Responsive Scrollable Menu

अमेरिका से बिना बातचीत के इस्लामाबाद से लौटे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, अभी भी होर्मुज पर संकट बरकरार

ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्था के प्रयास शनिवार को भी किए गए. इस बीच नई उम्मीद की किरण दिखाई दी कि सब कुछ ठीक होता है तो आगे दोनों देशों के बीच शांति का रास्ता बन जाएगा. मगर अब यह उम्मीद टूटती दिखाई दे रही है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपनी एक बड़ी टीम के साथ पाकिस्तानी की राजधानी इस्लामाबाद में पहुंचे थे. पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी. मगर ईरान का ​डेलिगेशन अमेरिकी नेतृत्व के इस्लामाबाद में इंतजार करने की बजाए यहां से रवाना हो गया. 

तेहरान का प्रतिनिधत्व पाकिस्तान से निकल गया

इस मध्यस्था में ईरान सीधे तौर पर अमेरिका से बातचीत करने को तैयार नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान दोनों के बीच संदेश पहुंचाने का काम कर रहा है. अमेरिका से स्पेशल दूत इस्लामाबाद आने की तैयारी कर रहे थे. मगर ईरानी प्रतिनिधित्व चले गए. इस पर अभी फिलहाल किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. अराघची और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात सामने आई है. इस मुलाकात के बाद तेहरान का प्रतिनिधत्व पाकिस्तान से निकल गया. मीडिया रिपोर्ट की माने तो शनिवार को अब्बास अराघची एक बड़ी टीम के संग पाकिस्तान पहुंचे. यहां पर उनकी मुलाकात पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से हुई. इस बैठक में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर भी उपस्थित थे. 

ईरान ने सीधी बात से किया इनकार 

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने साफ किया कि ईरान और अमेरिका के बीच सीधी बातचीत नहीं होगी. ईरान पाकिस्तान के जरिए अपनी बात और चिंताएं अमेरिका तक पहुंचाएगा. उन्होंने अमेरिका के इस फैसले को 'अमेरिका का थोपा हुआ हमलावर युद्ध' बताया. इस मामले में पाकिस्तान शांति बहाल करने के प्रयास में जुटा हुआ है. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा? 

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की. उन्होंने कहा कि ये मुलाकात को काफी सकारात्मक रही है. दोनों नेताओं के बीच मौजूद क्षेत्रीय हालातों पर खुलकर चर्चा हुई. इसके साथ ही पाकिस्तान और ईरान के आपसी संबंधों को मजबूत करने की बात हुई. दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने के मामले पर चर्चा भी हुई. 

ये भी पढ़ें: Salim Dola Arrested: दाउद के करीबी सलीम डोला की क्या है क्राइम कुंडली? दुबई से कैसे चलाता था ड्रग नेटवर्क?

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक ठोककर रचा इतिहास, IPL में बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोक दिया है. इसके साथ ही वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल इतिहास के सबसे तेज दूसरा शतक भी वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है. आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 बॉल में ये रिकॉर्ड बनाया था. वैभव 2025 में 35 और 2026 में अब 36 बॉल में शतक लगा चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

इसके साथ ही उन्होंने जिस मैदान पर अपना पहला शतक लगाया था, वहीं उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग का अपना दूसरा शतक जड़ दिया है. वो एक ही मैदान पर लगातार दो आईपीएल शतक लगाने वाले भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस बार वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शतक जड़ दिया है. इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइंटस के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया था. वो भी जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आया था.

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शतक

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का लिए न्योता दिया. वैभव सूर्यवंशी यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इस दौरान वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की और 15 बॉल में 1 चौके और 7 छक्कों की मदद से 50 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने संभलकर खेला और मात्र 36 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ अपना 100 रन पूरे कर आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोक दिया है.  उन्होंने 37 बॉल में 103 रनों की पारी खेली.

ऐसा करने वाले बने आईपीएल के पहले बल्लेबाज

इसके साथ ही वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दूसरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 15 वर्ष की उम्र में आईपीएल का अपना दूसरा शतक जड़ दिया है. इससे पहले उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक 14 वर्ष की उम्र में लगाया था. इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे कम उम्र में दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 17 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 10, ध्रुव जुरेल ने 51 और रियान पराग ने 7 रन बनाए हैं. टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें : 'हम हारने के लायक थे, हमें बॉलिंग पर ध्यान देना होगा..' अक्षर पटेल का पंजाब किंग्स से मिली करारी हार पर बड़ा बयान

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR: एक ओवर में 24 रन और 20 में 50, 281 के स्ट्राइक रेट से मार्कस स्टोइनिस ने मचाया तूफान

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पंजाब के मार्कस स्टोइनिस का बल्ला जमकर गरजा है। उन्होंने महज 22 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 62 रनों की पारी खेली। Tue, 28 Apr 2026 22:06:56 +0530

  Videos
See all

IPS Ajay Pal Sharma Viral Video: योगी के आईपीएस का बंगाल में 'सिंघम' अवतार, भिड़ गया 'जहांगीर' |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:00:55+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: West Bengal Election में Ajay Pal Sharma | TMC VS BJP | PM Modi | Hormuz News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T17:09:45+00:00

West Bengal में अंतिम चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा: NIA तैनात, चुनाव आयोग की मतदाताओं से अपील #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T16:59:03+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail Video Viral: जेल से बाहर आई सोनम, Indore रवाना | Raja Raghuvanshi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T16:57:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers