Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में Playoffs की जंग तेज, Punjab-RCB मजबूत, 4 टीमों के लिए हर Match अब Knockout

आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और हर मुकाबले के साथ प्लेऑफ की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इस समय कुछ टीमें मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं, जबकि कई दिग्गज टीमों के सामने अब बाहर होने का खतरा साफ दिखने लगा है। मौजूदा हालात को देखते हुए 16 अंक को प्लेऑफ में पहुंचने का सुरक्षित आंकड़ा माना जा रहा है, जबकि 14 अंक पर नेट रन रेट का बड़ा रोल रहने वाला है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्स इस समय सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और टीम का प्रदर्शन लगातार संतुलित रहा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद भी अच्छी स्थिति में हैं। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी बड़ी टीमों के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा बन गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के पास भी मौका था, लेकिन हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम की स्थिति कमजोर कर दी है। बता दें कि उस मुकाबले में दिल्ली की टीम बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले में ही बड़ा नुकसान झेल गई और पूरी टीम कम स्कोर पर सिमट गई। इसके बाद टीम का नेट रन रेट भी काफी गिर गया है, जो आगे चलकर मुश्किलें बढ़ा सकता है। अब दिल्ली को बचे हुए मैचों में लगभग सभी मुकाबले जीतने होंगे, जो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम अंकतालिका में निचले हिस्से में बनी हुई है। हालांकि लखनऊ के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत ने उम्मीदें जरूर जिंदा रखी हैं, लेकिन अब टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता को अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे, वरना सफर यहीं खत्म हो सकता है।

मुंबई इंडियंस की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। पांच बार की चैंपियन टीम इस समय अंकतालिका में पीछे चल रही है और हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली बड़ी हार ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। टीम का नेट रन रेट भी गिरा है, जिससे अब हर मैच में न सिर्फ जीत बल्कि बड़े अंतर से जीत जरूरी हो गई है। बता दें कि मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए मैचों में लगभग सभी मुकाबले जीतने होंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत सबसे ज्यादा चिंताजनक मानी जा रही है। टीम अंकतालिका में सबसे नीचे है और उसका नेट रन रेट भी बेहद खराब है। ऐसे में अगर एक भी हार मिलती है, तो प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो सकती है। लखनऊ के लिए अब हर मुकाबला नॉकआउट की तरह है और टीम को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके।

आईपीएल के प्लेऑफ फॉर्मेट की बात करें तो शीर्ष दो टीमों को बड़ा फायदा मिलता है। बता दें कि पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबला होता है, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है। वहीं तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच एलिमिनेटर खेला जाता है, जिसमें हारने वाली टीम बाहर हो जाती है। इसके बाद क्वालिफायर मुकाबले में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच दूसरा क्वालिफायर खेला जाता है, जिसका विजेता फाइनल में जगह बनाता है।

अब लीग का हर मुकाबला बेहद अहम हो गया है। जहां कुछ टीमें आराम की स्थिति में हैं, वहीं कई टीमों के लिए अब हर मैच आखिरी मौका साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में अंकतालिका में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं और यही आईपीएल के इस सीजन को और भी दिलचस्प बना रहा है।

Continue reading on the app

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, PM मोदी ने दी कार्यकर्ताओं को बधाई, जनता का आभार जताया

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव (Gujarat Local Body Election) के लिए वोटों की गिनती संपन्न चुकी है। 15 नगर निगमों में 1044 सीटों पर बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। नगर पालिका जिला पंचायत और तालुका पंचायत में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की हार हुई है। चुनावों में जीत को लेकर अहमदाबाद में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुजरात निकाय चुनावों में जीत का श्रेय बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया है। जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में गुजरात की प्रगति को उचाइयों तक लेने जाने का वादा भी किया है। पीएम मोदी ने कहा, “मैं कार्यकर्ताओं के जमीनी स्तर पर किए गए उनके प्रयासों के लिए सरहाना करना चाहूंगा। उन्होंने हमेशा लोगों के बीच रहकर काम किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। यही कारण है कि हमारी पार्टी बार-बार गुजरात की पसंद बन रही है।”

गुजरात और बीजेपी का रिश्ता गहरा हुआ- PM मोदी 

प्रधानमंत्री ने नगर निगम, नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए गुजरात की जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा भी की। “उन्होंने कहा कि इस जीत से गुजरात और बीजेपी के बीच का रिश्ता और भी ज्यादा गहरा और मजबूत हो गया है। राज्य सरकार के बेहतरीन काम को देखते हुए जनता ने सुशासन की राजनीति के पक्ष में वोट दिया। उन्होंने पिछले कई सालों में भाजपा द्वारा की गई मेहनत को अपना आशीर्वाद दिया है।” उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, “आने वाले समय में हम गुजरात को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

सीएम भूपेंद्र पटेल ने क्या कहा? 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए बीजेपी की जीत श्रेय उन्हें दिया है। उन्हें कहा, “गुजरात की जनता का भरोसा उस नींव का परिणाम है, जो आपके गुजरात के विकास और गुजरात को “देश का विकास इंजन” बनाने के लिए रखी गई थी। आगे सीएम पटेल ने कहा, “आपके मार्गदर्शन में टीम गुजरात “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र” को अपने मन में रखकर विकसित गुजरात के निर्माण के कार्य के प्रति समर्पित रहेगी।”

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम 

15 नगर निगमों में 1044 सीटों पर भाजपा ने 937 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 95 और आपको 6 सीटों पर जीत मिली है। नगर पालिका चुनाव में 2624 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने 1976 सीटों पर विजय हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने 484 और AAP ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है। जिला पंचायत चुनाव में कुल 1090 सीटों पर भाजपा को 893, कांग्रेस को 141 और आप को 55 सीटों पर जीत मिली है। तालुका पंचायत में 5234 सीटों में से बीजेपी को 3829, कांग्रेस को 964 और आम आदमी पार्टी को 360 सीटों पर जीत मिली है।

 

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब के शेरों पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स, सीजन का पहला मैच हारी प्रीति जिंटा की टीम

rajasthan royals beat Punjab kings: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पहली टीम बनी है, जिसे पंजाब किंग्स को इस सीजन में हराया है. अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया. पंजाब को इस हार अंकतालिका में नुकसान नहीं हुआ है. टीम पहले स्थान पर कायम है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स को अपनी छठी जीत का फायदा मिला है, जिससे टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. Tue, 28 Apr 2026 23:07:05 +0530

  Videos
See all

Mouni Roy: ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं मौनी रॉय #mouniroy #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:08:17+00:00

Viral Video | आधी रात कार में आग लगाकर युवक फरार | #viralvideo #bhopal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:09:41+00:00

Neighbours of correspondents' dinner shooting suspect react. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:15:01+00:00

Odisha Viral Video : डेथ सर्टिफिकेट नहीं था तो कंकाल ले गया ! | Anjana Om Kashyap | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers