90% लोग किचन की इन चीजों को गलत तरीके से यूज करते हैं, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं?
तेज आंच पर नॉन-स्टिक पैन में खाना बनाना
इसे भी पढ़ें: Beat the Heat: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये Royal Mango Rabri Falooda, नोट करें आसान रेसिपी
लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को सिर्फ पानी से धोना
गरम चीजों को मिक्सर में तुरंत पीसना
Sports Car: भारत में रेंज रोवर स्पोर्ट ऑटोबायोग्राफी लॉन्च, जानें लग्जरी एसयूवी के दमदार फीचर्स
Sports Car: ब्रिटिश लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी जगुआर लैंड रोवर की इंडियन यूनिट JLR India ने देश में लोकली असेंबल की गई रेंज रोवर स्पोर्ट ऑटोबायोग्राफी (Range Rover Sport Autobiography) को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.60 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी इसे CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) वर्जन में भी पेश कर रही है, जिसमें कस्टमाइजेशन के ज्यादा विकल्प मिलते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Range Rover Sport Autobiography को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 394 bhp की पावर और 550 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन 346 bhp और 700 Nm का टॉर्क देता है। इसके CBU वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल 4.4-लीटर V8 इंजन मिलता है, जिसे BMW ने तैयार किया है। यह इंजन 523 bhp की ताकत और 750 Nm का टॉर्क देता है। सभी वेरिएंट्स में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक स्टैंडर्ड रूप से शामिल है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस लग्जरी SUV में डिजिटल LED हेडलाइट्स, मेरिडियन सिग्नेचर साउंड सिस्टम, 22-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ) और पावर रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं।
इसके अलावा, 13.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, जेस्चर कंट्रोल पावर टेलगेट और 11.4-इंच डिस्प्ले वाला रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। साथ ही ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें डायनामिक एयर सस्पेंशन और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसी एडवांस तकनीक दी गई है। हालांकि, CBU वेरिएंट में कुछ फीचर्स एक्स्ट्रा कॉस्ट पर ऑप्शनल रूप में मिलते हैं।
बुकिंग और उपलब्धता
कंपनी के अनुसार, नई Range Rover Sport Autobiography की बुकिंग पूरे भारत में शुरू हो चुकी है। लोकल असेंबली के साथ यह SUV अब भारतीय ग्राहकों के लिए ज्यादा सुलभ हो गई है। शानदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और लग्जरी डिजाइन के साथ यह मॉडल अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरा है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




