Responsive Scrollable Menu

भारत की रहस्यमयी सड़क, जहां Gravity भी मान लेती है हार, बंद गाड़ी अपने आप चढ़ने लगती है पहाड़, जानिए कैसे

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं. कुछ इसे शक्तिशाली चुंबकीय बल मानते हैं, तो कुछ इसे अलौकिक घटना से जोड़ते हैं.

Continue reading on the app

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में वह 3-1 से आगे है। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा जीत की स्टार रहीं। उन्होंने बल्ले से 36 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा की फॉर्म में वापसी, ऋचा घोष के साथ की 65 रन की पार्टनरशिप मैच से पहले सबकी नजरें दीप्ति शर्मा की फॉर्म पर थीं। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 26 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। जब टीम 120 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब दीप्ति और ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 65 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत 185 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाया। ऋचा घोष ने भी अंत में तेज तर्रार पारी खेली। मंधाना को आराम, अनुष्का शर्मा ने ओपनिंग की नियमित उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस मैच में आराम दिया गया था। उनकी जगह अनुष्का शर्मा को ओपनिंग का मौका मिला। अनुष्का ने शानदार शुरुआत की और 18 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि, पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तजमीन ब्रिट्स ने मिडविकेट पर उनका एक कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और 3 ओवर के भीतर ही पवेलियन लौट गईं। अंपायरिंग के फैसलों पर उठे सवाल, हरमनप्रीत खुद ही चलकर बाहर गईं भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर के बाद अचानक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। भारती फुलमाली को एलबीडब्ल्यू (LBW) दिया गया, जबकि रिप्ले में लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। इसके तुरंत बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के विकेट पर विवाद हुआ। साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने कैच की अपील की, अंपायर शांत थे लेकिन हरमनप्रीत बिना अंपायर के फैसले का इंतजार किए खुद ही क्रीज छोड़कर चली गईं। भारत ने 14 गेंदों के अंदर 18 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब, कप्तान वोल्वार्ट सस्ते में आउट 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान लौरा वोल्वार्ट को क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया। वोल्वार्ट पिछले पांच मैचों से लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बना रही थीं, लेकिन इस बार वे विफल रहीं। उनके आउट होने के बाद सुने लुस ने 40 रनों की पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। दीप्ति का 'फाइव विकेट हॉल', करियर की बेस्ट बॉलिंग गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने सुने लुस को आउट कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने निचले क्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। दीप्ति ने अपने कोटे में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट लिए। टी-20 इंटरनेशनल में यह उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। साउथ अफ्रीका की टीम नबंर 3 पर उतरी तजमीन ब्रिट्स और लुस के बीच हुई 44 रन की पार्टनरशिप के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। भारत के लिए बढ़ी चोट की चिंता, क्रांति गौड़ मैदान से बाहर गईं जीत के बावजूद भारतीय कैंप के लिए खिलाड़ियों की चोट परेशानी का सबब बनी हुई है। अमनजोत कौर और अरुंधति रेड्डी पहले से ही चोटिल हैं। अब मैच के अंतिम ओवरों में फील्डिंग के दौरान क्रांति गौड़ का टखना मुड़ गया। उन्हें गोल्फ कार्ट की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, बाहर जाने से पहले उन्होंने अपना स्पेल खत्म कर लिया था और साउथ अफ्रीकी कप्तान का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था।

Continue reading on the app

  Sports

Deepti Sharma का All-Round कमाल, Team India ने South Africa को हराकर सीरीज में बचाई लाज

भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 36 रन, 19 रन देकर पांच विकेट) के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज की। दीप्ति ने टी20 प्रारूप में पहली बार पांच विकेट चटकाए। भारतीय टीम इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पांच विकेट पर 185 रन ही बना सकी। लेकिन दीप्ति ने बीच के ओवरों में अहम विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई थी। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (18 रन) का विकेट झटका। सुने लुस ने 40 रन और तजमिन ब्रिट्स ने 30 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े लेकिन दीप्ति ने लुस को आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। दीप्ति ने लुस के अलावा एनेरी डर्कसेन, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने और अयाबोंगा खाका के विकेट झटके। इससे पहले जेमिमा रोड्रिग्स 43 रन बनाकर भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि दीप्ति ने नाबाद 36 और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एलिज मारी मार्क्स और कायला रेनेके ने दो दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत की शुरुआत खराब रही और शेफाली वर्मा को एलिज मार्क्स ने आउट किया। वहीं स्मृति मंधाना की जगह टीम में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा 23 रन बनाकर आउट हो गईं। पावरप्ले के खत्म होने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन था। कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) और जेमिमा रोड्रिग्स (43) ने तीसरे विकेट के लिए छह ओवर से कुछ ज्यादा समय में 55 रन जोड़े। रोड्रिग्स ने विशेष रूप से प्रभावित किया, उन्होंने 11वें ओवर में स्पिनर नोंखु म्लाबा की गेंद पर 24 रन बटोरे जिसमें 4, 2, 6, 6, 2, 4 के क्रम में रन बने। इसमें गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे लगाए गए लगातार दो छक्के देखने लायक थे। लेकिन जैसे ही भारत की पारी में कुछ तेजी आने लगी रोड्रिग्स ऑफ स्पिनर कायला रेनेके की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने में नाकाम रहीं और आउट हो गईं।

उन्हें 18 रन के स्कोर पर भी जीवनदान मिला था। हरमनप्रीत भी शानदार लय में दिख रही थीं। उन्होंने मार्क्स की गेंद पर एक छक्का और क्लो ट्रायोन की गेंद पर एक चौका जड़ा। लेकिन रेनेके की गेंद पर भारतीय कप्तान के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे खड़ी सिनालो जाफ्टा ने इसे लपक लिया। दीप्ति शर्मा (26 गेंद) और घोष (18 गेंद) ने छठे विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन वे तेजी से रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं। हालांकि आखिरी पांच ओवरों में इस जोड़ी ने 56 रन बनाकर अपनी टीम के गेंदबाज़ों को बचाव के लिए एक सम्मानजनक स्कोर दे दिया।

Sun, 26 Apr 2026 09:43:08 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Bengal Election LIVE: लाइव आ ममता ने हिलाया पूरा बंगाल! | BJP | TMC |PM Modi |Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T03:54:17+00:00

Attack on Donald Trump : ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिका में हड़कंप! | Washington | Latest Updates | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:15:00+00:00

Donald Trump की टेबल के नजदीक से गोलीबारी | Shorts | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T03:55:00+00:00

Breaking On Donald Trump Hotel Firing LIVE: ट्रंप पर चली गोलियां! | Trump | Munir | Washington DC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T04:11:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers