Honda Activa का साल भर रहा जलवा! Jupiter, Access और iQube की भी जबरदस्त मांग, देखिए FY26 की सेल्स रिपोर्ट
FY26 भारतीय स्कूटर मार्केट के लिए रिकॉर्डतोड़ साल रहा, जहां कुल 81.1 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई. Honda Activa ने एक बार फिर नंबर 1 पोजीशन बरकरार रखी, लेकिन असली सरप्राइज EV स्कूटर्स रहे. TVS iQube और Bajaj Chetak ने जबरदस्त ग्रोथ के साथ टॉप लिस्ट में एंट्री मार ली. क्या पेट्रोल स्कूटर्स की बादशाहत खतरे में है? पूरी रिपोर्ट में जानिए सभी आंकड़े.
राम माधव बोले-भारत ने अमेरिका के लिए क्या नहीं किया:टैरिफ झेला, रूस-ईरान से तेल खरीदना बंद किया; फिर कहा- मैंने गलत फैक्ट्स दिए, माफी
भाजपा नेता और RSS लीडर राम माधव के अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते पर बयान को लेकर विवाद हो गया है। माधव ने वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'भारत ने ईरान से तेल खरीदना बंद किया, रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई और अमेरिकी टैरिफ का भी विरोध नहीं किया। तो फिर आखिर भारत अमेरिका के साथ काम करने में कहां कमी कर रहा है?' हालांकि, बयान पर आलोचना के बाद राम माधव ने माफी मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुक्रवार को लिखा, ‘भारत ने कभी भी रूस से तेल आयात रोकने पर सहमति नहीं दी। साथ ही, 50% टैरिफ लगाए जाने का भी उसने जोरदार विरोध किया।' राम माधव वॉशिंगटन के हडसन इंस्टीट्यूट में एक पैनल चर्चा में शामिल हुए थे। पैनल में अमेरिकी राजनयिक कर्ट कैंपबेल और एलिजाबेथ थ्रेलकेल्ड भी शामिल थीं। इस दौरान माधव से अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करने से जुड़ा सवाल पूछा गया। जवाब में राम माधव ने कहा, ‘हमने (भारत ने) ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति दी। हमने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर भी सहमति दी, जबकि विपक्ष ने काफी आलोचना की। हमने 50% टैरिफ को भी स्वीकार किया। स्वीकार करने का मतलब है कि हमने ज्यादा विरोध नहीं किया। हमने धैर्य बनाए रखा।’ उन्होंने आगे कहा, अब नए ट्रेड डील में हमने 18% टैरिफ भी स्वीकार किया है, जो पहले से ज्यादा है। तो आखिर भारत कहां पीछे रह रहा है? ऐसे कौन से मुद्दे हैं जहां भारत अमेरिका के साथ काम करने में कमी कर रहा है?'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)






