पौधों के गमले में डालें ये 2 चीज, रोज-रोज नहीं पानी देने की जरूरत, गर्मी में भी 1 हफ्ते तक गीली रहेगी मिट्टी
Plant Watering Hack: गर्मी में पौधों को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा पानी देने की जरूरत होती है. लेकिन यदि आप अपने बिजी शेड्यूल के कारण रोजाना पौधों को पानी नहीं दे पा रहे हैं, तो ये ट्रिक आपके पौधों को सूखने से बचा सकते हैं.
NEET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, NMC ने जारी किए सख्त निर्देश, 26 अप्रैल को आएगा एडमिट कार्ड
राष्ट्रीय पात्रता-सह- प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) को लेकर नेशनल मेडिकल कमिशन ने बड़ा फैसला लिया है। मेडिकल छात्रों को 2 और 3 मई छुट्टी नहीं दी जाएगी। हालांकि कुछ सामान्य परिस्थितियों में छूट मिलेगी। यह कदम नीट यूजी के निष्पक्ष आयोजन में सहयोग देने के लिए उठाया गया है। अतीत की कुछ घटनाओं को देखते हुए यह फैसला उपाय के तौर पर लिया गया है।
नीट यूजी परीक्षा के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। सभी को यह सुनिश्चित करना मेडिकल छात्रों को उक्त परीक्षा के आयोजन के प्रतिकूल किसी भी गतिविधि में शामिल होने के प्रति जागरूक न किया जाए। इसका पालन सभी मेडिकल कॉलेज को सख्ती से करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत एनएमसी ने नोटिस जारी किया है।
दरअसल, नीट यूजी 2024 में झारखंड, बिहार और राजस्थान में करीब 7 एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई जांच में पाया गया था कि ये प्रोक्सी उम्मीदवार बनकर परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा सॉल्वर गैंग के जरिए पेपर लीक और फर्जीवाड़े में भी शामिल थे। ऐसी घटनाओं को देखने हुए ही सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि नीट यूजी 2026 में पारदर्शिता बनी रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम
मेडिकल परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए कई सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा केंद्रों पर सुनिश्चित किए जाएंगे। आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। जीपीएस ट्रैकिंग वाले वाहनों से प्रश्नपत्रों को लाया जाएगा। 24×7 सीसीटीवी निगरानी वाले डबल लॉक स्ट्रांग रूम सुनिश्चित किए जाएंगे। रियल टाइम मॉनिटरिंग सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
PubNotice_NEET_UG_Merged26 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड
नीट यूजी 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को होने वाला है। परीक्षा देशभर के 500 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। 20 लाख से अधिक उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। प्राप्त स्कोर आधार पर उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीएएमएम, बीएससी नर्सिंग समेत विभिन्न यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।
एनटीए ने कार्ड की तारीख भी घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक प्रवेश पत्र 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News



















