Responsive Scrollable Menu

'ये मेरा बच्चा है!', घर में घुसकर 3 महीने के मासूम को 2 घंटे तक चिपकाए रही बंदरिया

मुजफ्फरनगर में एक बंदरिया ने 3 महीने के बच्चे को अपना समझकर करीब 2 घंटे तक गोद में रखा और किसी को पास नहीं आने दिया। परिवार घबराया रहा, लेकिन बंदरिया का मां जैसा प्यार देखकर लोग भावुक हो गए। वीडियो अब तेजी से वायरल है।

Continue reading on the app

ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू का बड़ा बयान, ईरान पर बढ़ रहा दबाव, लेबनान संग शांति प्रक्रिया जारी

नई द‍िल्‍ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि वह मध्य-पूर्व की दिशा बदलने के अपने लक्ष्‍य में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि ईरान पर आर्थिक और सैन्य दबाव बढ़ाया जा रहा है। साथ ही लेबनान के साथ शांति प्रक्रिया अपनाने की बात कही।

बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, मैंने आपसे वादा किया था कि हम मध्य-पूर्व का चेहरा बदल देंगे और हम ठीक वैसा ही कर रहे हैं। सबसे पहले और सबसे जरूरी, ईरान के मामले में मेरी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई है। वह ईरान पर आर्थिक और सैन्य, दोनों ही तरह से बहुत कड़ा दबाव डाल रहे हैं। हम पूरी तरह से आपसी सहयोग के साथ काम कर रहे हैं।

नेतन्याहू ने बताया, हमने इजरायल और लेबनान के बीच एक ऐतिहासिक शांति स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमारे लिए यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हिजबुल्लाह इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहा है। हम किसी भी खतरे के खिलाफ, जिसमें नए उभरते खतरे भी शामिल हैं, कार्रवाई करने की अपनी पूरी आजादी बनाए हुए हैं। हमने कल भी हमला किया था और आज भी हमला किया है। हम उत्तरी क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा बहाल करने के लिए पूरी तरह से दृढ़-संकल्पित हैं।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। ट्रंप ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और वाशिंगटन में दोनों पक्षों के बीच संभावित सीधी बातचीत का संकेत दिया।

यह फैसला ओवल ऑफिस में हुई एक बैठक के बाद सामने आया, जिसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अमेरिका में लेबनान की राजदूत नादा हमादेह मोवाद और इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर बैठक में शामिल थे।

इजरायली राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि इजरायल शांति और नागरिकों की सुरक्षा चाहता है। दोनों सरकारें एकजुट हैं और हिजबुल्लाह के प्रभाव से देश को मुक्त कराना चाहती हैं।

लेबनान की राजदूत नादा हमादेह मोवाद ने अमेरिकी समर्थन का स्वागत करते हुए कहा, आपकी मदद और समर्थन से हम लेबनान को फिर से स्थिर बना सकते हैं।

ट्रंप ने युद्धविराम के प्रयास को व्यापक क्षेत्रीय कूटनीति से जोड़ा, जिसमें ईरान से संबंधित अमेरिकी प्रयास भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, इजरायल-लेबनान वार्ता, उन कुछ मुद्दों की तुलना में आसान होनी चाहिए जिन पर हम काम कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक साझा खतरे के खिलाफ एकजुट हैं।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सुदर्शन के शतक पर भारी कोहली और पडिक्कल की पारी, जीत की पटरी पर लौटी आरसीबी

RCB vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में जीत की पटरी पर लौट आई है. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियां साई सुदर्शन की सेंचुरी पर भारी पड़ीं, जिससे आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया. यह आरसीबी की पांचवीं जीत है, जिससे टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात को सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा है. Fri, 24 Apr 2026 22:59:58 +0530

  Videos
See all

UP News: Akhilesh Yadav ने दंपति को दिया सरप्राइज गिफ्ट, खुशियों से झूम उठा परिवार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T22:00:31+00:00

The Beatles drummer has released a new solo country music album. #RingoStarr #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T21:45:01+00:00

Why the 'Beckstein files' are captivating TikTok | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T22:00:30+00:00

Are teens being hired for antisemitic attacks in the UK? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T22:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers