ट्रंप की डिनर पार्टी में किसने की गोलीबारी, कहां हुई सुरक्षा में चूक? ये है फायरिंग की पूरी टाइमलाइन
Trump Dinner Party Shooting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी. उसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को हिरासत में ले लिया. गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल या हताहत नहीं हुई. वहीं सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलोनिया ट्रंप को तुरंत मंच से सुरक्षित उतार लिया.
हालांकि इस हमले के बाद ट्रंप की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इसके साथ ही लोग ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं को आखिर वो कोई शख्स है जिसने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया और आखिर वो इस कड़ी सुरक्षा वाली पार्टी तक पहुंच कैसे गया. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
ट्रंप की डिनर पार्टी में कब और कैसे हुई गोलीबारी?
दरअसल, शनिवार (स्थानीय समय) यानी 25 अप्रैल की शाम को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के लिए वाशिंगटन के हिल्टन होटल में रात्रिभोज का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उनकी पत्नी और कई अन्य होई प्रोफाइल मेहमान शामिल होने वाले थे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया होटल पहुंच चुके थे. बाकी मेहमान में पार्टी में पहुंच रहे थे. लेकिन उससे पहले ही होटल में गोलीबारी हो गई. उसके बाद सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. इसके साथ ही हमलावर को भी हिरासत में ले लिया.
रात्रिभोज में मौजूद टाइम्स के एक पत्रकार ने घटना के बाद टॉयलेट में जाकर अपनी जान बचाई. उन्होंने बताया कि रात करीब 8:30 बजे उन्होंने चार-पांच गोलियों की आवाज सुनी. उन्होंने बताया कि एक सुरक्षा गार्ड ने उनसे कहा कि उस व्यक्ति के पास बंदूक हो सकती है और उसे गोली लगी है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह व्यक्ति मृत था या घायल.
घटनास्थल पर मौजूद कई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति भोजन कक्ष की ओर दौड़ा और उस पर गोलियां चलाई गईं. होटल की एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि उसने उस व्यक्ति को बंदूक के साथ देखा था. कई अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे निश्चित नहीं थे कि उस व्यक्ति के पास हथियार था या नहीं. रिपोर्टर द्वारा बनाए गए वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है.
जिसके चारों ओर कानून प्रवर्तन अधिकारी मौजूद हैं और लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया जा रहा है. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी संघीय एजेंट और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी उन्हें वहां से ले जाते हैं, जबकि अन्य अधिकारी असॉल्ट राइफलों के साथ पहरा देते दिखते हैं. इसी दौरान वहीं 'नीचे बैठ जाओ' चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है.
कैसे पार्टी हॉल तक पहुंच गया हमलावर?
गोलीबारी के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को पकड़ लिया. जिसका नाम कोल टॉमस एलन बताया जा रहा है. 31 वर्षीय हमलावर कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है. उसने शॉटगन से 8 से 9 राउंड फायरिंग की. जांच में सामने आया है कि वह खाने-पीने के सामान के साथ हथियार लेकर पार्टी हॉल तक पहुंच गया. उसके बाद उसने टेबल के पास ही शॉटगन को असेंबल किया और फायरिंग शुरू कर दी.
लेकिन सीक्रेट सर्विस एजेंट ने उसे गोली मारकर काबू में कर लिया और हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि हमलावर ने सबसे पहले सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से बच गया. गोली चलते ही सीक्रेट सर्विस एजेंट की कैप में लगी ON लाइट जग गई. उसके बाद पूरी सिक्योरिटी एक्टिव हो गई.
क्या है कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर एनुअल फंक्शन
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर साल होटल हिल्टन में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का आयोजन करते हैं. जिसमें राष्ट्रपति के साथ उनके करीब और कैबिनेट के सदस्य भी शामिल होते हैं. इस परंपरागत कार्यक्रम में शनिवार को मार्को रुबियो, पीट हेगसेथ, जेडी वेंस समेत कई मंत्री उपस्थित थे.
कहां हुई सुरक्षा में चूक?
बता दें कि वाशिंगटन के होटल हिल्टन में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान पूरे होटल को सील नहीं किया जाता. बल्कि होटल आम लोगों के लिए खुला रहता है. शनिवार की पार्टी के दौरान सुरक्षा एजेसियों का फोकस सिर्फ बॉलरूम, पार्टी हॉल और वीआईपी एरिया पर ही था. हालांकि इस दौरान पूरे होटल को घेरकर नेशनल गार्ड के जवान तैनात किए गए थे. लेकिन होटल के पब्लिक एरिया में सिक्योरिटी की कमी थी.
क्योंकि होटल परिसर में विरोध प्रदर्शन चल रहे थे. कुछ प्रदर्शनकारी रेड कार्पेट तक पहुंचे और विरोध जताया. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ और सिक्योरिटी की कमी का फायदा उठाकर हमलावर हथियार समेत पार्टी हॉल तक पहुंच गया. जहां पहुंचकर उसने पहले अपनी बंदूक को असेंबल किया और उसके बाद गोलीबारी कर दी.
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेक ऑफ से पहले विमान से उठने लगा धुआं, हलक में आई 232 यात्रियों की जान, देखें वीडियो
Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह 26 अप्रैल रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल हो गया, जिसकी वजह से फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। ऐसा कहा जा रहा है कि विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया, वहीं दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने के बारे में पता लगा, जिसके बाद तुरंत ही फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से ज़्यूरिख के लिए उड़ान भर फ्लाइट के इंजन में अचानक से समस्या आ गई। . टेकऑफ के दौरान विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलने लगा, दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने के बारे में पता लगा। ऐसे में गंभीर स्थिति और 200 से ज्यादा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए
तुरंत फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई।
232 यात्री और 13 क्रू मेंबर थे सवार
हादसे के बाद रनवे 28 को एहतियातन बंद कर दिया गया, जिससे कुछ समय तक उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। वहीं एयरपोर्ट स्टाफ और रेस्क्यू टीमों की तत्परता से हालात को तुरंत काबू कर लिया गया। हादसे के दौरान विमान में करीब 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे।
घटना के दौरान यात्रियों के बीच चीख-पुकार का माहौल बन गया, सभी लोग दहशत में आ गए। लेकिन सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इमरजेंसी निकासी के दौरान 6 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Emergency evacuation from Swiss Delhi - Zurich flight LX0147 pic.twitter.com/rvzhCPb3bg
— Ishan Jain (@JainIshan316) April 25, 2026
मामले की होगी जांच
एयरलाइन और विमानन अधिकारियों ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंजन फेल होने और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती मामले में इसे तकनीकी खराबी के तौर पर देखा जा रहा है। एयरलाइन का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वैकल्पिक यात्रा की भी व्यवस्था की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi
















.jpg)






