'गोविंदा का डाउनफॉल उनके....', अश्विन कौशल ने सुपरस्टार के करियर के उतार-चढ़ाव को लेकर किया खुलासा
Govinda Downfall: पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के करियर के उतार-चढ़ाव को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं. जी हां, 90 के दशक में अपनी कॉमिक टाइमिंग, डांस और मास एंटरटेनमेंट के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा का स्टारडम कभी चरम पर था. लेकिन समय के साथ उनका करियर धीरे-धीरे ढलान पर चला गया. आज भी उनके फैंस बेसब्री से उनके शानदार कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. बीच-बीच में उनके मैनेजर और करीबी लोग ये बताते रहे हैं कि गोविंदा स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और वापसी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ये कमबैक कब होगा, इसकी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल वो कभी-कभी छोटे कार्यक्रमों और स्टेज शोज में परफॉर्म करते नजर आते हैं.
इसी बीच हाल ही में एक्टर अश्विन कौशल ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के करियर को लेकर खुलकर बात की और उनके डाउनफॉल के पीछे की वजहों पर अपनी राय रखी. अश्विन कौशल, जो लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और ‘पीके’, ‘जवान’ तथा ‘गुलाम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, उन्होंने गोविंदा के साथ काम भी किया है और उनकी पर्सनालिटी को करीब से समझा है.
'वहम से बड़ा जहर कोई नहीं होता'
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आखिर गोविंदा का करियर क्यों गिरा, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'वहम' यानी भ्रम या ओवरकॉन्फिडेंस ही इसका सबसे बड़ा कारण रहा. उनके मुताबिक, “जिंदगी में वहम से बड़ा जहर कोई नहीं होता और यही चीज गोविंदा के करियर पर भारी पड़ गई. उनके व्यवहार, उनके एटीट्यूड और काम करने के तरीके में बदलाव आ गया था.”
उन्होंने ये भी कहा कि गोविंदा जैसे टैलेंटेड कलाकार को कोई रोक नहीं सकता था, लेकिन खुद उनके फैसलों और सोच ने उन्हें पीछे धकेल दिया. अश्विन कौशल ने ये भी बताया कि गोविंदा आज भी चाहें तो अपना सुपरस्टार वाला दर्जा दोबारा हासिल कर सकते हैं. उन्होंने भावुक होकर कहा कि 'वो एंटरटेनमेंट के खुदा हैं' और उन्हें बस सही दिशा और मजबूत किरदार की जरूरत है.
'गोविंदा में कादर खान आज भी जिंदा हैं'
इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा और दिग्गज एक्टर कादर खान की जोड़ी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, “गोविंदा में कादर खान आज भी जिंदा हैं, जैसे वो उन्हें आशीर्वाद देकर गए हों.” 90 के दशक में गोविंदा और कादर खान की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दीं और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया. अश्विन का मानना है कि गोविंदा में आज भी वही क्षमता है कि वो उस दौर की एंटरटेनमेंट वैल्यू को दोबारा जिंदा कर सकें.
'गोविंदा भी वैसा ही स्टारडम हासिल कर सकते थे'
अश्विन कौशल ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में लोग अक्सर बातें बनाते हैं और ये कोई नई बात नहीं है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सुपरस्टार राजेश खन्ना के बारे में भी लोग तरह-तरह की बातें करते थे. बावजूद इसके, उनका स्टारडम आज भी बेमिसाल माना जाता है. अश्विन के अनुसार, गोविंदा भी वैसा ही स्टारडम हासिल कर सकते थे, लेकिन कुछ फैसलों और परिस्थितियों ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचने से रोक दिया. वहीं उन्होंने इंडस्ट्री के माहौल पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां बहुत कम लोग किसी का भला चाहते हैं। उनके अनुसार, “100 में से सिर्फ 1% लोग ही सच्चे दिल से किसी के लिए अच्छा सोचते हैं, बाकी लोग सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचते हैं.”
'अपने अंदाज में चीजों को करते थे प्रिडिक्ट'
गोविंदा के काम करने के तरीके पर बात करते हुए अश्विन कौशल ने एक दिलचस्प पहलू भी साझा किया. उन्होंने बताया कि गोविंदा कभी-कभी ज्योतिष या अपने अंदाज में चीजों को प्रिडिक्ट करते थे और उसी के आधार पर फैसले लेते थे. अगर उन्हें लगता था कि आज का दिन सही नहीं है या योग ठीक नहीं है, तो वो शूटिंग पर नहीं जाते थे. इस आदत का भी उनके करियर पर असर पड़ा.
ये भी पढ़ें: 'मैं उन्हें ज्यादा इंटेलिजेंट लगी...', ऐश्वर्या राय को हटाकर 'मंगल पांडे' में अमीषा पटेल को ऐसे मिली थी जगह
राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप
वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को खतरनाक पेशा बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ घंटों बाद आया, जब व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज स्थल के पास एक बंदूकधारी को पकड़ा गया।
अमेरिकी समयानुसार, शनिवार रात व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने कहा, जब ऐसा कुछ होता है तो यह हमेशा चौंकाने वाला होता है। मैं पूरी तरह से हैरान था कि कुछ हुआ।
अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी के आखिर से काफी तनावपूर्ण माहौल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना के पीछे ईरान का हाथ है, तो ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं लगता ऐसा, लेकिन इसके बारे में आप कुछ कह नहीं सकते।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह घटना बहुत तेजी से घटी, जिससे प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय मिला। उन्होंने कहा, “मैं देख रहा था कि क्या हो रहा है। जब सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए तो फर्स्ट लेडी को तुरंत समझ में आ गया कि क्या हुआ।
उन्होंने बताया कि शुरू में उन्होंने गोली चलने की आवाज को कम गंभीर समझा। मुझे लगा कि कोई ट्रे गिर गई। आवाज काफी तेज थी, लेकिन वह गोली की आवाज थी।
राष्ट्रपति ने कि खतरे को उनके या मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया गया था। ट्रंप ने कहा, “वह व्यक्ति क्षेत्र में बिल्कुल भी प्रवेश नहीं कर पाया, और उसे काफी दूरी पर ही रोक दिया गया।
घटना के बावजूद ट्रंप ने कहा कि वे कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। मैंने रुकने के लिए पूरी कोशिश की। वह ऐसे लोगों को समझाना चाहते थे कि वे इन बीमार लोगों को हमारी जिंदगी जीने और काम के तरीके को बदलने नहीं देंगे। स्थल खाली कराने का निर्णय व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लिया गया।
ट्रंप ने कहा, मैं यहां काम करने के लिए हूं। यह काम का हिस्सा है। जब उनसे पूछा गया कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं, तो ट्रंप ने व्यापक दृष्टिकोण पेश किया। “मैंने हत्याओं का अध्ययन किया है। जो लोग सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं। जिनका प्रभाव सबसे बड़ा होता है, वही निशाने पर आते हैं।”
राजनीतिक सफलता को बढ़ती संवेदनशीलता से जोड़ते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे पता है कि बहुत से लोग आपसे खुश नहीं होते। उन्होंने कहा, जोखिमों के बावजूद वे अपने एजेंडे के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि वह अगले 30 दिनों के भीतर फिर से संवाददाता रात्रिभोज आयोजित करेंगे और हिंसा की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रम बाधित नहीं होंगे।
ट्रंप ने अमेरिकियों से मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमें अपने मतभेदों को सुलझाना होगा। उन्होंने रिपब्लिकन, डेमोक्रेट्स और निर्दलीयों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने अंत में सुरक्षा बलों पर अपना विश्वास दोहराया और अपने कर्तव्यों को जारी रखने के संकल्प को व्यक्त किया।
--आईएएनएस
केके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)






