इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने अपनाया देसी लुक, झुमके पहन इंस्टाग्राम पर शेयर की सेल्फी, नेटिजन्स ने पूछा किसने भेजे?
Giorgia Meloni Wears Desi Jhumka:इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) एक बार फिर इंटरनेट पर सुर्खियों हैं. लेकिन इस बार वजह पॉलिटिक्स नहीं बल्कि उनका इंडियन देसी स्टाइल है. दरअसल, जॉर्जिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उनका लुक बेहद सादगी भरा और स्टाइलिश नजर आया. हालांकि उनकी ड्रेसिंग से ज्यादा ध्यान जिस चीज ने खींचा, वह थे उनके कानों में पहने भारतीय देसी झुमके. इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई और खासतौर पर इंडियन यूजर्स इस पर मेजदार कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे भारत की सांस्कृतिक की छाप बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर ये झुमके उन्हें किसने भेजे.
इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने अपनाया देसी लुक
पीएम जॉर्जिय मेलोनी ने अपने इंटाग्राम पर जो पिक्चर शेयर की, उसमें वह चारकोल रंग के ब्लेजर और बेज निट टॉप में नजर आईं. उनका यह लुक एक प्रोफेशन और सादे स्टाइल को दर्शाता दिखा, लेकिन जैसे ही लोगों की नजर उनके कानों पर गई, तो चर्चा का रुख ही बदल गया. उन्होंने जो झुमके पहने थे, वे पारंपरिक इंडियन डिजाइन के हैं, जिनमें घुंघरू जैसी बारीक डिजाइन बने हुए दिखाई दे रहे हैं. यह डिजाइन भारत में महिलाओं के बीच बेहद फेमस हैं और इन्हें खास मौकों पर पहना जाता है. यही वजह रही, जिससे इंडियन यूजर्स ने तुरंत इस डिटेल को पहचान लिया और इसे लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करने लगे.
नेटिजन्स ने किए मेजदार कमेंट्स
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट होते ही कमेंट सेक्शन में कई इंडियन यूजर्स ने कमेंट्स कर अपने रिएक्शन दिए. कई यूजर्स ने इसे इंडिया और इटली के सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे बॉलीवुड स्टाइल पावर ड्रेसिंग का नाम दे दिया. सबसे ज्यादा चर्चा उस सवाल को लेकर हुई जिसमें लोग पूछने लगे कि ये झुमके आखिर मेलोनी तक पहुंचे कैसे. कुछ ने मजाक में कहा कि शायद किसी इंडियन फैन ने गिफ्ट किए होंगे. हालांकि ये साफ नहीं है उन्होंने ये झुमके खरीदे हैं या किसी ने गिफ्ट किए हैं.
नई जनेरेशन भी अपना रही इंडियन ज्वेलरी
गौरतलब है कि भारत में झुमके सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं बल्कि परंपरा और पहचान का हिस्सा माने जाते हैं. इन्हें शादियों, त्योहारों और फैमिली इवेंट्स में खास तौर पर पहना जाता है. वहीं, टाइम के साथ इनका डिजाइन बदलता रहा है, लेकिन इनकी पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई. नई जनेरेशन भी सोशल मीडिया पर इन्हें मॉडर्न आउटफिट्स के साथ पहनकर नए ट्रेंड बनाती हुई नजर आती है. ऐसे में जब वर्ल्ड फेमस नेता इस तरह का पारंपरिक इंडियन देसी ज्वेलरी को पहनी नजर आईं तो चर्चा में आ गईं.
इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन ज्वेलरी ने छोड़ी छाप
बता दें कि मेलोनी पहले भी कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए सुर्खियों में रही हैं, लेकिन इस बार उनका यह देसी अंदाज अलग ही प्रभाव छोड़ गया. उनकी फोटो ने यह दिखाया कि फैशन की कोई सीमा नहीं होती और एक देश की परंपरा दूसरे देश में भी उतनी ही पंसद की जा सकती है. एक तरफ जहां लोग यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि ये झुमके मेलोनी को किसने भेजे, वहीं दूसरी तरफ यह भी साफ है कि भारतीय आभूषणों का अट्रैक्शन दुनिया भर में बना हुआ है. बहरहाल इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यही है कि एक छोटी सी एक्सेसरी ने इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन ज्वेलरी की एक अलग ही छाप छोड़ दी है.
ये भी पढ़ें: Castor Oil For Eyebrows: कैस्टर ऑयल में ये 5 चीजें मिलाकर लगाएं, काली-घनी होंगी भौंहें
Delhi IRS Daughter Rape-Murder: 'शराब की लत, सट्टेबाजी...' नौकर राहुल को लेकर बड़ा खुलासा; मृतिका का फोन भी हुआ बरामद
Delhi IRS Daughter Rape-Murder: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके के कैलाश हिल्स में हुई युवती के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. बता दें कि एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी, जो सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी, उसके ही घर में घुसकर पुराने नौकर राहुल मीणा ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. पुलिस अब इस मामले की कई स्तर पर जांच के जरिए जुटी है, जिसमें तकनीकी, फॉरेंसिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी ने फंसने के डर से आस्था कुंज पार्क के पास फेंक दिया था. मोबाइल की बरामदगी को अहम कड़ी माना जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation