IND W vs SA W: दीप्ति शर्मा ने करियर में पहली बार किया ऐसा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथा T20 जीता भारत
वॉशिंगटन में होटल के बाहर फायरिंग, ट्रम्प अंदर थे:हमलावर मारा गया; सभी मेहमानों को मेज के नीचे छिपने को कहा गया, सभी सुरक्षित
अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरस्पान्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस होटल हिल्टन में मौजूद थे। तभी बाहर फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हमलावर को तुरंत मार गिराया गया। फायरिंग की घटना डिनर हॉल के ऊपर स्थित लॉबी एरिया में हुई बताई जा रही है। सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया। घटना के बाद कई लोग बाहर निकलते नजर आए, लेकिन स्टेज से यह घोषणा की गई कि ‘कार्यक्रम जल्द ही फिर शुरू होगा’। हालांकि यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रम्प वापस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। राष्ट्रपति ट्रम्प पहली बार इस तरह के डिनर में शामिल हुए थे। वह घटना से कुछ मिनट पहले ही पहुंचे थे और फर्स्ट लेडी के साथ बातचीत कर रहे थे। होटल के अंदर की 3 तस्वीरें… (खबर लगातार अपडेट हो रही है…)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















