Responsive Scrollable Menu

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेक ऑफ से पहले विमान से उठने लगा धुआं, हलक में आई 232 यात्रियों की जान, देखें वीडियो

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह 26 अप्रैल रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल हो गया, जिसकी वजह से फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। ऐसा कहा जा रहा है कि विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया, वहीं  दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने के बारे में पता लगा, जिसके बाद तुरंत ही फुल  इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से ज़्यूरिख के लिए उड़ान भर फ्लाइट के इंजन में अचानक से समस्या आ गई। . टेकऑफ के दौरान विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलने लगा, दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने के बारे में पता लगा। ऐसे में गंभीर स्थिति और 200 से ज्यादा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 
तुरंत फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई।  

232 यात्री और 13 क्रू मेंबर थे सवार

हादसे के बाद  रनवे 28 को एहतियातन बंद कर दिया गया, जिससे कुछ समय तक उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। वहीं एयरपोर्ट स्टाफ और रेस्क्यू टीमों की तत्परता से हालात को तुरंत काबू कर लिया गया। हादसे के दौरान विमान में करीब 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे।

घटना के दौरान यात्रियों के बीच चीख-पुकार का माहौल बन गया, सभी लोग दहशत में आ गए। लेकिन सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऐसा भी कहा जा रहा है कि  इमरजेंसी निकासी के दौरान 6 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।  

मामले की होगी जांच

एयरलाइन और विमानन अधिकारियों ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंजन फेल होने और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती मामले में इसे तकनीकी खराबी के तौर पर देखा जा रहा है। एयरलाइन का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वैकल्पिक यात्रा की भी व्यवस्था की जा रही है। 

Continue reading on the app

'शूटर को जल्दी काबू में किया गया'; राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसी की कार्रवाई की सराहना की

वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के पास गोलियां चलने के बाद, एक बंदूकधारी को सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने तुरंत काबू में कर लिया। बंदूकधारी कई हथियारों से लैस होकर एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला कर रहा था। उन्होंने इस घटना को बहुत अचानक बताया और सुरक्षा एजेंट्स की कार्रवाई की जमकर सराहना की।

वॉशिंगटन हिल्टन से सुरक्षित निकाले जाने के बाद व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “मैं पूरी तरह से हैरान था कि कुछ हुआ। फर्स्ट लेडी और मैंने एक आवाज सुनी और मुझे लगा कि यह एक ट्रे नीचे गिर रही है और यह बहुत तेज आवाज थी और काफी दूर से आ रही थी।”

ट्रंप ने कहा कि आरोप को सीक्रेट सर्विस के कुछ बहुत बहादुर सदस्यों ने पकड़ा और बहुत तेजी से काम किया, एक एजेंट को गोली लगी लेकिन वह सुरक्षित था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमलावर ने 50 गज की दूरी से हमला किया लेकिन बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही उसे रोक दिया गया। कमरा बहुत, बहुत सुरक्षित था। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी मुख्य इवेंट की जगह में नहीं घुसा।

बताया जा रहा है कि आरोपी गनमैन कैलिफोर्निया का रहने वाला है। एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट से वह जा रहा था और उसे पकड़ लिया गया। वह होटल के बड़े बॉलरूम के अंदर नहीं जा पाया। बॉलरूम में राष्ट्रपति ट्रंप समेत टॉप एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी और सैकड़ों पत्रकार इकट्ठा हुए थे।

राष्ट्रपति ने पुष्टि की है कि एक सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को गोली लगी थी, लेकिन वह बच गया। उन्होंने कहा, एक ऑफिसर को गोली लगी, लेकिन वह बच गए क्योंकि उन्होंने एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनी हुई थी। वेस्ट ने अपना काम कर दिया। ऑफिसर बहुत अच्छी हालत में और बहुत जोश में थे।

ट्रंप ने बार-बार सिक्योरिट एजेंट्स की ओर से की गई कार्रवाई की सराहना की और कहा, “उन्होंने बहुत तेजी से काम किया, मैं सीक्रेट सर्विस से बहुत प्रभावित हुआ। वरना मैं ही शिकायत करता।”

गोली चलने के पल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि घटनाएं कुछ ही सेकंड में हो गईं। उन्होंने कहा, “मैं देख रहा था कि क्या हो रहा है। शायद और भी तेजी से होना चाहिए था। फर्स्ट लेडी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और दोनों को जल्दी से बाहर निकाल लिया गया।”

ट्रंप ने कहा कि वह रुकावट के बावजूद डिनर जारी रखना चाहते थे। उन्होंने कहा, “मैंने रुकने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन यह भी माना कि सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के हिसाब से लोगों को निकालना जरूरी था। यह इवेंट 30 दिनों के अंदर फिर से होगा।”

वाशिंगटन हिल्टन में मेहमानों ने पांच-छह जोरदार धमाके सुने। आरोपी को स्क्रीनिंग एरिया के पास कस्टडी में लिया गया। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि घटना मेन मैग्नेटोमीटर स्क्रीनिंग एरिया के पास हुई, जिसमें सभी लोग सुरक्षित हैं।

ट्रंप ने कहा कि इन्वेस्टिगेटर यह जांच कर रहे हैं कि क्या हमलावर ने अकेले काम किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आरोपी को उसे एक बीमार इंसान बताया।

राष्ट्रपति के लिए खतरे के बारे में सोचते हुए ट्रंप ने कहा, “यह एक खतरनाक प्रोफेशन है। ऐसी धमकियों से पब्लिक लाइफ के प्रति मेरा अप्रोच नहीं बदलेगा।”

उन्होंने एकता की भी अपील की और कहा, “हमें अपने मतभेद सुलझाने की जरूरत है, रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और इंडिपेंडेंट। रुकावट के बावजूद यह जमावड़ा कुछ समय के लिए एक साझा राष्ट्रीय पल को दिखाता है।”

वाशिंगटन हिल्टन, जहां पारंपरिक रूप से डिनर होता है, लंबे समय से राष्ट्रपति की सुरक्षा चिंताओं से जुड़ा रहा है। इस जगह पर 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की हत्या की कोशिश भी की गई थी। यह अमेरिकी राजनीतिक नेतृत्व के आसपास लगातार मौजूद खतरों की याद दिलाता है।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कराची के सन्नाटे को चीरता हुआ वो छक्का, घर में घुसकर पाकिस्तान को मारा, भारत के नंबर 8 बैटर ने तोड़ा था बेस्ट का घमंड

1997 को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला 'विल्स चैलेंज' सीरीज का दूसरा वनडे था. पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान दर्शकों ने भारतीय फील्डरों पर तीन बार पत्थर फेंके. जब सौरव गांगुली को पत्थर लगा, तो कप्तान सचिन तेंदुलकर ने सुरक्षा का हवाला देते हुए टीम को मैदान से बाहर बुला लिया. हंगामे के कारण खेल 19 मिनट तक रुका रहा. इसके बाद मैच को 47 ओवर का कर दिया गया और भारत को 266 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला जिसको भारत ने हासिल कर लिया. Sun, 26 Apr 2026 14:57:52 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh बना जल संरक्षण का मॉडल राज्य...Jal Ganga Samvardhan अभियान से बड़ा बदलाव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:06:25+00:00

Trump Security।Washington Hotel Firing News: किस Level की होती है Donald Trump की सुरक्षा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:02:07+00:00

Madhya Pradesh में प्रीतम लोधी विवाद से सियासत गरम..कांग्रेस-BJP में तीखी बयानबाजी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:13:26+00:00

Why hay fever symptoms are lasting longer. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:01:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers