Responsive Scrollable Menu

दिल्ली कैपिटल्स या पंजाब किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े दे रहे हैं इस टीम का साथ

DC VS PBKS Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 3.30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. एक ओर अक्षर पटेल की कप्तानी वाली डीसी होगी, जो अंक तालिका में 6वें स्थान पर है, वहीं उनके सामने होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टेबल टॉपर पंजाब किंग्स की टीम. तो आइए जान लेते हैं कि दिल्ली और पंजाब के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.

DC VS PBKS हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL इतिहास में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 17 मैच दिल्ली ने जीते हैं और 17 ही मैच पंजाब ने जीते हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 231 रनों का रहा है, वहीं लोएस्ट स्कोर 104 का रहा है.

DC VS PBKS का अरुण जेटली स्टेडियम में रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 90 मैच खेले हैं, जिसमें 37 मैच जीते हैं और 49 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 2 मैच टाई हुए हैं और 2 मैच बेनतीजे रहे हैं.

पंजाब किंग्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में पंजाब ने जीत दर्ज की है और 6 मैचों में हार का सामना भी किया है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, विशाल निशाद, पायल अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, अजमतुल्लाह उमरज़ई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन ड्वार्शियस

ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 25 April 2026: आज सीता नवमी का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, कब है राहुकाल? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 25 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से मुक्ति मिलती है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसलिए, शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं 25 अप्रैल 2026, शनिवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 25 अप्रैल 2026 

वार- शनिवार

तिथि- वैशाख शुक्ल नवमी तिथि शाम 06 बजकर 28 मिनट तक उसके बाद दशमी होगी.

नक्षत्र- आश्लेषा नक्षत्र शाम 08 बजकर 04 मिनट तक उसके बाद मघा नक्षत्र होगा.

योग- गण्ड योग और वृद्धि योग

करण- बालव, कौलव और तैतिल करण

दिशा शूल- पूर्व दिशा 

दिशा शूल उपाय- तिल या चना खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में शाम 08 बजकर 04 मिनट तक उसके बाद सिंह राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 49 पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 45 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 25 अप्रैल दोपहर 01:19 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- 26 अप्रैल को सुबह 02:34 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.25 मिनट से 05.13 मिनट तक.

अमृत काल- शाम 06.28 बजे से शाम 08.03 मिनट तक.

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.59 मिनट से दोपहर 12.50 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.
  • यम गण्डक दोपहर 02:00 मिनट से दोपहर 03:36 मिनट तक रहेगा. 
  • गुलिक काल सुबह 06:02 मिनट से सुबह 07:37 मिनट तक रहेगा.
  • आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07:44 मिनट से सुबह 08:35 मिनट तक.

पर्व- श्रीजानकी नवमी

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Kuber Devta Ki Aarti: अक्षय तृतीया पर की जाती है रावण के भाई कुबेर की पूजा! आज जरूर पढ़ें आरती

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT: सबसे ज्यादा रन बनाए, अवॉर्ड भी जीता, फिर विराट कोहली ने किसे बताया मैच का हीरो?

विराट कोहली ने इस मैच में अपनी टीम को एक बार फिर तेज शुरुआत दिलाई और सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. मगर कोहली ने एक खास खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे वो बड़ा अंतर साबित हुआ. Sat, 25 Apr 2026 07:02:57 +0530

  Videos
See all

Breaking On Raghav Chadha Join BJP LIVE: तस्वीर साफ! गिरेगी 'आप'? | Bhagwant Mann | AAP | Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T02:11:54+00:00

Raghav Chadha Viral: 'मैं गलत पार्टी में सही आदमी था', राघव चड्ढा का ये बयान भयंकर वायरल #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T02:11:53+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Bengal में TMC Vs BJP #modi #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T02:15:00+00:00

Saudi Arabia Royal Family : सऊदी अरब के शाही परिवार की ये बातें सुन हैरान रह जाएंगे ! Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T02:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers