Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के नरेला के पाना पापोसिया इलाके में खाली प्लॉट में रखे कबाड़ में लगी भीषण आग
Breaking News Today Live Updates: आज 26 अप्रैल 2026 और दिन रविवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है. की इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस का आसपास पहुंच गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (133वीं कड़ी) के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के रानाघाट विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 986 महिला आरक्षियों की दीक्षांत परेड आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलामी लेंगे. आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आज मैच खेला जाएगा.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
CSK VS GT Head to Head: कौन जीतेगा आज का मैच? ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. ये मैच चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई और गुजरात दोनों ही टीमों के पास अभी 6-6 अंक हैं. ऐसा कहा जा सकता है कि दोनों की स्थिति एक समान है. CSK VS GT के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसे जीतने वाली टीम प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ाएगी, तो वहीं हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो जाएगी. तो आइए चेन्नई और गुजरात के मैच के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.
CSK VS GT हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 4 मैच गुजरात ने जीते हैं और इतने ही मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 231 रन है, तो वहीं लोएस्ट स्कोर 133 रनों का है.
- कुल मैच - 8
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते - 4
- गुजरात टाइटंस ने जीते - 4
- बेनतीजा मैच - 0
हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर
- CSK का सबसे बड़ा टोटल - 230
- CSK का सबसे कम स्कोर - 133
- GT का सबसे बड़ा टोटल - 231
- GT का सबसे कम स्कोर - 143
चिदंबरम स्टेडियम में CSK और GT के रिकॉर्ड
चिदंबरम स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 94 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53 मैच जीते हैं और चेजिंग टीम ने 41 मुकाबले खेले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक चिदंबरम स्टेडियम में अब तक कुल 84 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 54 मैच जीते हैं और 29 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने चिदंबरम स्टेडियम में महज 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैचों में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है.
| कैटेगरी | मैच | जीत | हार |
|---|---|---|---|
| कुल मैच | 94 | 53* | 41* |
| Chennai Super Kings | 84 | 54 | 29 |
| Gujarat Titans | 2 | 0 | 2 |
ऐसी हैं दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्केस।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़ेन
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में 5 बल्लेबाज लगा चुके हैं 6 शतक, लिस्ट में शामिल एक खिलाड़ी ने लगाई 2 सेंचुरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















