केएल राहुल ने लगाया IPL का 6वां शतक, 19 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
KL Rahul Century: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआत से ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और फिर ताबड़तोड़ अंदाज में सेंचुरी पूरी कर ली है. ये इस विकेटकीपर-बल्लेबाज का आईपीएल का 6वां शतक है और वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
केएल राहुल ने लगाया IPL का 6वां शतक
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने उतरे केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के हर एक गेंदबाज को आड़े हाथ लिया. घरेलू मैदान पर उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर ली है. अपनी इस शतकीय पारी में केएल राहुल ने 12 चौके और 5 छक्के जड़े, उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा. ये केएल राहुल का आईपीएल में 6वां शतक है.
Loud and KLear ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
A magnificent 4️⃣7️⃣-ball TON for KL Rahul ????
Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @klrahul | @DelhiCapitals pic.twitter.com/8XsGGMdB7Q
शतक के बाद केएल रुके नहीं और छक्के-चौकों की बारिश करते हुए उन्होंने 126* रन बना लिए हैं और इसी के साथ उन्होंने ऑरेन्ज कैप भी अपने नाम कर ली है. आपको बता दें, केएल राहुल को पंजाब किंग्स के सामने 2 बार मिला जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. पहले तो शून्य पर उनका कैच शशांक सिंह ने ड्रॉप किया और फिर जब वह 51 रन पर थे, तब विजयकुमार व्यशक के हाथ से कैच छटक गया और उन्होंने 2 बार जीवनदान मिल गया.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बनाई फास्टेस्ट सेंचुरी
पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 47 गेंदों में शतक लगाया और इसी के साथ इतिहास रच दिया. केएल राहुल दिल्ली के लिए फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोई भी बल्लेबाज 47 गेंदों में शतक नहीं लगा सका. इसके अलावा, ये पहला मौका रहा, जब केएल ने आईपीएल में 50 से कम गेंदों में अपना शतक पूरा किया है.
IPL में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
8 - विराट कोहली
7 - जोस बटलर
6 - क्रिस गेल
6 - केएल राहुल
5 - संजू सैमसन
ये भी पढ़ें: इन 3 टीमों का IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय, जानिए बाकी 1 स्थान के लिए कितनी फ्रेंचाइजियों में होगी टक्कर
मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं में आई गिरावट, एक हफ्ते में सोना 500 रुपए तो चांदी 7,000 रुपए से ज्यादा फिसली
मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कीमती धातुओं में मुनाफावसूली के कारण इस हफ्ते सोने की कीमतों में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून वायदा सोने में 0.07 प्रतिशत यानी 100 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई, और यह 1,52,799 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। तो वहीं मई वायदा चांदी में 1.16 प्रतिशत यानी 2,808 रुपए की तेजी देखने को मिली, और यह 2,44,321 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करते नजर आई।
हालांकि दिन के कारोबार में जून वायदा सोने ने 1,53,164 रुपए का हाई और 1,50,750 रुपए का लो छुआ। जबकि मई वायदा चांदी ने 2,45,555 रुपए का इंट्रा-डे हाई और 2,38,291 रुपए का लो बनाया।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाले सोने का भाव 1,51,479 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो सोमवार को बाजार खुलने के समय 1,52,002 रुपए था। यानी एक सप्ताह में सोने का भाव 523 रुपए कम हो गया है।
वहीं आईबीजेए के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,43,825 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जो सोमवार को बाजार खुलने के समय 2,51,154 रुपए प्रति किलो थी। यानी एक हफ्ते में चांदी की कीमत 7,329 रुपए कम हो गई है।
हालांकि, हफ्ते के अंत में सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर उम्मीदें बढ़ीं। साथ ही निवेशकों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों को लेकर भी स्थिति का आकलन किया।
बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमत 4,700 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चली गई, जिससे बिना ब्याज देने वाली संपत्तियों पर दबाव कम हुआ।
विशेषज्ञों के अनुसार, निचले स्तर पर सोने और चांदी में कुछ खरीदारी देखने को मिली, लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण बाजार में तेजी मजबूत नहीं हो पाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद में हैं और अमेरिका के प्रतिनिधि भी बातचीत के लिए जा रहे हैं, जिससे कूटनीतिक गतिरोध खत्म होने की उम्मीद बनी है। हालांकि, ईरान के अधिकारियों ने अमेरिका के साथ बातचीत की योजना से इनकार किया है।
विश्लेषकों का कहना है कि सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग थोड़ी कम हुई है, लेकिन जोखिम बने रहने के कारण कीमतों में ज्यादा गिरावट नहीं आई।
एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा कि अगर कोई बड़ा भू-राजनीतिक बदलाव या डॉलर में उतार-चढ़ाव होता है, तो घरेलू कमोडिटी बाजार (एमसीएक्स) में कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
कॉमेक्स पर सोना 4,720 से 4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है, जो हफ्ते के आधार पर करीब 3 प्रतिशत ऊपर है। हालांकि 5,000 डॉलर के स्तर पर मजबूत रुकावट मानी जा रही है, जिसके बाद तेज तेजी आ सकती है।
वहीं, कॉमेक्स पर चांदी 75 से 76 डॉलर के दायरे में है और हाल की ऊंचाई बनाए रखने में असफल रहने के बाद हल्की कमजोरी के साथ स्थिर नजर आ रही है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















