Responsive Scrollable Menu

UP का बांदा देश में सबसे गर्म, पारा 47.4°C पहुंचा:राजस्थान-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में पारा 45°C के पार, 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

देश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2024 में 250 GW का रिकॉर्ड बना था। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तापमान 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C रहा। वहीं दिल्ली में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के सभी स्कूल 27 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राजस्थान के बाड़मेर में 45.7°C तापमान दर्ज हुआ। वहीं पंजाब के फरीदकोट में 45.2°C और हरियाणा के रोहतक में 44.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती में तापमान 45.6°C और वर्धा में 45.5 °C दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.2°C रहा, हालांकि 27 अप्रैल से बारिश का अनुमान है। केरल और आंध्र प्रदेश में भी तापमान 40°C के आसपास बना हुआ है और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अप्रैल: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। 28 अप्रैल: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें IMD की एडवाइजरी राजस्थान-बिहार में बारिश राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं बिहार के सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में शनिवार को तेज बारिश हुई। नया अनुमान... मई में ही अल नीनो आने की आशंका वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है।

Continue reading on the app

Raghav Chadha News : पंजाब में AAP सरकार पर संकट..केजरीवाल कैसे करेंगे हैंडल ? | Hindi News

Raghav Chadha News : आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो चुके है, इस मुद्दे ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इसी बीच Punjab सरकार में भी बड़े बदलाव की बात सामने आ रही है। क्या है पूरा मामला जानने के लिए देखिए ये खबर.. #raghavchadha #delhinews #swatimaliwal #harbhajansingh #aap #arvindkejriwal #bjpvsaap #punjabpolitics #bhagwantmann #timesnownavbharat #hindinews #aajkitazakhabar #latestnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Hyderabad के युवा गेंदबाजों का जलवा, जानें पैट कमिंस की राय, वैभव पर क्या बोले कप्तान

Hyderabad में IPL 2026 के दौरान युवा गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे Death Overs में एक अच्छा Spell मैच का रुख बदल सकता है. #IPL2026 #Hyderabad #CricketNews #YoungTalents Sun, 26 Apr 2026 13:26:08 +0530

  Videos
See all

Mojtaba Khamenei Death News: शहीदों के पोस्टर में मोजतबा की तस्वीर ईरान में हड़कंप ! #shorts #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:05:48+00:00

Firing On Trump : ट्रंप पर हमला करने वाला निकला टीचर, क्या मर्डर का था प्लान? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:15:02+00:00

Sanjay Singh Press Conference Live : संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Breaking News | AAP | Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:05:02+00:00

Mojtaba Khamenei Death News: शहीदों के साथ मोजतबा की फोटो पर बोले जीडी बख्शी #shorts #gdbakshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T08:08:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers