Video: सिर्फ एक मौका मिलेगा...लाखों का पैकेज छोड़ खान सर के अस्पताल पहुंचीं बिहार की पहली महिला न्यूरो सर्जन
Dr.Neeti First Female Neurosurgeon Of Bihar: चिकित्सा जगत के सबसे जटिल क्षेत्र न्यूरो सर्जरी में बिहार को अपनी पहली महिला न्यूरो सर्जन डॉ.नीति के रूप में एक नई पहचान मिली है. कोडरमा के एक छोटे से गांव से सरकारी स्कूल की दहलीज पार कर डॉ.नीति ने बीएचयू (BHU) की पहली महिला न्यूरो सर्जन बनकर इतिहास रच दिया है. डॉ. नीति के सफर की सबसे खास बात उनकी सादगी और सेवा भाव है. सुपर स्पेशलाइजेशन (MCh) के बाद उन्होंने बड़े शहरों के आलीशान अस्पतालों और लाखों के पैकेज को ठुकराकर पटना में खान सर के अस्पताल को चुना. उनका मानना है कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सही इलाज और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है. आज डॉ.नीति रोजाना 100 से 150 मरीजों का ओपीडी संभाल रही हैं. जिस पेशे को कभी पुरुषों का क्षेत्र कहकर उन्हें पीछे हटने की सलाह दी गई थी. आज उसी क्षेत्र में वे बिहार, झारखंड और नेपाल तक के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बनी हुई हैं.
अब घर के कोने-कोने में पकड़ेगा नेटवर्क! ट्राई ने पहली बार शुरू किया ऐसा काम, इमारतों में लगाए जाएंगे ताकतवर बैंड
Mobile Network Connection : मकानों के अंदर मोबाइल नेटवर्क को सुधारने के लिए दूरसंचार नियामक ट्राई ने बड़ी तैयारी कर ली है. ट्राई ने कहा है कि भवनों के अंदर ज्यादा ताकतवर बैंड लगाए जाएंगे, ताकि घर के कोने-कोने में नेटवर्क को बेहतर बनाया जा सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














