Responsive Scrollable Menu

इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियां तेज, नंबर-1 बने रहने के लिए मैदान में उतरेंगे अधिकारी

देश में लगातार स्वच्छता के मामले में पहचान बना चुके इंदौर में अब फिर से स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियां तेज हो गई हैं। दरअसल नगर निगम ने अधिकारियों को सीधे मैदान में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। हर वार्ड में बेहतर सफाई व्यवस्था दिखे और शहर एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने की दौड़ में आगे रहे यह लक्ष्य साफ है।

वहीं हाल ही में नगर निगम की एक अहम बैठक में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य अधिकारियों के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं बैठक में साफ-सफाई के अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा हुई और अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुबह-सुबह फील्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। निगम का फोकस इस बार केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की समग्र स्वच्छता और नागरिकों की भागीदारी पर भी जोर दिया जा रहा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर की तैयारी और सख्ती

बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण देशभर के शहरों की सफाई व्यवस्था को आंकने का सबसे बड़ा अभियान माना जाता है। इसमें शहरों की रैंकिंग कई मानकों पर तय की जाती है, जैसे कचरा प्रबंधन, सड़क सफाई, सार्वजनिक स्थानों की स्थिति और नागरिकों की भागीदारी। इंदौर पिछले कई सालों से लगातार इस सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल करता आया है। यही वजह है कि इस बार भी नगर निगम कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि हर जोन और वार्ड में नियमित निरीक्षण हो और छोटी-छोटी समस्याओं को तुरंत ठीक किया जाए।

लोगों को प्रेरित किया जा रहा

वहीं नगर निगम का मानना है कि स्वच्छता सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें शहर के लोगों की भी बड़ी भूमिका होती है। इसलिए निगम अब जागरूकता अभियान पर भी जोर दे रहा है। कई इलाकों में लोगों को कचरा अलग-अलग जमा करने और सार्वजनिक जगहों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में कचरा संग्रहण की व्यवस्था को और मजबूत बनाने की योजना भी बनाई जा रही है। ताकि हर इलाके से समय पर कचरा उठे और कहीं भी गंदगी जमा न हो।

स्कूल, हॉस्टल और मच्छर नियंत्रण अभियान पर भी फोकस

दरअसल नगर निगम अब स्वच्छता अभियान को शहर के अलग-अलग संस्थानों तक भी पहुंचाने की योजना बना रहा है। मेयर ने निर्देश दिए हैं कि शहर के स्कूलों में भी स्वच्छता के तय मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए। बच्चों को साफ-सफाई की आदत सिखाने के लिए स्कूलों में विशेष गतिविधियां भी कराई जा सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli: विराट कोहली Live मैच में बन गए ‘अंपायर’, 328 रन ठोक बनकर बने नंबर 1

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 34वें मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में 81 रन बनाए. अपनी शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली अंपायर भी बन गए जानिए क्या है मामला? Fri, 24 Apr 2026 23:50:24 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani | महाराष्ट्र में भड़का मराठी पर विवाद | #maharashtra #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T23:30:14+00:00

War News : 400 घंटों तक हॉर्मुज़ पर 'बमबारी प्लैन'? | Breaking | Iran-US | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T23:30:01+00:00

Viral Video: अस्पताल में फर्जी मरीज बनकर पहुंचा चोर, स्कूटी चोरी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T23:45:01+00:00

Morning Walk के समय चेन छीनकर भागा बदमाश #viralvideo #shortsvideo #aajtak #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T23:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers