एक्ट्रेस ने 4 साल पहले कैंसर से जीती थी जंग, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'कुछ पल के बाद सब बदल जाता है'
एक्ट्रेस छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही थीं. चार साल पहले उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली थी और हाल ही में वो अपनी जर्नी को याद कर भावुक हो उठीं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर अपने सफर के बारे में बात की.
वैशाख पूर्णिमा पर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होंगे ग्रह दोष, पूरी होगी हर मनोकामना
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इसे वैशाख पूर्णिमा और बुध पूर्णिमा के नाम से भी पहचाना जाता है। ये ऐसा दिन है जब चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ नजर आता है।
चंद्रमा के इस रूप का मनुष्य के जीवन पर विशेष असर देखने को मिलता है। अगर आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है। आपकी कोई इच्छा है जो पूरी नहीं हो पा रही है तो इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएगी।
वैशाख पूर्णिमा के उपाय
धन के लिए
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूर्णिमा की रात का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन रात के समय एक लाल कपड़े में 11 कौड़ियां रखकर इनपर हल्दी का तिलक करें। इन्हें आपको माता लक्ष्मी के चरणों में समर्पित करना है और अगले दिन अपनी तिजोरी में रख देना है। इस उपाय से धन में वृद्धि होती है और घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है।
पीपल की पूजा
पीपल के वृक्ष में माता लक्ष्मी भगवान विष्णु का वास माना गया है। अगर आप श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सुबह के समय पीपल की जड़ में जल अर्पित करें और शाम के समय दीपक प्रज्वलित करें। इससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है और जीवन के संकट समाप्त होते हैं।
तुलसी को दीपक
सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए शाम के समय तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं। यह गाय के घी का दीपक होना चाहिए और इसे जलाने के बाद तुलसी की परिक्रमा जरूर करें। इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक का संचार बढ़ जाता है।
चंद्रमा को अर्घ्य
अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है या फिर आप मानसिक अशांति का सामना कर रहे हैं। इसके लिए वैशाख पूर्णिमा की रात कच्चे दूध में गंगाजल और अक्षत मिलाएं। अब आपको इस जल से चंद्रमा को अर्घ्य देना होगा। अर्घ्य देते समय चंद्रमा के मंत्रों का जाप जरुर करें। इससे व्यक्तित्व आकर्षक होता है और मन को शांति मिलती है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




