Responsive Scrollable Menu

RCB की जीत से RR को हुआ नुकसान, टॉप पर पंजाब की बादशाहत कायम, जानिए IPL 2026 की अंक तालिका का पूरा हाल

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच को आरसीबी ने 5 विकेट से जीता और अंक तालिका में अपनी स्थिति को और बेहतर बनाया. मगर, RCB की जीत से अंक तालिका में RR को नुकसान झेलना पड़ा. वहीं, गुजरात टाइटंस को हार के साथ भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि प्वॉइंट्स टेबल में अब कौन सी टीम किस नंबर पर है.

RCB की जीत से RR को हुआ नुकसान

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिल रहा है. RCB VS GT मैच के बाद एक बार फिर अंक तालिका में बदलाव हुए. जहां, जीत के साथ आरसीबी ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में टॉप-2 में पहुंच गई. मगर, RCB की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को नुकसान झेलना पड़ा, क्योंकि पहले वो नंबर-2 पर थी और अब बोल्ड आर्मी RR को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गई है.

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स दोनों ने ही 7-7 मैच खेले हैं, जिसमें 5-5 मैच जीते हैं और दोनों ही टीमों के पास 10-10 अंक हैं. ऐसे में आरसीबी +1.101 बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है और आरआर +0.790 नेट रन रेट के साथ नंबर-3 पर है.

पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार

आईपीएल 2026 में 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं और पंजाब किंग्स की टीम अभी भी विजयरथ पर सवार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. इस तरह +1.420 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज है.

गुजरात टाइटंस को हुआ नुकसान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार से गुजरात टाइटंस को अंक तालिका में कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है. GT ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 6 अंक और -0.790 नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंक और -0.736 नेट रन रेट के साथ 8वें नंबर पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स भी 4 अंक और -1.277 नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर है.

वहीं, सबसे आखिरी यानि 10वें नंबर पर है कोलकाता नाइट राइडर्स. KKR ने इस सीजन 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और एक मैच बारिश में धुला था. इस तरह 3 अंक के साथ कोलकाता अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर है.

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
???? 1 Punjab Kings 6 5 1 11 +1.420
???? 2 Royal Challengers Bengaluru 7 5 2 10 +1.101
???? 3 Rajasthan Royals 7 5 2 10 +0.790
4️⃣ Sunrisers Hyderabad 7 4 3 8 +0.820
5️⃣ Chennai Super Kings 7 3 4 6 +0.118
6️⃣ Delhi Capitals 6 3 3 6 -0.130
7️⃣ Gujarat Titans 7 3 4 6 -0.790
8️⃣ Mumbai Indians 7 2 5 4 -0.736
9️⃣ Lucknow Super Giants 7 2 5 4 -1.277
???? Kolkata Knight Riders 7 1 5 3 -0.879

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने RCB के इस खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो, बोले- 'उसकी पारी सबसे जरूरी थी...'

Continue reading on the app

Sita Navami 2026: आज है सीता नवमी, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sita Navami 2026: सनातन धर्म में माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना गया है. माता सीता, श्रीराम जी की पत्नी, अयोध्या की रानी और राजा जनक की पुत्री थी. उनका जन्म हल करते समय खेत से हुआ था. इसलिए, उनकी जन्मकथा भी बहुत खास है. हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाई जाती है. इस दिन को सीता जयंती या जानकी नवमी भी कहते हैं. इसे माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में देखा जाता है. राम नवमी की तरह इस दिन को भी खास माना जाता है.

सीता नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:19 से सुबह 05:02
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:45
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 06:53 से शाम 07:58
  • निशिता मुहूर्त- रात 11:57 से सुबह 12:41
  • अमृत काल- शाम 06:29 से रात 08:04

ये भी पढ़ें- Kuber Devta Ki Aarti: अक्षय तृतीया पर की जाती है रावण के भाई कुबेर की पूजा! आज जरूर पढ़ें आरती

सीता नवमी पूजा विधि

आज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा और व्रत का संकल्प लेना है. घर के मंदिर में लाल कपड़े के ऊपर माता सीता और राम जी की जोड़ी वाली तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. अब उन्हें चंदन का तिलक करें. उन्हें वस्त्र पहनाएं, फल, फूल, मिठाई और जल अर्पित करें. घी का दीया जलाएं. अंत में आरती करें और मंत्रों का जाप करते हुए पूजा का समापन करें. नवमी तिथि के समाप्त होने के बाद व्रत का पारण करें.

पूजा में क्या चढ़ाएं?

सीता नवमी की पूजा के दौरान माता सीता को पीले फूल, गुड़ और घर की बनी मिठाइयां चढ़ाई जानी चाहिए. तुलसी दल और गाय के घी का दीया जलाना शुभ माना जाता है.

सीता नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप

  1. श्री सीतायै नमः।।
  2. श्री सीतारामाभ्यां नमः।।
  3. ऊं ह्लीं श्रीं सीतायै नमः।।

सीता नवमी पर इन बातों का रखें ध्यान

सीता नवमी का दिन पवित्रता और सकारात्मकता का दिन होता है. इसलिए, इस दिन कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है. सीता नवमी के दिन गुस्सा करना, बहस करना या किसी के बारे में गलत नहीं सोचना चाहिए. घर आए मेहमानों या किसी भी इंसान के साथ खराब व्यवहार नहीं करना चाहिए. मांसाहार और शराब या अन्य तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. घर को साफ-सुथरा रखें. माता सीता को स्वच्छता पसंद है.

सीता माता की आरती। Mata Sita ki Aarti (श्रीजनक-दुलारी की आरती)

आरती श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।
जगत-जननि जगकी विस्तारिणि, नित्य सत्य साकेत विहारिणि।
परम दयामयि दीनोद्धारिणि, मैया भक्तन-हितकारी की।।
आरती श्रीजनक-दुलारी की।

सतीशिरोमणि पति-हित-कारिणि, पति-सेवा-हित-वन-वन-चारिणि।
पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि, त्याग-धर्म-मूरति-धारी की।।
आरती श्रीजनक-दुलारी की।।

विमल-कीर्ति सब लोकन छाई, नाम लेत पावन मति आई।
सुमिरत कटत कष्ट दुखदायी, शरणागत-जन-भय-हारी की।।
आरती श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 25 April 2026: आज सीता नवमी का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, कब है राहुकाल? पढ़ें आज का पंचांग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने किया साफ, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का क्या होगा? जून में खत्म हो रहा कॉन्ट्रैक्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर बात की है. इस साल जून में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है और इसे एक साल बढ़ाने की खबर है. इसे लेकर राजीव ने कहा, "ऐसे फैसले BCCI प्रबंधन के हाथ में होते हैं. ये सामूहिक निर्णय होते हैं, जो सही समय पर भारतीय क्रिकेट के हित में लिए जाते हैं. जब समय आएगा, बोर्ड सोच-समझकर फैसला लेगा." Sat, 25 Apr 2026 14:43:32 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav: किसानों का नाम लेकर अखिलेश ने BJP को खूब सुनाया | SP | UP | Women Reservation #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:40:00+00:00

Viral Video | चोर का शातिर प्लान! एंबुलेंस से आया और स्कूटी लेकर गायब | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:33:30+00:00

Viral Video | धूप से बचने के लिए लड़कियों का जुगाड़ वायरल | #viralnews | #viralshortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:32:23+00:00

Viral Video | अजीब हादसा, मशीन से काटकर निकाला केन | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T09:31:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers