Responsive Scrollable Menu

बंगाल में आज पीएम मोदी की 2 रैली, 1 रोड-शो:ममता बोलीं- BJP भवानीपुर में बाहर से लोग ला रही; शाह ने कहा- बंगाल में UCC लाएंगे

पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो है। हुगली में शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा मेरे चुनाव क्षेत्र में बसों में बाहरी लोगों को लेकर आई। मैंने उन्हें मिठाई खिलाई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हुगली में रैली की। उन्होंने कहा- मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं BJP से लड़ता रहता हूं। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ? क्योंकि ममता बंगाल में BJP का रास्ता खोल रही हैं। हावड़ा में जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता जानती है कि 4 शादियां कौन करते हैं। 4 मई को हमारी सरकार बनेगी और इसके बाद हम UCC लाएंगे। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। बंगाल चुनाव से जुड़े शनिवार के 4 बड़े अपडेट्स… ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

वेटर सलाद परोस रहा था, तभी हुई फायरिंग; सीक्रेट सर्विस ने कैसे बचाई ट्रंप की जान, देखें VIDEO

सुरक्षा एजेंसियां हमलावर से पूछताछ कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह सुरक्षा घेरा तोड़कर हथियार के साथ भीतर कैसे दाखिल हुआ। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Deepti Sharma का All-Round कमाल, Team India ने South Africa को हराकर सीरीज में बचाई लाज

भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 36 रन, 19 रन देकर पांच विकेट) के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज की। दीप्ति ने टी20 प्रारूप में पहली बार पांच विकेट चटकाए। भारतीय टीम इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पांच विकेट पर 185 रन ही बना सकी। लेकिन दीप्ति ने बीच के ओवरों में अहम विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई थी। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (18 रन) का विकेट झटका। सुने लुस ने 40 रन और तजमिन ब्रिट्स ने 30 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े लेकिन दीप्ति ने लुस को आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। दीप्ति ने लुस के अलावा एनेरी डर्कसेन, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने और अयाबोंगा खाका के विकेट झटके। इससे पहले जेमिमा रोड्रिग्स 43 रन बनाकर भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि दीप्ति ने नाबाद 36 और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए एलिज मारी मार्क्स और कायला रेनेके ने दो दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत की शुरुआत खराब रही और शेफाली वर्मा को एलिज मार्क्स ने आउट किया। वहीं स्मृति मंधाना की जगह टीम में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा 23 रन बनाकर आउट हो गईं। पावरप्ले के खत्म होने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन था। कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) और जेमिमा रोड्रिग्स (43) ने तीसरे विकेट के लिए छह ओवर से कुछ ज्यादा समय में 55 रन जोड़े। रोड्रिग्स ने विशेष रूप से प्रभावित किया, उन्होंने 11वें ओवर में स्पिनर नोंखु म्लाबा की गेंद पर 24 रन बटोरे जिसमें 4, 2, 6, 6, 2, 4 के क्रम में रन बने। इसमें गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे लगाए गए लगातार दो छक्के देखने लायक थे। लेकिन जैसे ही भारत की पारी में कुछ तेजी आने लगी रोड्रिग्स ऑफ स्पिनर कायला रेनेके की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने में नाकाम रहीं और आउट हो गईं।

उन्हें 18 रन के स्कोर पर भी जीवनदान मिला था। हरमनप्रीत भी शानदार लय में दिख रही थीं। उन्होंने मार्क्स की गेंद पर एक छक्का और क्लो ट्रायोन की गेंद पर एक चौका जड़ा। लेकिन रेनेके की गेंद पर भारतीय कप्तान के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे खड़ी सिनालो जाफ्टा ने इसे लपक लिया। दीप्ति शर्मा (26 गेंद) और घोष (18 गेंद) ने छठे विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन वे तेजी से रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं। हालांकि आखिरी पांच ओवरों में इस जोड़ी ने 56 रन बनाकर अपनी टीम के गेंदबाज़ों को बचाव के लिए एक सम्मानजनक स्कोर दे दिया।

Sun, 26 Apr 2026 09:43:08 +0530

  Videos
See all

Maharashtra: पुणे में “आधुनिक भारत के समक्ष चुनौतियाँ” पुस्तक का विमोचन | Pune News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:39:22+00:00

Bihar | Maithili Thakur: “मेरा नाम खराब हो रहा है” | #viralvideo #viralnews #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:27:45+00:00

Maharashtra: मीरा-भायंदर में महायुति में टकराव, PSL टूर्नामेंट के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:31:17+00:00

Trump references new White House ballroom currently under construction. #DonaldTrump #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T05:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers