Responsive Scrollable Menu

33 साल बाद बल्लू के अवतार में फिर लौटे संजय दत्त, खलनायक रिटर्न्स का धांसू टीजर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक बार फिर अपने एक्शन और खूंखार अवतार से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। धुरंधर और धुरंधर 2 में एसीपी असलम के किरदार से उन्होंने बहुत धूम मचाई। अब वो अपने खलनायक के अवतार को वापस लेकर आ रहे हैं।

संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें 33 साल बाद एक्टर फिर से बल्लू बनकर लौट रहे हैं। हालांकि, इस बार बल्लू का किरदार पहले से भी ज्यादा खतरनाक और खूंखार दिखाई दे रहा है। ये बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

खलनायक रिटर्न्स का टीजर रिलीज

24 अप्रैल को संजय दत्त ने खलनायक रिटर्न का ऐलान किया। इसके साथ उन्होंने एक टीजर भी शेयर किया जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि, ये पूरा वीडियो खून खराबे से भरा हुआ है। बल्लू का अवतार में संजय खून से सने हुए हैं और उनके चेहरे पर कालिख लगी है। जियो स्टूडियों के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। धुरंधर और धुरंधर 2 भी इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

कैसा है टीजर

जो टीजर सामने आया है उसमें चारों तरफ आग लगी हुई दिखाई दे रही है। हर तरफ लाशें बिखरी हुई है। इसी बीच वीडियो में जंजीरों में जकड़ा हुआ एक हाथ नजर आता है, जो बल्लू का है। वह जमीन पर घायल पड़े हुए एक शख्स के पास बैठता है और अपना सिगार जलाता है। उसके चेहरे पर लंबे बाल, खून और कालिख नजर आती है। इस लुक में एक्टर काफी खूंखार नजर आ रहे हैं। जमीन पर पड़ा हुआ शख्स उनसे जान की भीख मांगता है पर बल्लू कहता है बोला था ना 10 अक्टूबर रात 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र। इसके बाद वह नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाते हुए वहां से उठ कर चले जाते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

फैंस का रिएक्शन

खलनायक रिटर्न में संजय दत्त का यह लुक देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म की रिलीज का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। एक यूजर ने लिखा संजय दत्त का सिनेमैटिक मल्टीवर्स बनने वाला है। एक ने कहा प्लीज इसे आदित्य धर को डायरेक्ट करने दो उन्हें पता है बड़ी कास्ट को कैसे हैंडल करना है। एक का कहना था जियो स्टूडियो ऑफ धुरंधर एरा को आगे बढ़ा रहा है। इंक्लूजन में कहां बल्लू इज बैक, एक ने तो रोंगटे खड़े होने की बात कही।

Continue reading on the app

बॉलीवुड के वो 6 फिल्ममेकर्स, बेटों पर लगाया करोड़ों का दांव, 2 निकले बॉक्स ऑफिस के धुरंधर, आज भी कर रहे राज

Filmmakers Who directed Son's Film: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन कर रहे हैं. दिग्गज डायरेक्टर ने हिंट दिया कि ये उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है. बेटे के साथ काम करने के बाद डेविड धवन फिल्ममेकिंग से रिटायर हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने बेटे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने से साफ मना कर दिया था. डेविड चाहते थे कि बेटा वरुण फिल्मों में अपने दम पर पहचान बनाए.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में क्या नहीं खेलेंगे धोनी? इस अपडेट के सामने आने के बाद गहराया सस्पेंस

MS Dhoni Calf Injury: एम एस धोनी को लेकर आए ताजा अपडेट से उनकी वापसी की उम्मीदों को धक्का लगा है. धोनी की मैदान पर वापसी का इंतजार अब बढ़ गया है. CSK के हेड कोच ने कहा कि उनकी पिंडली की चोट गहरा गई है. Mon, 27 Apr 2026 13:34:36 +0530

  Videos
See all

Maithili Thakur | “चार बच्चे पैदा करना पर्सनल च्वाइस” | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:14:45+00:00

Viral Video | US आर्मी का समुद्र में खौफनाक हमला | #usarmy | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:15:58+00:00

Live: ईरान ने करवाया ट्रंप पर हमला? | Iran Will Kill President Donald Trump | IRGC | US Military #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:12:44+00:00

Shorts : Abbas Araghchi 2 दिन में 2 बार पाकिस्तान क्यों गए | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers