Responsive Scrollable Menu

हार्मोन बैलेंस कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है सर्वांगासन, ऐसे करें अभ्यास

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। क्या आप पाचन संबंधी परेशानियों जैसे कब्ज, अपच या हार्मोनल असंतुलन से जूझ रहे हैं? भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, सर्वांगासन या शोल्डर स्टैंड एक ऐसा मजबूत योगासन है, जो हार्मोन को बैलेंस करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बेहद प्रभावी साबित होता है।

यह आसन शरीर के सभी अंगों को लाभ पहुंचाता है। सर्वांगासन के नियमित अभ्यास से थायरॉइड और पैराथायरॉइड ग्रंथियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये ग्रंथियां हार्मोन उत्पादन को नियंत्रित करती हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है और हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता में भी राहत मिलती है। साथ ही, इस आसन से पेट के अंगों जैसे पेट, आंतें, लिवर और पैंक्रियास पर हल्का दबाव पड़ता है, जो पाचन क्रिया को सक्रिय करता है। कब्ज, ब्लोटिंग और अपच जैसी आम समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशों में सर्वांगासन को पाचन सुधारने और एंडोक्राइन सिस्टम को सपोर्ट करने वाला आसन बताया गया है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, तनाव कम करता है और सेहत को बढ़ावा देता है। नियमित अभ्यास से थकान दूर होती है, ऊर्जा बढ़ती है और वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है।

योग एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्वांगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। हाथों को शरीर के बगल में रखें और हथेलियां नीचे की ओर हों। सांस अंदर लेते हुए दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। इस दौरान घुटनों को सीधा रखें व पैरों, नितंबों और पीठ को और ऊपर उठाते हुए कंधों पर शरीर का भार लाएं। ठोड़ी को छाती से लगाएं। दोनों हाथों से पीठ को सहारा दें। कोहनियां जमीन पर टिकी रहें। शरीर को सीधा खड़ा रखें, पैर ऊपर की ओर सीधे हों।

इस स्थिति में 10 से 30 सेकंड तक बिना दबाव डाले रहें। शुरुआती लोग 10 सेकंड से शुरू करें। इस दौरान गहरी और सामान्य सांस लेते रहें। धीरे-धीरे वापस की मुद्रा में आएं।

सर्वांगासन के अभ्यास से एक-दो नहीं बल्कि कई लाभ मिलते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट कुछ सावधानियां बरतने की सलाह भी देते हैं। गर्दन की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर या गर्भावस्था में डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह से ही अभ्यास करें। खाली पेट अभ्यास करें।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला शख्स गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम खेलते वक्त की थी डिमांड

Akshay Kumar Daughter Nitara: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपने काम के साथ परिवार को भी पूरा समय देते हैं. एक्टर के दोनों बच्चे लाइलाइट से दूर रहते हैं. कई सालों तक को एक्टर ने अपनी बेटी नितारा कुमार (Nitara Kumar) का चेहरा भी नहीं दिखाया था. वहीं, पिछले साल अक्टूबर में अक्षय ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी से ऑनलाइन  न्यूड फोटो की मांग की गई थी. वहीं, अब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

साइबर पुलिस ने दी गिरफ्तारी की जानकारी 

दरअसल, देशभर में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया था. इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति सचेत करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में जानकारी देना था.  कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र साइबर विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें विभाग के प्रमुख यशस्वी यादव ने अहम भूमिका निभाई. इस दौरान उन्होंने  खुलासा कि अक्षय कुमार की बेटी भी साइबर अपराधिकियों के चुंगल में फंसने से बची.

क्या था पूरा मामला? 

यशस्वी यादव ने कार्यक्रम में बताया कि- 'बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने साइबर विभाग से संपर्क कर एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी जब ऑनलाइन गेम खेल रही थी, तब उसे एक अनजान शख्स ने आपत्तिजनक संदेश भेजा  था, जिसमें उससे न्यूड तस्वीरें मांगी गईं थी. बच्ची ने पैरेंट्स को बताया और उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया. इस घटना को महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की.  आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.'

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 100 करोड़ी बनने के करीब 'भूत बंगला', 'धुरंधर 2' का भी जलवा जारी, जानें दोनों की कमाई

पिछले साल की थी अक्षय ने शिकायत

बता दें कि, पिछले साल अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने मुंबई में साइबर अवेयरनेस मंथ के उद्घाटन समारोह में इस घटना के बारे में खुद बताया था. एक्टर ने कहा था कि नितारा गेम खेल रही थी, जिसमें किसी अजनबी ने उसकी लोकेशन, जेंडर जैसी निजी जानकारी पूछी और बाद में न्यूड फोटो मांगी. नितारा ने गेम बंद कर अपनी मां ट्विंकल को बताया.' इस दौरान अक्षय कुमार ने माता-पिता को चेतावनी दी थी कि बच्चों को ऐसे गेम, चैट और सोशल मीडिया साइट्स की निगरानी रखनी चाहिए, क्योंकि इससे ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं.

क्या करती है अक्षय कुमार की बेटी?

अक्षय कुमार की बेटी नितारा फिलहाल 13 साल की है और अभी पढ़ाई कर रही हैं. वो सोशल मीडिया और इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहती हैं. क्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ही अपने बच्चों को पैपराजी से दूर रखना पसंद करते हैं. एक्टर का बड़ा बेटा आरव फिर भी कभी-कभी स्पॉट हो जाते हैं. लेकिन नितारा जब भी दिखती हैं तो पैरेंट्स के सात ही होती है. पिछले साल नितारा को अक्षय संग क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया था. जहां से दोनों बाप-बेटी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थी. ृ

ये भी पढ़ें- 'उसने अचानक मुझे पकड़ लिया....', इस एक्ट्रेस के साथ बीच सड़क पर हुई खौफनाक घटना, सुनाई आपबीती

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में भारतीय ओपनर पर लगा चोरी का आरोप, ले डूबी छोटी सी गलती, करियर हो गया खत्म!

भारत के पूर्व ओपनर सुधीर नाइक पर इंग्लैंड के दौरे पर दुकान से सामान चुराने का आरोप लगा था. 1974 में भारत का इंग्लैंड दौरा टीम के लिए भूलने लायक रहा. इंग्लैंड ने तीनों टेस्ट मैच जीत लिए थे. टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद, सुधीर नाइक ने सुर्खियां बटोरीं. Sat, 25 Apr 2026 15:07:56 +0530

  Videos
See all

Assam News: असम के धुबरी में पुनर्वास केंद्र पर गंभीर आरोप.. मरीजों के साथ दुर्व्यवहार | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T10:13:11+00:00

Anna Hazare on Raghav Chadha: राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले अन्‍ना हजारे?| Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T10:09:51+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: दिल्ली की राजनीति में भूचाल! AAP के बड़े चेहरे BJP के साथ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T10:06:24+00:00

Mamata Banerjee के गढ़ में CM Yogi की दहाड़ "जैसे UP से माफिया भागे, वैसे ही बंगाल से भागेंगे!" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T10:03:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers