Box Office Collection: 100 करोड़ी बनने के करीब 'भूत बंगला', 'धुरंधर 2' का भी जलवा जारी, जानें दोनों की कमाई
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय एक्शन से लेकर हॉरर कॉमेडी से भरी फिल्में देखने को मिल रही हैं. सबसे पहले रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) है, जिसे रिलीज हुए महीनेभर से ज्यादा का समय हो गया है और ये अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है. दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और शानदार प्रदर्शन कर रही है. चलिए जानते हैं, दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में-
धुरंधर 2 का अब तक का कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म ने इन दिनों में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं. भले ही अब इसकी कमाई में मंदी आ गई है लेकिन ये हर रोज करोड़ में पैसे कमा रही है. सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक, रिलीज के 37वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection) 1.60 करोड़ रुपये रहा. जिसके बाद भारत में ये अब 1124.24 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,768.66 करोड़ रुपये पहुंच गया.
'भूत बंगला' ने 8वें दिन की कितनी कमाई?
'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म किया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़, ओपनिंग डे पर 12.25, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, 5वें दिन 7.65, छठे दिन 6.15 करोड़ और 7वें दिन 5.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक, भूत बंगला ने आठवें दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस (Bhooth Bangla Box Office Collection) किया है. इसके बाद भारत में इसका टोटल कलेक्शन 90.15 करोड़ हो गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 144.70 करोड़ रुपये हो चुका है.
ये भी पढ़ें- 'उसने अचानक मुझे पकड़ लिया....', इस एक्ट्रेस के साथ बीच सड़क पर हुई खौफनाक घटना, सुनाई आपबीती
100 करोड़ी बनने से इतने कदम दूर
जिस तरह से अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला कमाई कर रहा है. ऐसे में लग रहा है कि ये जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. 8वें दिन की कमाई के बाद भारत में इसका टोटल कलेक्शन 90.15 करोड़ हो गया है. ऐसे में उम्मीद है कि वीकएंड पर ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. इससे करीब 10 करोड़ और कमाने हैं. वहीं, आपको बता दें की भूत बंगला कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है.
बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों का हाल
धुरंधर 2 और भूत बंगला के अलावा सिनेमाघरों में कई अन्य फिल्में भी लगी हुई है. जिनमें अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' है. इसने 15वें दिन 25 लाख रुपये का कारोबार किया और इसकी टोटल कमाई 34.37 करोड़ हो गई है. इसके अलावा 24 अप्रैल को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म माइकल फिल्म 'माइकल' ने ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. माइकल के अलावा इस फ्राइडे 'गिन्नी वेड्स सनी 2' भी सिनेमाघरों में देखने को मिली और इसने पहले दिन महज 30 लाख रुपये कमाए.
टीचर ने दिया A से Z तक लिखने का होमवर्क, तो बच्चे ने भी कर दिया कमाल, अंदाज हो रहा वायरल
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे और साथ ही बच्चे की मासूमियत की तारीफ भी करेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18






















