दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे।
दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस पीबीकेएस के इस मैच में एक तरफ विजेय रथ पर सवाल पंजाब किंग्स की टीम है। पंजाब ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। उनकी नजरें लगातार 6ठा मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की तरफ से एक और कदम बढ़ाने पर होगी। वहीं दिल्ली की टीम पंजाब की गाड़ी पर लगाम लगाकर जीत की लय को हासिल करना चाहेंगे। डीसी ने अभी तक 6 मैच खेले हैं तीन में उन्हें जीत मिली है। वहीं इतने ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
पीबीकेएस- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Continue reading on the app
आईपीएल 2026 में एलएसजी को बहुत बुरा हाल है। वह अब तक सात मैचों में से सिर्फ दो ही जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। वहीं लखनऊ की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। टीम को इस बीच तगड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका तेज गेंदबाज एनरि नॉर्कियो टूर्नामेंट के बाकी मैचों से चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि एनरिक नॉर्किया अब चोट के कारण इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे। ये खुलासा तब हुआ, जब उनसे भारतीय और विदेशी गेंदबाजों के बीच संतुलन बनाने के बारे में पूछा गया। अरुण ने कहा कि हमारा गेंदबाजी आक्रमण मुख्य रूप से भारतीय है।
एनरिक नॉर्खिया चोटिल होकर वापस लौट चुके हैं। हमारे गेंदबाजी ग्रुप में किसी और विदेशी गेंदबाज की मौजूदगी नहीं रही है। ये एक बहुत ही शानदार भारतीय गेंदबाजी यूनिट है और हमें इस पर पूरा भरोसा है।
वहीं लखनऊ के पास अब तेज गेंदबाजी के लिए कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं है। इससे पहले जब चोट के कारण वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, तो एलएसजी मैनेजमेंट ने उनकी जगह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया था। अभी ये साफ नहीं है कि क्या टीम नॉर्किया की जगह भी किसी दूसरे खिलाड़ी की तलाश करेगी।
Continue reading on the app