अमाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- अनु मलिक ने फ्री ऑफर देकर डब्बू मलिक से छीना था प्रोजेक्ट
Amaal Mallik on Murder Film: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट रहे अमाल मलिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने परिवार और इंडस्ट्री से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने काफी चर्चा बटोरी है. आपको बता दें कि अमाल रिश्ते में अनु मलिक के भतीजे हैं. एक लंबे वक्त से इन दोनों के रिश्तों में खटास है और ये बात जगजाहिर है. अनु मलिक इस बात को लेकर ज्यादा नहीं बोलते हैं लेकिन सिंगर अमाल मलिक जब-तब अपने दर्द को बयां करते रहते हैं. इसी बीच हाल ही में अमाल मलिक ने बताया कि कैसे अनु मलिक ने महेश भट्ट की फ्री में काम करके, उनके पिता डब्बू मलिक से वो प्रोजेक्ट छीना.
मुफ्त में म्यूजिक करने का दिया ऑफर
अमाल मलिक ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर' का म्यूजिक शुरुआत में उनके पिता डब्बू मलिक को ऑफर किया गया था. डब्बू मलिक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने ही वाले थे और शुरुआती स्तर पर रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया भी लगभग शुरू हो चुकी थी. हालांकि, अमाल के मुताबिक, इसी दौरान उनके चाचा अनु मलिक ने फिल्म के निर्माता महेश भट्ट से संपर्क किया और पूरी फिल्म का म्यूजिक मुफ्त में करने का ऑफर दे दिया. इस ऑफर के बाद प्रोजेक्ट डब्बू मलिक से लेकर अनु मलिक को दे दिया गया.
अमाल मलिक ने कहा, उन्होंने सलमान खान को भी कॉल करके कहा,'डब्बू को मत लो, मैं बेहतर कंपोजर हूं.' उनमें एक आग है, लेकिन अगर उसी आग में आप अपने परिवार को ही जला रहे हैं..एक कंपोजर के तौर पर मैं उन्हें सलाम करता हूं, लेकिन एक इंसान के तौर पर उतना नहीं.'
'मैं उनके प्रति वैसा सम्मान नहीं रख पाता'
अमाल मलिक ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि अनु मलिक एक बेहद टैलेंटेड और एनर्जेटिक म्यूजिशियन हैं, लेकिन अगर वही एनर्जी अपने ही परिवार को नुकसान पहुंचाने में इस्तेमाल हो, तो उसका महत्व कम हो जाता है. उन्होंने कहा कि एक कंपोजर के तौर पर वो अनु मलिक को सलाम करते हैं, लेकिन एक इंसान के रूप में उनके प्रति वैसा सम्मान नहीं रख पाते.
मानसिक तनाव और डिप्रेशन का करना पड़ा सामना
ये पहली बार नहीं है जब अमाल ने अपने चाचा के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की है. इससे पहले भी वो कई बार ये कह चुके हैं कि प्रोफेशनल कम्पटीशन ने उनके फैमिली रिलेशन को प्रभावित किया. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि अनु मलिक की प्रोफेशनल रणनीतियों की वजह से उनके पिता डब्बू मलिक को मानसिक तनाव और डिप्रेशन का सामना करना पड़ा.
रिश्तों में कम्पटीशन और दूरी
अमाल ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि लगभग 10-12 साल की उम्र तक उनके परिवार और अनु मलिक के परिवार के बीच काफी नजदीकी थी. लेकिन जैसे ही डब्बू मलिक ने म्यूजिक कंपोजर के रूप में इंडस्ट्री में एक्टिव रूप से काम करना शुरू किया, रिश्तों में कम्पटीशन और दूरी आ गई.
'इंडस्ट्री में जीत सबसे ज्यादा मायने रखती है'
इंटरव्यू में आगे बात करते हुए अमाल ने कहा कि समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि अनु मलिक के लिए इंडस्ट्री में जीत ही सबसे ज्यादा मायने रखती है. उन्होंने उन्हें “वॉर हॉर्स” बताते हुए कहा कि उनके लिए सामने कौन है, इससे फर्क नहीं पड़ता, चाहे वह खुद अमाल हों, उनके पिता डब्बू मलिक, या फिर अन्य दिग्गज संगीतकार जैसे प्रीतम और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल.
ये भी पढ़ें: 'अचानक उनके करीब आया और...', कियारा आडवाणी के साथ एक शख्स ने की थी ऐसी हरकत, बॉडीगार्ड ने किया खुलासा
जालंधर में भज्जी के घर के बाहर लिखा 'गद्दार':AAP यूथ विंग का LPU-हरभजन के घर पर प्रदर्शन; पोस्टरों पर भी कालिख पोती
जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जालंधर में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की और उनके घर पर ‘गद्दार’ लिख दिया। आप कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर अशोक मित्तल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पंजाब के गद्दार जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर गद्दारी की है। मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर भी काली स्प्रे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गद्दार, पंजाब के गद्दार जैसे नारे लगाए। अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर भी काली स्प्रे की गई। राज्यसभा सांसद और एलपीयू के मालिक अशोक मित्तल का पुतला भी जलाया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। सिर पर काली पट्टियां बांधकर पहुंचे आप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान, AAP कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर काली पट्टियां बांधी हुई थीं। उन्होंने हरभजन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर 'गद्दार' शब्द लिखा। इस दौरान, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो कुछ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। पार्टी तोड़ने का आरोप लगा चुके हैं मान गौरतलब है कि एक दिन पहले मान ने कहा था कि भाजपा वाले हमारी सरकार के कामों से डरे हुए हैं। इन्होंने जरूर सर्वे करवाया होगा, जिसमें उन्हें पता चला होगा कि उनकी स्थिति बिल्कुल मजबूत नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई। पंजाबी दिल से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनसे धोखा करता है, तो वे उसे पीढ़ियों तक याद रखते हैं।” मान ने कहा कि मैं सख्त शब्दों में इस चीज की निंदा करता हूं। अमित शाह को यह बात पसंद नहीं आई होगी कि भगवंत मान का कोई विकल्प नहीं है। रवनीत बिट्टू तीन-चार दिन पहले राघव चड्ढा को गालियां निकाल रहे थे। अब कैसे मिलेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















