Responsive Scrollable Menu

Luxury EV: बीजिंग ऑटो शो में धमाल करेगी पोर्श कायेन कूपे इलेक्ट्रिक, जानें अपडेट्स और रेंज

Luxury EV: जर्मन लग्जरी कार निर्माता पोर्श अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप को तेजी से विस्तार दे रही है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV पोर्श कायेन कूपे इलेक्ट्रिक (Porsche Cayenne Coupe Electric) को पेश करने जा रही है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर बीजिंग ऑटो शो में होगा।

डिजाइन और एक्सटीरियर
नई पोर्श कायेन कूपे इलेक्ट्रिक का डिजाइन बेहद स्लीक और एयरोडायनामिक है। इसका स्लोपिंग रूफलाइन इसे एक स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक देता है। 0.23 के लो ड्रैग कोएफिशिएंट के साथ यह SUV न केवल दिखने में शानदार है, बल्कि परफॉर्मेंस में भी बेहतरीन साबित होती है।

पावर और परफॉर्मेंस
यह इलेक्ट्रिक SUV जबरदस्त पावर के साथ आती है। टॉप वेरिएंट में 1,156 bhp तक की ताकत मिलती है, जिससे यह मात्र 2.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस मामले में यह Porsche Taycan Turbo GT से भी आगे निकल जाती है।

बैटरी और चार्जिंग
इसमें 113 kWh की बड़ी बैटरी और डुअल मोटर AWD सिस्टम दिया गया है। 800-वोल्ट आर्किटेक्चर के साथ यह SUV 400 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को सिर्फ 16 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

वेरिएंट्स और फीचर्स
लॉन्च के समय इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा—बेस, S और टर्बो। बेस मॉडल 408 hp, S वेरिएंट 544 hp और टॉप टर्बो वर्जन 857 hp (ओवरबूस्ट में 1,156 hp) की पावर देता है।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
कार के केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कर्व्ड टचस्क्रीन, ऑप्शनल पैसेंजर डिस्प्ले और AR हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ और पावर-ऑपरेटेड डोर्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं।

स्पेस और प्रैक्टिकलिटी
स्लोपिंग रूफलाइन के बावजूद इसमें चार लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। इसके अलावा 90-लीटर फ्रंक और बड़ा बूट स्पेस इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी प्रैक्टिकल बनाते हैं। कुल मिलाकर, Porsche की यह नई इलेक्ट्रिक कूपे SUV लग्जरी, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन साबित होने वाली है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Delhi Today's Weather News : दिल्ली में धूप और लू का डबल अटैक! | Heat Wave Alert | Top News

Delhi Today's Weather News : In Delhi-NCR, extreme heatwave conditions have pushed temperatures to 42–44°C. The India Meteorological Department has issued a yellow alert, making it difficult for people to step out during peak afternoon hours. The intense heat has also led to a drop in tourist numbers. Delhi Today's Weather News : Delhi-NCR में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है, जहां तापमान 42 से 44°C के बीच पहुंच गया है। India Meteorological Department ने येलो अलर्ट जारी किया है और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी की वजह से सैलानियों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। #delhi #weather #heatwave #delhincr #weatherupdate #delhinews #hotweather #climatechange #summer2026 #latestnews #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी गई बेकार

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। इस दौरान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रनों का लक्ष्य रखा जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया। 

सीजन में पहली बार वापसी कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने अपने मैदान पर पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन फिर जायसवाल 40 रन के स्कोर पर चलते बने। वह 8 गेंदों में 10 रन ही बना सके। हालांकि उनके आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और सूर्यवंशी ने पारी को विस्फोटक अंदाज में आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। जुरैल 35 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। 

वहीं सूर्यवंशी ने अपना आक्रामक रूप दिखाते हुए महज 36 गेंदों में शतक जड़ा। ये आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 103 रनों की पारी के दौरान छक्के ज्यादा लगाए और चौके कम। सूर्यवंशी ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े। 

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन काफी महंगे साबित हुए। इन दोनों गेंदबाजों को 1-1 विकेट ही मिला। लंबे समय बाद वापसी कर रहे पैट कमिंस ने चार ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। ईशान मलिंगा ने दो विकेट मिले। तो नीतीश कुमार रेड्डी को महज 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ट्रेविस हेड को 6 रन के निजी और 7 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला और 55 गेंदो ंमें 132 रनों की साझेदारी की। जहां अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए वहीं ईशान किशन ने  31 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। वहीं इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 29 तो नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंदों में 36 रन बनाए। इस मैच में सलिल अरोरा 3 गेंद में 8 रन और अनिकेत वर्मा 1 गेंद में 1 रन बनाकर जीत के साथ मैदान से लौटे। हैदराबाद ने 229 रन का स्कोर 18.3 ओवर में 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हासिल कर लिया। 
Sun, 26 Apr 2026 06:37:27 +0530

  Videos
See all

AAP Vs Rajinder Gupta घर के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा! | Punjab Politics | Ludhiana | AAP| AAP Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:36:41+00:00

Amit Shah On Mamata Banerjee | BJP Vs TMC: Mamata की चेतावनी पर Shah का तगड़ा वार..सियासी जंग तेज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:37:17+00:00

Iran America War Update: जंग से अरबों डॉलर कमाएगा अमेरिका! | Israel | Trump | Attack | Dollar | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T01:00:55+00:00

BJP VS TMC: ममता बनर्जी पर मनोज तिवारी ने साधा निशाना #shorts #manojtiwari #mamatabanerjee #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T00:36:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers