बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का खौफ, 9वें दिन कमाई में 87 फीसदी आया उछाल, भारत में पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा
अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना पुराना जादू बिखेर दिया है. लगभग 16 साल बाद साथ आई इस सुपरहिट जोड़ी की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने अपनी रिलीज के 9वें दिन ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया, जिसने इसे इस साल की बड़ी हिट्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है. अक्षय और प्रियदर्शन की पुरानी केमिस्ट्री दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है.
ट्रम्प बोले- ईरान में फैसले कौन ले रहा साफ नहीं:अमेरिकी अधिकारियों का पाकिस्तान दौरा रद्द किया, लेकिन जंग शुरू नहीं करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में फैसले कौन ले रहा है, यह साफ नहीं है। उन्होंने ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने वाले अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर का दौरा रद्द कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि 18 घंटे की लंबी यात्रा का कोई फायदा नहीं था और इसमें समय बर्बाद हो रहा था। ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से जंग शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ट्रम्प ने दावा किया कि मौजूदा हालात में अमेरिका मजबूत स्थिति में है और “हमारे पास सारे पत्ते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान बातचीत करना चाहता है, तो वह खुद अमेरिका से संपर्क कर सकता है। दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शनिवार को अमेरिकी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से रवाना हो गए। उन्होंने PAK पीएम और आर्मी चीफ से मुलाकात कर ईरान की शर्तें और अमेरिकी मांगों पर अपनी आपत्तियां भी सौंपी। अराघची के इस्लामाबाद दौरे का वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)





