Responsive Scrollable Menu

जानलेवा Heatwave में AC बना आग का गोला, Greater Noida में फटा कंप्रेसर, ये 5 गलतियां कभी न दोहराएं

भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सबके घर में एयर कंडीशनर (AC) चलने लगी है और यह जरुरत का हिस्सा भी है। हालांकि कई बार यह राहत देने वाली एसी खतरनाक भी साबित हो जाती है। हाल ही में एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आया है, इस घटना ने इस खतरे का उजागार किया है। 
दरअसल, एक फ्लैट की बालकनी में लगे AC के कंप्रेसर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। लेकिन समय रहते घर से बाहर निकलने से बढ़ी घटना टल गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी इस तरह की घटना सामने आती रहेगी। इसलिए एसी चलाते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचना चाहिए।

कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?


सर्विसिंग को नजरअंदाज करना

अगर AC की सर्विसिंग टाइम पर न हो, तो धूल और गंदगी इसमें जमा हो जाती है। जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी बढ़ जाता है।

लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग

हाल ही में आपने नया एसी लगवाया है या लगवाने वाले हैं तो लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग न करवाएं। सस्ती वायरिंग या ढीले कनेक्शन आग लगने की सबसे बड़ी वजह बन जाता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के तार और इंस्टॉलेशन का ध्यान दें।
 

लंबे समय तक लगातार यूज

आज भी कई लोग एयर कंडीशनर को लंबे समय तक लगातार चलाते रहते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। लगातार उपयोग से कंप्रेसर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे उसके गर्म होने का खतरा बढ़ जाता है और कभी-कभी यह आग लगने जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकता है।

ओवरलोडेड सॉकेट में AC

कई लोग ओवरलोडेड सॉकेट में AC यूज करते हैं, जो काफी खतरनाक हो सकता है। एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से सर्किट ओवरलोड हो जाता है, जो शॉर्ट सर्किट का कारण बनता है।

आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी

अक्सर देखा जाता है कि लोग एसी लगने के बाद आउटडोर यूनिट को चेक नहीं करते, फिर इसके आसपास मौजूद गंदगी को जमा हो जाती है। बालकनी या छत पर रखे एसी के आउटडोर यूनिट के पास कचरा, प्लास्टिक या सूखी पत्तियां जमा होने से आग तेजी से फैल जाती है। 

Continue reading on the app

PM Modi : 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी, गरीबों पर पड़ता है इसका सबसे बुरा असर' | News18

PM Modi : 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी, गरीबों पर पड़ता है इसका सबसे बुरा असर' | News18PM Modi: PM Narendra Modi addressed the G-20 anti-corruption ministerial meeting in Kolkata on Saturday through video conferencing. In this, he said that there is a strict policy of zero tolerance against corruption. He said that the biggest impact of corruption falls on the poor and marginalized people.PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता में जी-20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त पॉलिसी है. वह बोले कि भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा असर गरीब और हाशिए पर रहने वाले लोगों पर पड़ता है.

Continue reading on the app

  Sports

265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी टीम...कप्तान के चेहरे पर नहीं थी शिकन, 6 ओवर बाद ही जीत को लेकर हो गया था आश्वत

yuzuvedra chahal praises Shreyas iyer captaincy: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर आईपीएल में नया कीर्तिमान रचा. प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब ने यह जीत 18.5 ओवर में दर्ज की. मैच के बाद युजवेंद्र चहल ने टीम की सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि पावरप्ले में बने 116 रनों ने ही जीत की राह आसान कर दी थी. Sat, 25 Apr 2026 23:32:43 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha News : पंजाब में AAP सरकार पर संकट..केजरीवाल कैसे करेंगे हैंडल ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:00:41+00:00

LPG Gas Cylinder Booking: LPG धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! | Breaking | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:30:18+00:00

Kishore Ajwani |घर में बेसुध मिली थीं दिव्यांका | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:30:06+00:00

Viral Video: घर में घुसकर युवक पर हमला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:00:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers