किचन में बार-बार आते हैं कीड़े-मकोड़े? प्याज और बेकिंग सोडा का ये देसी जुगाड़ देगा बिना केमिकल के पक्का छुटकारा
Kitchen Insect Repellent: किचन में कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा पाने के लिए प्याज और बेकिंग सोडा का देसी नुस्खा काफी असरदार है. ये बिना केमिकल, सस्ता और आसान तरीका है, जिसे हर कोई घर पर आजमा सकता है और किचन को साफ व सुरक्षित रख सकता है.
Audi Car Recall: भारत में लग्जरी कार निर्माता Audi ने 207 गाड़ियों को रिकॉल किया,जानें वजह
Audi Car Recall: भारत में लग्जरी कार निर्माता Audi ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV रेंज को लेकर एक अहम रिकॉल की घोषणा की है। कंपनी ने Audi e-Tron, Audi e-Tron Sportback, Audi Q8 e-Tron और Audi Q8 e-Tron Sportback मॉडल्स को वापस बुलाने का फैसला किया है। यह रिकॉल 2 फरवरी 2018 से 11 जून 2024 के बीच बनी कुल 207 गाड़ियों पर लागू होता है।
क्या है समस्या?
कंपनी के अनुसार, समस्या ब्रेक सिस्टम के एक महत्वपूर्ण हिस्से—ब्रेक सर्वो पुश रॉड और उसके बोल्ट कनेक्शन—से जुड़ी है। यह कनेक्शन तकनीकी मानकों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा है और समय के साथ ढीला हो सकता है। ऐसी स्थिति में ब्रेक पैडल और ब्रेक सिस्टम के बीच का मैकेनिकल लिंक प्रभावित हो सकता है, जिससे जरूरत के समय पर्याप्त ब्रेकिंग पावर नहीं मिल पाएगी।
इमरजेंसी में क्या करें?
Audi का कहना है कि इस कनेक्शन के पूरी तरह अलग होने की संभावना बेहद कम है। फिर भी, अगर ऐसा होता है तो ड्राइवर को ब्रेक लगाने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे हालात में गाड़ी में दिया गया कंट्रोल्ड इमरजेंसी ब्रेकिंग फीचर मददगार साबित हो सकता है।
इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम कैसे काम करता है?
इस फीचर को सक्रिय करने के लिए सेंटर कंसोल पर दिए गए इलेक्ट्रोमैकेनिकल पार्किंग ब्रेक बटन को दबाकर रखना होता है। इसके बाद सिस्टम गाड़ी की स्पीड को धीरे-धीरे कम करता है और वाहन को सुरक्षित तरीके से रोकने में मदद करता है।
ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी
Audi India प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क करेगी और उन्हें अधिकृत सर्विस सेंटर पर जांच और मरम्मत के लिए बुलाएगी। फिलहाल इस समस्या से जुड़ी किसी दुर्घटना या चोट की कोई खबर नहीं है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे कंपनी के आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और समय पर सर्विस अपॉइंटमेंट बुक करें।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





