Sensex फ्लैट, 24584 पर बंद Nifty, ₹59 हजार करोड़ घटी निवेशकों की दौलत, इन शेयरों ने संभाल लिया मार्केट ढहने से
Sensex-Nifty closes flat: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी एक सीमित रेंज में ऊपर-नीचे होते रहे और दिन के आखिरी में फ्लैट बंद हुए। सरकारी बैंकों के शेयरों की गिरावट ने मार्केट को नीचे लाने की काफी कोशिश की लेकिन दो सेक्टर्स की रौनक ने मार्केट को ढहने से बचा लिया। डिटेल्स में पढ़ें
CINTAA के 8 सदस्यों ने दिया इस्तीफा: पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर लगे बड़े आरोप; जानिए क्या है पूरा विवाद
CINTAA controversy: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में अंदरूनी मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी के 8 निर्वाचित सदस्यों ने अपने पदों के साथ-साथ समिति से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने मौजूदा कामकाज के तरीके पर भरोसा खत्म होने का हवाला दिया है और संगठन में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।
इन इस्तीफों के बाद CINTAA के कामकाज और नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने ANI से बातचीत में इस्तीफों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कुल 11 सदस्यों ने अपने पद छोड़े हैं और इनमें 8 निर्वाचित एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the resignation of CINTAA members, Cine and TV Artistes Association (CINTAA) General Secretary Upasana Singh says, "Eleven of our members have resigned. Eight of them are elected members... They submitted their resignation to me. I was the General… pic.twitter.com/OG5VyKREF2
— ANI (@ANI) August 9, 2026
उपासना सिंह के मुताबिक, इन आठ सदस्यों ने इस्तीफे के साथ अपनी शिकायतें भी जमा की हैं। उन्होंने दावा किया कि शिकायतों में पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर अपने पदों के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं।
इन 8 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
जिन निर्वाचित सदस्यों ने इस्तीफा दिया है, उनमें हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेता परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल हैं। इन सदस्यों ने अपना इस्तीफा CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आपत्तियों और शिकायतों का विस्तृत विवरण भी दिया है।
सामूहिक फैसलों की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
आठों सदस्यों की ओर से जारी संयुक्त पत्र में संगठन के कामकाज को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि CINTAA में सामूहिक निर्णय लेने, सदस्यों से सलाह-मशविरा करने और संगठन के संविधान के अनुरूप काम करने की प्रक्रिया कमजोर हुई है।
सदस्यों का आरोप है कि संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे की भूमिका बढ़ गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ अन्य एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य भी इस प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं।
हालांकि, ये सभी आरोप इस्तीफा देने वाले सदस्यों की ओर से लगाए गए हैं और इन पर संबंधित पक्षों का जवाब इस रिपोर्ट में उपलब्ध नहीं है।
CINTAA की आधिकारिक बातचीत को लेकर भी विवाद
संयुक्त पत्र में संगठन की ओर से होने वाली आधिकारिक बातचीत और प्रतिनिधित्व के तरीके पर भी सवाल उठाए गए हैं।
सदस्यों का आरोप है कि पूनम ढिल्लों ने कुछ मामलों में एग्जीक्यूटिव कमेटी की मंजूरी के बिना स्वतंत्र रूप से फैसले लिए। उनका दावा है कि सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए ढिल्लों ने अपनी व्यक्तिगत ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया और इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों के साथ होने वाले संवाद को लेकर भी निर्णय लिए गए।
सरकारी बैठकों में वकीलों की मौजूदगी पर भी सवाल
विवाद का एक अन्य मुद्दा सरकारी अधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों में वकीलों की कथित भूमिका है।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे कुछ सरकारी कार्यालयों में निजी तौर पर नियुक्त वकीलों के साथ गईं। उनका दावा है कि इन वकीलों को CINTAA के वकील के तौर पर पेश किया गया, जबकि एग्जीक्यूटिव कमेटी की ओर से उनकी नियुक्ति या इसके लिए कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं दी गई थी।
इन आरोपों को लेकर भी संगठन के भीतर पारदर्शिता और अधिकार क्षेत्र से जुड़े सवाल उठाए गए हैं।
8 निर्वाचित सदस्यों के इस्तीफे के बाद CINTAA के भीतर संगठनात्मक संकट गहरा गया है। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने मौजूदा व्यवस्था पर अविश्वास जताते हुए नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi








