Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली ने RCB के इस खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो, बोले- 'उसकी पारी सबसे जरूरी थी...'

Virat Kohli Statement : गुजरात टाइटंस के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीतकर अपने नाम कर लिया. इस मैच में विराट कोहली ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली और ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली. विराट को उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. मगर, मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट कोहली ने खुद को नहीं बल्कि अपनी टीम के दूसरे खिलाड़ी को जीत का असली हीरो माना और कहा कि उसकी पारी बहुत जरूरी थी.

Virat Kohli ने जमकर की साथी बल्लेबाज की तारीफ

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 141 रनों की बड़ी पार्टनरशिप हुई, जिसने आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. विराट ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद माना कि देवदत्त पडिक्कल की पारी ने इस मैच में अंतर पैदा किया. 

विराट कोहली ने कहा, "मुझे लगता है कि देवदत्त ने इस सीजन में दो बार ऐसा किया है, जब वह आए और पहली गेंद से ही शानदार बल्लेबाजी की. आप जानते हैं, रबाडा की पहली गेंद पर उन्होंने जो शॉट लगाया वह शानदार था और उनके पास खेल की समझ और पावर है, खासकर हमारी जैसी परिस्थितियों में, अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने और विपक्षी टीम को परेशान करने की, 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से, जो कि सच कहूं तो काफी दुर्लभ है. आप उन्हें कभी भी गेंद को जोर से मारते हुए नहीं देखते."

"आपको लगता है कि वह आपको खेल में जरा भी मौका नहीं दे रहे हैं और फिर भी वह इतनी आसानी से रन बना रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि पहले हाफ में देव की पारी ने स्पष्ट अंतर पैदा किया और फिर मैं बस कोशिश कर रहा था... खेल में बने रहना ताकि उसे सारा दबाव महसूस न हो. और सही समय पर चौके लगाने की कोशिश करना मेरी ज़िम्मेदारी थी और हां, वह साझेदारी हमारे लिए निर्णायक और निर्णायक साबित हुई."

पडिक्कल से पारी के दौरान हो रही थी बातचीत

RCB VS GT मैच में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस की टीम ने साई सुदर्श की शतकीय पारी की मदद से 205 रन लगाए. हालांकि, विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों की सराहना की और माना कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.

गेंदबाजों की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा, "देखिए, हमारी गेंदबाजी में भी, मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और मैच को अपने पक्ष में कर लिया. मुझे लगा कि अंत में वे लगभग 20-25 रन कम रह गए थे. एक समय हम 230, 235 रन की ओर देख रहे थे. लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पिच से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार पिच बिल्कुल भी खराब नहीं थी. शायद अब तक बल्लेबाजी के लिए यह सबसे अच्छी स्थिति थी. गेंद अच्छी तरह से आ रही थी. स्पिनरों को गेंद पर ग्रिप नहीं मिल रही थी. गेंद पिच पर टिक नहीं रही थी."

साझेदारी को बताया बेहद अहम

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जहां विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन बनाए, वहीं दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 55 रन ठोक दिए. उन्होंने 203 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

विराट कोहली ने आगे कहा, "हमें लगा कि अगर आप खेल में बने रहते हैं, एक बड़ी साझेदारी करते हैं, तो मुकाबला और कठिन होता जाएगा. और हां, एक बार जब आप परिस्थितियों को समझ लेते हैं और गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं, तो आप स्वाभाविक रूप से जीत हासिल करने के लिए खुद पर थोड़ा और भरोसा करने लगते हैं."

"खेल शुरू हो गया और यही बातचीत चल रही थी. देवदत्त शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और हमारा मकसद गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखना था. हम जिसे भी आउट करना चाहते थे, बल्लेबाज और नॉन-स्ट्राइकर दोनों का संदेश साफ था, कि जाओ, करो. तो इरादा साफ था, स्पष्टता थी और दूसरे छोर से भी अच्छा फीडबैक मिल रहा था. इसलिए साझेदारी के दौरान हमें जरा भी शक नहीं था और मुझे लगता है कि यही हमारे लिए कारगर साबित हुआ."

ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Continue reading on the app

Box Office Collection: 100 करोड़ी बनने के करीब 'भूत बंगला', 'धुरंधर 2' का भी जलवा जारी, जानें दोनों की कमाई

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय एक्शन से लेकर हॉरर कॉमेडी  से भरी फिल्में देखने को मिल रही हैं. सबसे पहले रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) है, जिसे रिलीज हुए महीनेभर से ज्यादा का समय हो गया है और ये अभी भी  करोड़ों में कमाई कर रही है. दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और शानदार प्रदर्शन कर रही है. चलिए जानते हैं, दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में-

धुरंधर 2 का अब तक का कलेक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म ने इन दिनों में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं. भले ही अब इसकी कमाई में मंदी आ गई है लेकिन ये हर रोज करोड़ में पैसे कमा रही है. सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक, रिलीज के 37वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection) 1.60 करोड़ रुपये रहा. जिसके बाद भारत में ये अब 1124.24 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,768.66 करोड़ रुपये पहुंच गया.

'भूत बंगला' ने 8वें दिन की कितनी कमाई?

'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को  रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म किया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़, ओपनिंग डे पर 12.25, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, 5वें दिन 7.65, छठे दिन  6.15 करोड़ और  7वें दिन 5.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक, भूत बंगला ने आठवें दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस (Bhooth Bangla Box Office Collection) किया है. इसके बाद भारत में इसका टोटल कलेक्शन 90.15 करोड़ हो गया है. वहीं,  फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 144.70 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़ें- 'उसने अचानक मुझे पकड़ लिया....', इस एक्ट्रेस के साथ बीच सड़क पर हुई खौफनाक घटना, सुनाई आपबीती

100 करोड़ी बनने से इतने कदम दूर

जिस तरह से अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला कमाई कर रहा है. ऐसे में लग रहा है कि ये जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. 8वें दिन की कमाई के बाद भारत में इसका टोटल कलेक्शन 90.15 करोड़ हो गया है. ऐसे में उम्मीद है कि वीकएंड पर ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. इससे करीब 10 करोड़ और कमाने हैं. वहीं, आपको बता दें की भूत बंगला कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है.

बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों का हाल

धुरंधर 2 और भूत बंगला के अलावा सिनेमाघरों में कई अन्य फिल्में भी लगी हुई है. जिनमें अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' है. इसने 15वें दिन 25 लाख रुपये का कारोबार किया और इसकी टोटल कमाई 34.37 करोड़ हो गई है. इसके अलावा 24 अप्रैल को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म माइकल फिल्म 'माइकल' ने ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. माइकल के अलावा इस फ्राइडे 'गिन्नी वेड्स सनी 2' भी सिनेमाघरों में देखने को मिली और इसने पहले दिन महज 30 लाख रुपये कमाए.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: संजय दत्त की 'खलनायक रिटर्न्स' का फर्स्ट लुक जारी, पवन सिंह के नए गाने 'छिल देबू का' ने उड़ाया गर्दा

Continue reading on the app

  Sports

मैं माफ कर सकता हूं, लेकिन भूल नहीं सकता...श्रीसंत ने हरभजन सिंह को किया ब्लॉक, लगाए गंभीर आरोप

श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "उस व्यक्ति से मेरा कोई रिश्ता नहीं है. मैं उसे भाई कहता था. लेकिन पिछले 1-2 महीने में उसने वह विज्ञापन किया और अब मैंने उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. उसने उस घटना पर एक विज्ञापन बना दिया. उसने उससे करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए. Sat, 25 Apr 2026 10:34:35 +0530

  Videos
See all

Gaziabad के एक घर में चोरी करने पहुंचा था, लेकिन लोहे की ग्रिल में फंस गया | #thieft #gaziabad #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T07:08:28+00:00

एस्केलेटर पर चढ़ रही थी, बैलेंसे बिगड़ गया और गिरने लगी महिला तो पुलिसकर्मी ने बचाया | #jaipurmetro #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T07:11:01+00:00

Tamil Nadu Election Robot Welcome: कोयंबटूर में रोबोट ने पारंपरिक अंदाज में किया स्वागत | #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T07:11:19+00:00

Breaking News : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 29 अप्रैल को जाएंगे गाजीपुर | UP News | SP Vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T07:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers