया है. सीएम ने कहा कि यह यूपी की उस प्रगति को बढ़ाता है जो पिछले नौ साल में हासिल की गई. सीएम योगी ने कहा कि पुलिस के लिए पहले बैरक टूटे फूटे और टीन के शेड अब नहीं हैं. अब 55 जिलों में सबसे हाईराइज बिल्डिंग है वो उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षियों के लिए हैं.

महिला कार्यबर 13 से बढ़कर 36 फीसदी हुआ- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले जिस प्रदेश में दंगे होते थे महीनों कर्फ्यू रहता था कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था. आज हम देख सकते हैं कि दंगे से पहले ही उसे रोकने में आज उत्तर प्रदेश पुलिस सफल है. सुरक्षा व्यवस्था का बेहतरीन परिणाम आया है. अब यूपी में महिला कार्यबल 13 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी से अधिक हुआ है. उत्तर प्रदेश आज आर्थिक प्रगति का भी एक रीड के रूप में यूपी पुलिस बल ने अपने आपको तैयार किया है.

ये भी पढ़ें: UP Assembly Elections 2027: योगी के नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी, नितिन नवीन का बड़ा ऐलान

सीएम योगी ने कहा कि कानून अपराधी के लिए जितना कठोर हो नागरिकों के प्रति उसे उतना ही संवेदनशील होना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि आप सभी ने अपने प्रशिक्षण काल में कठोर परिश्रम किया है. लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया है और आज की इस परेड में एक भव्य प्रस्तुति भी हमें देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार यूपी के इस शहर की बदल रही है तस्वीर, आवासीय टाउनशिप के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह का 'फिनिशर' अवतार.... आखिरी ओवर में आया छक्कों का सैलाब, लगातार 4 गेंदों पर जड़े सिक्स

Rinku Singh 4 consecutive sixes : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी जादुई बल्लेबाजी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया. जब केकेआर की टीम 155 रनों पर संघर्ष कर रही थी, तब रिंकू ने आखिरी ओवर में गेंदबाज दिगवेश राठी की लगातार चार गेंदों पर चार गगनचुंबी छक्के जड़कर स्टेडियम में सनसनी फैला दी. 51 गेंदों पर 83 रनों की नाबाद पारी खेलकर रिंकू ने साबित कर दिया कि उन्हें मॉडर्न क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों माना जाता है. Sun, 26 Apr 2026 21:39:55 +0530

  Videos
See all

Donald Trump के कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले शूटर पर बड़ा खुलासा #trumpfiring #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T17:39:14+00:00

Raveena Tandon: पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं रवीना #raveenatandon #shorts #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T17:38:19+00:00

PM मोदी ने कालीबाड़ी के बाहर से खरीदा कमल का फूल #pmmodi #kalibari #lotus #bjp #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T17:38:29+00:00

West Bengal: ‘केंद्रीय बलों का गलत इस्तेमाल’ #aajtak #westbengalelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T17:37:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers