Responsive Scrollable Menu

जालंधर में भज्जी के घर के बाहर लिखा 'गद्दार':AAP यूथ विंग का LPU-हरभजन के घर पर प्रदर्शन; पोस्टरों पर भी कालिख पोती

जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जालंधर में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की और उनके घर पर ‘गद्दार’ लिख दिया। आप कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर अशोक मित्तल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पंजाब के गद्दार जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर गद्दारी की है। मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर भी काली स्प्रे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गद्दार, पंजाब के गद्दार जैसे नारे लगाए। अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर भी काली स्प्रे की गई। राज्यसभा सांसद और एलपीयू के मालिक अशोक मित्तल का पुतला भी जलाया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। सिर पर काली पट्टियां बांधकर पहुंचे आप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान, AAP कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर काली पट्टियां बांधी हुई थीं। उन्होंने हरभजन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर 'गद्दार' शब्द लिखा। इस दौरान, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो कुछ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। पार्टी तोड़ने का आरोप लगा चुके हैं मान गौरतलब है कि एक दिन पहले मान ने कहा था कि भाजपा वाले हमारी सरकार के कामों से डरे हुए हैं। इन्होंने जरूर सर्वे करवाया होगा, जिसमें उन्हें पता चला होगा कि उनकी स्थिति बिल्कुल मजबूत नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई। पंजाबी दिल से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनसे धोखा करता है, तो वे उसे पीढ़ियों तक याद रखते हैं।” मान ने कहा कि मैं सख्त शब्दों में इस चीज की निंदा करता हूं। अमित शाह को यह बात पसंद नहीं आई होगी कि भगवंत मान का कोई विकल्प नहीं है। रवनीत बिट्‌टू तीन-चार दिन पहले राघव चड्‌ढा को गालियां निकाल रहे थे। अब कैसे मिलेंगे।

Continue reading on the app

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती, देखें दोनों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। 
दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस पीबीकेएस के इस मैच में एक तरफ विजेय रथ पर सवाल पंजाब किंग्स की टीम है। पंजाब ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। उनकी नजरें लगातार 6ठा मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की तरफ से एक और कदम बढ़ाने पर होगी। वहीं दिल्ली की टीम पंजाब की गाड़ी पर लगाम लगाकर जीत की लय को हासिल करना चाहेंगे। डीसी ने अभी तक 6 मैच खेले हैं तीन में उन्हें जीत मिली है। वहीं इतने ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 
 
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। 
 
पीबीकेएस-  प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जीती हुई बाजी कहां हार गई दिल्ली कैपिटल्स? तीन गेंदें साबित हुईं गेम चेंजर

delhi capitals vs punjab kings turning point: श्रेयस अय्यर को तीन गेंदों के भीतर दो जीवनदान मिले, जिसका फायदा उठाते हुए अंतिम ओवरों में पंजाब किंग्स के कप्तान ने टीम को जीत की दहलीज पार कराई. अय्यर 28 रन और 35 रन पर थे, जब उनके कैच करुण नायर ने छोड़े. पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जो आईपीएल और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड है. Sat, 25 Apr 2026 22:30:58 +0530

  Videos
See all

NDA Rajya Sabha majority: संविधान संशोधन की राह आसान? AAP के 7 सांसदों ने पलटा सियासी गणित! | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:00:24+00:00

Viral Video | Aligarh में खुदाई बनी जानलेवा #viralvideo #viralnews #shorts #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:59:36+00:00

Mau में अवैध खनन का कहर, लाइव हादसा सामने | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T16:59:08+00:00

Crime News: मासूम बेटे का क्या कसूर? शक की आग में पिता ने उजाड़ दी अपनी ही दुनिया | Crime Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T17:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers