Responsive Scrollable Menu

Rihanna in Mumbai: ग्रीन आउटफिट में छाईं रिहाना, मुंबई में लॉन्च किया अपना ब्रैंड; पहनी मनीष मल्होत्रा की खास ज्वेलरी

Rihanna in India: मुंबई में इन दिनों एक खास हलचल देखने को मिल रही है, जिसकी वजह हैं ग्लोबल सुपरस्टार रिहाना (Rihanna)। 2024 में हुई अनंत अंबानी की ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी के बाद एक बार फिर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना की भारत में एंट्री हुई है। बीते कुछ घंटों से उनकी मुंबई में चहल-पहले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठे के रिहाना आखिर दोबारा भारत किस वजह से आई हैं।

तो आपको बता दें, दरअसल रिहाना भारत में अपने कॉस्मैटिक ब्रैंड फेंटी ब्यूटी के लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए शामिल हुई हैं। शुक्रवार को मुंबई में इस इवेंट का आयोजन हुआ जिसका नाम फेंटी ब्यूटी की हवेली रखा गया।

इस दौरान रिहाना ने अपने अंदाज़ से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Rihanna

उन्होंने हरे रंग का बेहद स्टाइलिश आउटफिट चुना, जिसमें फ्लोई टॉप और मैचिंग स्कर्ट शामिल थी। यह लुक जितना आरामदायक था, उतना ही ट्रेंडी और स्टेटमेंट-मेकिंग भी नजर आया।

Rihanna

मनीष मल्होत्रा की ज्वेलरी पहनी
हालांकि, उनके पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा रहा उनका ज्वेलरी सिलेक्शन। रिहाना ने अपने आउटफिट के साथ भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया गोल्ड हथफूल पहना, जिसने उनके लुक में देसी टच जोड़ दिया। इसके साथ उन्होंने दूसरे हाथ में कई ब्रेसलेट्स, बड़े इयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग्स कैरी कीं, जो उनके पूरे स्टाइल को और निखार रहे थे।

रिहाना ने पहनी मनीष मल्होत्रा की हथफूल ज्वेलरी

रिहाना का यह मुंबई दौरा भारत में Fenty Beauty के विस्तार के लिहाज़ से भी काफी अहम माना जा रहा है। ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ केवल एक लॉन्च इवेंट नहीं, बल्कि विविधता और समावेशिता का जश्न भी है। 25 अप्रैल से 4 मई तक चलने वाला यह पॉप-अप इवेंट भारतीय ग्राहकों को ब्रांड के नए प्रोडक्ट्स से रूबरू कराने के साथ-साथ ग्लोबल ब्यूटी कल्चर से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

Continue reading on the app

Khalnayak Returns: 90s के 'खलनायक' का फिर छाएगा खौफ, 3 दशक बाद खूंखार 'बल्लू' बनकर लौटे संजय दत्त; Video

Khalnayak Returns: बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं। 33 साल बाद एक्टर अपने आइकॉनिक किरदार 'खलनायक' के रूप में लौट रहे हैं। उनकी फिल्म Khalnayak Returns का ऐलान हो गया है और इसका एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें एक्टर दशकों बाद अपना बदला लेने 'बल्लू' बनकर वापस लौटे हैं।

हालांकि, इस बार बल्लू पहले से भी कई ज्यादा खतरनाक और खूंखार नजर आ रहा है। लंबे बाल, दाढ़ी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ बल्लू का यह लुक देखते ही फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

3 दशक बदला लेने लौटा 'बल्लू'
खलनायक रिटर्न्स के टीजर वीडियो में संजय दत्त काफी खौफनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। चारों तरफ आग लगी हुई है और वीडियो में खूब खून-खराबा दिखाया गया है। हर तरफ बस लाशें बिछी हैं। इसके बाद संजय दत्त की एंट्री होती है, जिसमें वह खून से लथपथ एक शख्स के सामने आकर बैठते हैं। अभिनेता के चेहरे पर चोटें लगी हैं और खून निकल रहा है। 

इसमें संजय दत्त 90s के विलेन के जैसे नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, दाढ़ी में उनका इंटेंस लुक खौफ पैदा करता है। उनके सामने एक शख्स है, जो अपनी जान की भीख मांग रहा है। उससे संजय कहते हैं- बोला था ना, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुरररर... नायक नहीं खलनायक हूं मैं। टीजर वीडियो में एक्टर का दमदार कमबैक दिखाया गया है। उनके इसे इटेंस लुक को देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं।  

जियो स्टूडियो और संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये टीजर शेयर करते हुए लिखा- कुछ कहानी खत्म नहीं होती.... वो दोबारा शुरू होती है खलनायक रिटर्न्स। बता दें, फिलहाल खलनायक के सीक्वल में संजय के अलावा अन्य किरदारों की कास्टिंग का अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

ओरिजिनल फिल्म के बारे में
1993 में आई खलनायक (Khal Nayak) आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इसको सुभाष घई  (Subhash Ghai) ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था, जो 90 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है और आज भी इसे कल्ट स्टेटस हासिल है। इसके गाने चोली के पीछे क्या है, खलनायक है तू, पालकी पे होके सवार आज भी डीजे पर बजाए जाते हैं और GEN-Z भी इन्हें काफी पसंद करते हैं। 

इस फिल्म में संजय दत्त ने विलेन बल्लू, जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने पुलिस ऑफिसर राम और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अंडरकवर पुलिस ऑफिसर गंगा का किरदार निभाया था। 
 

Continue reading on the app

  Sports

DC vs PBKS: पहले जीवनदान पर अर्धशतक, दूसरे पर शतक… KL Rahul की पारी ने पंजाब को रुलाया

KL Rahul Hundred vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया. ये उनके आईपीएल करियर का छठा शतक है. इस पारी के दौरान पंजाब किंग्स ने उन्हें 2 जीवनदान भी दिए. Sat, 25 Apr 2026 17:03:41 +0530

  Videos
See all

Ghazipur केस में बड़ा खुलासा.. निशा विश्वकर्मा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, डूबने से मौत l #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:46:32+00:00

IRS Officer की बेटी के Murder Case में जांच तेज़ | #breakingnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:39:58+00:00

UP Board Topper Reward 2026: बेटियों ने फिर लहराया परचम, CM Yogi का बड़ा ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:45:03+00:00

US-Iran वार्ता की संभावनाएं खत्म होने का दावा | #breakingnews #internationalnews #warzone #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:41:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers